(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

शिक्षा

क्लस्टर गेम्स में नाम चमकाने वाले सेंट सोल्जर छात्र सम्मानित

जालंधर (अजय छाबड़ा) :-  सीबीएसई द्वारा पिछले दिनीं करवाई गई क्लस्टर गेमों में नाम चमकाने वाले सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल, मुख्य कैंपस, जालंधर-अमृतसर बाईपास ब्रांच के छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 400 मीटर में अंडर 19 में छात्र सनी ने ब्रोंज मैडल प्राप्त किया और साथ ही जेवलिन थ्रो में अंडर 19 में हरजोबन सिंह ने ब्रोंज मैडल प्राप्त किया था। कोच करणवीर सिंह ने बताया कि इस क्लस्टर लीग में छात्रों ने पहली बार भाग लेकर इस स्थान को प्राप्त किया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल मैनेजमेंट और सही कोचिंग को दिया और आगे भी मेहनत करने का प्रण लिया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें शुभ कामनाऐं दीं और सभी छात्रों को आश्वासन छात्रों को खेलों में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए संस्था द्वारा हर संभव सुविधा दी जाएगी।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने जुडो चैंपियनशिप में तृतीय स्थान हासिल किया

जालंधर  (तरुण) :-  पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा शिया (बी.ए.भाग द्वितीय) ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमूतसर द्वारा आयोजित इंटरकॉलेज जुडो चैंपियनशिप 52 कि. ग्राम में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने विजेता छात्रा को बधाई दी एवम भविष्य में सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज द्वारा विभिन्न खेलो में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है। प्राचार्य ने विजेता छात्रा और शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर हरविंदर कौर और मनप्रीत कौर को भी बधाई दी।

के.एम.वी. की छात्राओं ने रिलायंस ट्रेंड्स में सीखी मॉल मैनेजमेंट की बारीकियां

जालंधर  (मोहित अरोड़ा) :-  भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था कन्या महाविद्यालय जालंधर के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत सफलतापूर्वक कार्यरत पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ रिटेल मैनेजमेंट के द्वारा छात्राओं के लिए रिलायंस ट्रेंड्स, जालंधर की मॉल विज़िट का आयोजन करवाया गया. छात्राओं को मॉल मैनेजमेंट की बारीकियों से अवगत करवाने के मकसद के साथ आयोजित की गई इस विज़िट के दौरान उन्होंने मॉल प्रबंधन, क्रॉस मर्चेंडाइजिंग, डेड स्टॉक, वेयरहाउस मैनेजमेंट, श्रिंकेज, स्टोर ऑपरेशंस, विजुअल मर्चेंडाइजिंग, शोरूमिंग, स्टोर-लेआउट और डिज़ाइन, इम्पल्स बाय, कस्टमर डीलिंग आदि से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का विस्तार सहित ज्ञान प्राप्त किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जहां छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने में सहायक साबित होते हैं वही साथ ही छात्राएं रिटेल मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही महत्वपूर्ण गतिविधियों को एक्सप्लोर करने का एक शानदार अवसर भी प्राप्त करती हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र, डॉ. रश्मि शर्मा, कोर्स इंचार्ज तथा चेतना नैयर के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

हेल्दी फूड और लाइफ स्टाइल के प्रति डिप्स एनएसएस के विद्यार्थियों को किया जागरूक

जालंधर  (प्रवीण) :-  लोगों और विद्यार्थियों को हेल्दी फूड और लाइफस्टाइल के प्रति प्रेरित करने के लिए डिप्स कॉलेज (को एजुकेशनल) ढिलवां के एनएसएस क्लब के विदायर्थियो द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल धगरा में गतिविधि का आयोजन किया। एनएसएस विद्यार्थियों द्वारा बच्चों को जंक फूड के नुक्सान और पौष्टिक आहार के फायदों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जंक फूड खाने से वह कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते है। छात्राओं ने एक नाटक के माध्यम से बताया कि किस तरह से जंक फूड खाने से उनकी सेहत और विकास पर असर पड़ता है। वह मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर हो सकते है। इसके साथ ही उन्होंने हमेशा मौसमी फल और सब्जियां खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में कई तरह सब्जियां उपलब्ध होती है जिनका सेवन करके हम खुद को हेल्दी बना सकते है। कॉलेज द्वारा सभी विद्यार्थियों को हेल्दी फूड के पैकेट वितरित किए गए। प्रोफेसर रोहिणी मरवाहा ने सभी विद्यार्थियों को कहा कि अगर वह अपने भविष्य को बढ़िया बनाना चाहते है तो जरूरी है कि वह पहले खुद को सेहतमंद बनाए और यह तभी हो सकता है जब हम एक संतुलित आहार ले जो कि हमारे दैनिक जीवन के दौरान शरीर के अति आवश्यक है।

सेंट सोल्जर स्कूल में वल्र्ड ब्रेल दिवस मनाया

जालंधर  (अजय छाबड़ा) :-  सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में 'विश्व ब्रेल दिवस' मनाया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में स्कूल के शिक्षकों ने ब्रेल दिवस को लेकर सुंदर बैनर बनाकर ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को इस दिन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि ब्रेल अक्षरों और संख्यात्मक प्रतीकों की एक साफ-सुथरी लेखन प्रणाली है, जिसमें प्रत्येक अक्षर और संख्या का प्रतिनिधित्व करने के लिए छह बिंदुओं का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि ब्रेल में संगीतमय, गणितीय और वैज्ञानिक प्रतीकों का भी प्रतिनिधित्व किया जाता है। ब्रेल का नाम 19वीं सदी के फ्रांस में आविष्कारक लुई ब्रेल के नाम पर रखा गया है। ब्रेल का उपयोग दृष्टिबाधित और आंशिक रूप से देखने वाले लोगों द्वारा उन्हीं पुस्तकों और अक्षरों को पढऩे के लिए किया जाता है जो दृश्य फोंट में मुद्रित होते हैं। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित व्यक्ति भी इस लिपि के माध्यम से अलग-अलग अध्ययन कर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं और जीवन को सुखमय व्यतीत कर सकते हैं। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को ऐसे जरूरतमंद बच्चों की मदद करने और कड़ी मेहनत करके और चुनौतियों से उठकर सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने ब्रेल भाषा से संबंधित एक से नौ तक की संख्या को लिखना सीखा।

आईआईसी डीएवी कॉलेज जालंधर ने एंटरप्रेन्योरशिप पर मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया

जालंधर  (अरोड़ा) :-  गत दिनों प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आईआईसी डीएवी कॉलेज जालंधर ने कैलेंडर गतिविधि - "मेरी कहानी - सफल उद्यमी/स्टार्ट-अप संस्थापक द्वारा प्रेरक सत्र" के तहत उद्यमिता पर एक प्रेरक सत्र का आयोजन किया। आईआईसी स्टार्ट-अप समन्वयक प्रो मनीष खन्ना की देखरेख आयोजित सत्र में अग्रणी उद्यमी, होटल व्यवसायी, प्रबंध निदेशक, वालिया समूह हरसिमरन सिंह वालिया मुख्य वक्ता थे। वाणिज्य में स्नातक व डीएवी कॉलेज जालंधर के पूर्व छात्र वालिया एक महत्वाकांक्षी और अनुभवी व्यक्ति हैं, जिनके पास रियल एस्टेट विकास के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। आईआईसी काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश अरोड़ा ने स्पीकर का परिचय दिया और आईआईसी काउंसिल के कामकाज और छात्रों के लिए करियर बनाने में इसकी भूमिका से अवगत कराया। हरसिमरन सिंह वालिया ने छात्रों के साथ बातचीत करने के अवसर के लिए कॉलेज प्रशासन और आईआईसी को धन्यवाद देते हुए अपनी बात शुरू करते हुए बताया कि उनके मन में बचपन से ही बिजनेस चलाने का जुनून था। उन्होंने कहा कि जुनून ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। आज के दौर में आप एकेडमिक्स, परफॉर्मिंग आर्ट्स या बिजनेस को अपने करियर के रूप में चुन सकते हैं, लेकिन शुरुआत में आपको पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करनी होगी। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपको कई बाधाओं को पार करना पड़ता है और आपको सफलता की ओर अपनी पूरी यात्रा के दौरान सकारात्मक बने रहना होता है। कोविड काल ने इंसान को कई सबक सिखाए हैं और सबसे बड़ा सबक जो हम सभी ने इससे सीखा है वह है विपरीत समय में भी सकारात्मक बने रहना। उन्होंने अवसर मिलने पर छात्रों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने के वादे के साथ अपनी बात समाप्त की। अंत में डॉ. राजीव पुरी, संयोजक, आईआईसी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। उन्होंने अद्भुत और इंटरैक्टिव सत्र के लिए विशेषज्ञ वक्ता की सराहना की। उन्होंने छात्रों को कल के उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। 

केएमवी प्रदान कर रहा नई शिक्षा नीति के अनुसार नए युग की प्रगतिशील शिक्षा

जालंधर  (मोहित अरोड़ा) :-  कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) ने इस क्षेत्र में प्रगतिशील शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत की है जो अद्वितीय है क्योंकि केएमवी एकमात्र ऐसा संस्थान है जो पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर अधिक प्रकाश डालते हुए, प्राचार्य प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि केएमवी में जो नए युग की शिक्षा दी जा रही है, वह नई शिक्षा नीति के अनुरूप है क्योंकि हमने 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुसार सभी पाठ्यक्रमों के पाठ्यक्रम को लगातार उन्नत किया है। छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने के लिए और केएमवी द्वारा प्रदान की जाने वाली कौशल आधारित शिक्षा भी छात्रों को इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार करती है। उन्होंने आगे कहा कि केएमवी द्वारा किए गए इन उत्कृष्ट सुधारों के कारण ही इसे प्रतिष्ठित रैंकिंग में लगातार चौथी बार भारत के शीर्ष कॉलेजों में स्थान मिला है। सबसे हालिया उपलब्धि जो कि स्वायत्त दर्जा का पुरस्कार है, ने केएमवी को पंजाब का पहला महिला कॉलेज बना दिया है जिसे यह दर्जा दिया गया हैI यह उल्लेख करना उचित है कि केएमवी को लगातार पंजाब के नंबर 1 कॉलेज का दर्जा दिया गया है और 2019 से  केएमवी ने इंडिया टुडे, आउटलुक पत्रिका और टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा शीर्ष राष्ट्रीय रैंकिंग हासिल की है।

पी.सी.एम.एस.डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने ज़रूरत मंदो को गर्म कपड़ों का वितरण किये

जालंधर  (तरुण) :-  पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रिया महाजन के कुशल मार्गदर्शन अंतर्गत एनसीसी कैडेटों ने शहर में झुग्गीवासियों के बीच गर्म कपड़े और खाने का सामान वितरित करके नए साल का जश्न मनाया। एनसीसी कैडेटों ने अपने क्षेत्रों के घरों से कपड़े चप्पल, जूते और खाने-पीने का सामान एकत्र किया और झुगियों में रहने वाले लोगों के बीच वितरित किया, जिन्हें मौजूदा मौसम की स्थिति के दौरान इसकी जरूरत थी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने कहा कि हमारे कॉलेज के एनसीसी कैडेट हमेशा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की मदद करने में सबसे आगे रहते हैं। कुछ दिन पहले कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मदर टेरेसा होम के अनाथ बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया। नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा जी और प्राचार्य ने छात्रों को मानवता के लिए काम करने के लिए प्रेरित करने पर एनसीसी यूनिट के प्रयासों की सराहना की।

संस्कृत केएमवी स्कूल प्रधानाचार्या ने प्राप्त किया सोशल इंगेजमेंट अवार्ड

जालंधर  (मोहित अरोड़ा) :-  संस्कृति केएमवी स्कूल ने नए साल में उपलब्धियों को जोड़ते हुए सामाजिक सहकारी कार्यक्रम के क्षेत्र में प्रमुखता के लिए सोशल इंगेजमेंट अवार्ड प्राप्त किया। संस्कृति केएमवीस्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा, को,एडूकार्निवल 2022 नई दिल्ली में 136 वें आईआईटी दिल्ली इंटरनेशनल के -12 सम्मेलन, में उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एडूकार्निवल 2022 शिक्षाविदों के मध्य एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेगा शिक्षण सम्मेलन के रूप में जाना जाता है। जो शिक्षण संस्थाओं के उच्च अधिकारियों और शिक्षकों के सर्वश्रेष्ठ विचारों, नीतियों को दिखाने के लिए एवं वैश्विक शिक्षार्थियों और शिक्षकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेगा शिक्षा कार्निवल के रूप में ज्ञानवर्धक मंच प्रदान करता है है। इस मंच पर संस्कृति केएमवी स्कूल के प्रिंसिपल की उपस्थिति एक बड़ी उपलब्धि है। कम्युनिटी इंगेजमेंट अवार्ड उपलब्धि को प्राप्त करते हुए रचना मोंगा ने कहा कि सामाजिक सामुदायिक विकास समाज का एक अभिन्न भाग हैं जो जीवन कौशल सीखने के लिए बिना दीवारों वाली कक्षा हैं। संस्कृत केएमवी स्कूल अपने मजबूत प्रबंधन‚सशक्त टीम और प्रतिभाशाली छात्रों के साथ उच्च मानक दंडों पर प्रगतिशील रहने के लिए तत्पर है।

एचएमवी की खिलाड़ी ने नेशनल गेमस में जीते सात स्वर्ण पदक

जालंधर  (अरोड़ा) :-  हंस राज महिला महाविद्यालय की वॉटर स्पोट्र्स खिलाड़ी कु. कावेरी दीमर ने इंडियन कायकिंग कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा टिहरी डैम उत्तराखंड में आयोजित ओपन नैशनल कायकिंग कैनोइंग चैम्पियनशिप में सात स्वर्ण मैडल जीत कर इतिहास रचा है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कावेरी दीमर को बधाई दी। उन्होंने बताया कि कावेरी ने सी 1-1000 मीटर, सी 4-1000 मीटर, सी 1-500 मीटर, सी 4-500 मीटर, सी 1-200 मीटर, सी 4-200 मीटर तथा सी 1- 5 किमी की प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण मैडल जीत कर कालेज का नाम रोशन किया। कावेरी एचएमवी में बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने कहा कि एचएमवी को अपने खिलाडिय़ों पर गर्व है जो राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर इतिहास रच रही हैं। उन्होंने कोच तथा स्पोट्र्स विभाग के फैकल्टी सदस्यों डॉ. नवनीत ढड्डा, रमनदीप कौर और हरप्रीत कौर को भी बधाई दी।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar