(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

सेंट सोल्जर छात्रों ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता में रंगोली में जीता पहला इनाम

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर के छात्रों ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता में पहले स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रौशन किया। स्कूल प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान महोत्सव इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में करवाए विभिन्न मुकाबलों में रंगोली में दीप्ती सिंघनद, प्रियांशी पूरी ने पहला स्थान, क्विज में मंशिता, मानवी, ज्योति, प्रियंका ने तीसरा स्थान, साइंस टून में अमित रत्तू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल श्रीमती अम्बिका शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 स्कूलों ने भाग लिया था। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और पेरेंट्स को दिया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी और कहा कि हमें गर्व है कि सेंट सोल्जर के छात्र हर क्षेत्र जैसे अकादमिक, स्पोर्ट्स, कल्चरल और इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में नाम चमका रहे हैं।

सेंट सोल्जर में कविता और फैंसी ड्रेस कम्पटीशन

नन्हें छात्रों ने कविता से दिया पर्यावरण बचाने का सन्देश

जालंधर (तरुण)- सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल कपूरथला रोड ब्रांच में नन्हें छात्रों के लिए कविता उच्चारण कम फैंसी ड्रेस कम्पटीशन का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर के दिशा निर्देशों पर प्री-विंग क्लास्सों के नन्हें छात्र एंजेल, पंजाबी मुटियार, गबरू, पेड़, फूल, फल, पक्षी बन संस्था में आये। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी कविताओं से पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा पेड़ लगाने, पानी बचाने, पक्षियों के लिए पानी रखने का सन्देश दिया।

इसके अतिरिक्त छात्रों ने डांस, ग्रुप डांस, भंगड़ा और गिद्दा पेश किया। प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें सन्मानित किया और कहा कि नन्हें छात्रों में आत्मविश्वास और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें शुभ कामनाऐं दीं।

के.एम.वी. की हैंडबॉल टीम ने हासिल किया सिल्वर मेडल  

जालंधर (अजय) - भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की हैंडबॉल टीम ने इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में से सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के द्वारा आयोजित इस  टूर्नामेंट में कन्या महाविद्यालय की हैंडबॉल टीम की खिलाड़ी छात्राओं कैप्टन रेनू सहित अलीशा, मनप्रीत कौर, नवप्रीत कौर, प्रिया, सीमा, गीता,आशा, जसमीन, प्रीति, कुमारी दावली प्रजापति, काजल एवं मेहक ने  खेल के प्रति अपनी लगन एवं समर्पण को बखूबी प्रदर्शित किया।

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा विभिन्न खेलो में शानदार प्रदर्शन के लिए सदा खिलाड़ी छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाता रहता है। उन्हें संस्था के द्वारा हर वह सुविधा प्रदान की जाती है जिसके बल पर वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए ना केवल अपनी पहचान कायम कर सकें बल्कि विद्यालय के नाम को भी और गौरवान्वित करने के सक्षम बन सकें। इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह तथा मैडम बलदीना के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।

पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर ने हेयर रिबॉन्डिंग पर वर्कशॉप का किया आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) - पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के कॉस्मेटोलॉजी विभाग ने नई इमेज जालंधर से सागर (हेयर एक्सपर्ट) द्वारा रिबॉन्डिंग पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया। उन्होंने हेयर रिबॉन्डिंग पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया। उन्होंने बाल विश्लेषण तकनीकों, उत्पाद ज्ञान और रिबाउंडिंग के चरणों पर भी व्याख्यान दिया। कार्यशाला में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा एवं प्रबंधन समिति के अन्य गणमान्य सदस्य एवं योग्य प्राचार्य प्रो. डा.पूजा पराशर ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कॉस्मेटोलॉजी विभाग के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

एपीजे एजुकेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाल जी की दूरदर्शिता में समाहित थे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल बिंदु: प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा

जालंधर (अरोड़ा) - एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित फैकेल्टी डेवलपमेंट के दूसरे दिन तीन स्त्रोतवक्ताओं ने विभिन्न विषयों परअपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पांच दशक पहले ही एपीजे एजुकेशन की स्थापना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल बिंदु समाहित थे,डॉ सत्यपाल जी की दूरदर्शिता विद्यार्थियों को सर्वकला संपन्न बनाने के लिए एपीजे शिक्षण संस्थाओं के रुप में श्रेष्ठ मंच प्रदान करने के लिए आतुर थी डॉ नीरजा ढींगरा ने कहा कि आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार केवल विद्यार्थियों को ही सर्वकला संपन्न बनाने की जरूरत नहीं है बल्कि टीचर्स को भी ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़कर आत्मविकास करना होगा।

अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ सुनीत कौर ने 'इंपॉर्टेंस ऑफ मल्टीडिसीप्लिनरी एंड हॉलिस्टिक एजुकेशन'विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की बात हम आज कर रहे हैं भारत के इतिहास के पन्ने पलटिए तक्षशिला, नालंदा विश्वविद्यालय इस के जीवंत उदाहरण है। बाणभट्ट कादंबरी में लिखते हैं कि अच्छी शिक्षा वही है जिससे 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त हो; उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जुड़कर ही हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक विकास के प्रवाह में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने मल्टीडिसीप्लिनरी, इंट्रडिसीप्लिनरी एवं ट्रांसडिसीप्लिनरी के सूक्ष्म अंतर को भी बढ़े ही प्रभावशाली ढंग से स्पष्ट किया।

कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉक्टर जगमोहन मागो ने 'एकेडिमक बैंक ऑफ क्रेडिट' विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि एवं सुविधा के साथ एक ही समय पर विभिन्न संस्थानों में अपने आप को रजिस्टर करके शिक्षा हासिल कर सकते हैं एबीसी एक तरह का उनका यूनिवर्सल रोल नंबर है और विभिन्न संस्थानों से हासिल किए उनके क्रेडिट इसमें जमा होते रहते हैं और जिस संस्थान से विद्यार्थी DSC डिसिप्लिन स्पेसिफिक कोर्स करेगा वही संस्थान इन क्रेडिट स्कोर को रिडीम करते हुए उसे सर्टिफिकेट,डिप्लोमा या डिग्री प्रदान कर सकते हैं उन्होंने कहा कि यह क्रेडिट सात वर्ष तक मान्य रहेंगे।

कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगला ने 'करिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क' पर अपने विचार विस्तार से व्यक्त किए। इस प्रोग्राम में मेंटिस कॉलेजज़ रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा,जनता कॉलेज करतारपुर एवं बीएलएम कॉलेज नवांशहर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इकोनॉमिक्स विभाग की अध्यक्ष डॉ सुप्रीत कौर ने फैकल्टी डिवलपमेंट कार्यक्रम की अपार सफलता के लिए प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा एवं सभी स्त्रोत वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ने 'शो एंड टेल' प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

जालंधर (मक्कड़) - इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स में डिस्कवरर्स के लिए 'शो एंड टेल' प्रतियोगिता करवाई गई,जिसका थीम बच्चों का फेवरेट टॉय/ कार्टून‌ था। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे अपने पसंदीदा खिलौने एरोप्लेन, डायनासोर, मिक्की माउस, मोटू-पतलू, लॉयन, टेडी बेयर, रैबिट, डॉक्टर आदि लेकर आए। सब बच्चे अपने प्रिय टॉय/ कार्टून का वर्णन करने के लिए बड़े उत्सुक नज़र आ रहे थे और अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।  बच्चों ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ उनका वर्णन बड़ी खूबसूरती के साथ कुछ पंक्तियों में किया। उनकी अपने प्रिय खिलौने के प्रति इतनी जानकारी देखकर सब आश्चर्यचकित रह गए।

बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर डिप्टी डायरेक्टर इनोकिड्स अलका अरोड़ा ने बच्चों के इस प्रस्तुतीकरण की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी भाषा-शैली का विकास करना है। इस प्रतियोगिता में ग्रीन मॉडल टाऊन की अनायशा, निकुंज कक्कड़, रायना,वाणी चोपड़ा प्रथम स्थान पर रहे। लोहारां में साचीप्रीत कौर,अथर्व खन्ना व सिरत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैंट जंडियाला रोड में अरमान हरगुन तथा कपूरथला रोड में सिया तथा नेतान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एच.एम.वी. में नैशनल स्टार्ट-अप दिवस हेतु निर्मित इनोवेटिव वस्तुओं की प्रदर्शनी

जालंधर (मोहित) - हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन अधीन नैशनल स्टार्ट अप दिवस मनाते हुए पंजाब में प्रथम बार निर्मित इनोवेटिव वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन संस्था के इनोवेशन कौंसिल के अध्यक्ष डॉ. अंजना भाटिया के संरक्षण में किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं अपने वक्तव्य में बताया कि इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का मुख्य लक्ष्य छात्राओं में जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ उनके नए विचारों को समक्ष लाना भी है।

इस प्रदर्शनी ने विभिन्न जिज्ञासु छात्राओं को अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने नव तकनीक, नव विचारों के माध्यम से वस्तुएं निर्मित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस इनोवेशन में फ्लेवर अधीन जायका स्टार्टअप, कॉस्मैटिक अधीन काया स्टार्ट अप, कोनवोकेशन अंगवस्त्रा, बायो फर्टीलाइजरस, आर्टीफिशियल इनटैलीजैनस आधारित साफ्टवेयर, एप्रलस, पेटिंग्स एवं और भी बहुत कुछ प्रदर्शित किया गया। इनोवेशन कौंसिल के सदस्य डॉ. राखी मेहता, लवलीन कौर, अल्का शर्मा, नवनीता, प्रोतिमा मंडेर, आशीष चड्ढा, डॉ. सिम्मी, सुश्री हरप्रीत, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. जसप्रीत कौर एवं रिषभ धीर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

डीएवी कॉलेज जालंधर के रोहन ने 'वॉयस ऑफ पंजाब - सीजन 13' में फर्स्ट रनर अप पोजीशन की हासिल

जालंधर (अरोड़ा) - डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर अपने विद्यार्थियों को सदैव शिक्षा, खेलों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उच्च स्तरीय उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए ठोस मंच प्रदान करता आया है। विश्व प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह, सूफी गायक हंसराज हंस, बॉलीवुड पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह और पंजाबी गायक दिलजान आदि इस कॉलेज के छात्रों में उल्लेखनीय नाम हैं जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी संगीत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बी.ए. फाइनल के विद्यार्थी रोहान कुमार ने 2022-23 में पी.टी.सी. पंजाबी टी.वी. द्वारा आयोजित पंजाबी संगीत प्रतियोगिता ‘वॉयस ऑफ पंजाब-सीजन 13’ में फर्स्ट रनर अप पोजीशन हासिल की। इसमें प्रतिभागी को प्रसिद्ध गायक मास्टर सलीम तथा संगीतकार सचिन आहूजा द्वारा 50,000 रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया गया।

रोहन की इस उपलब्धि के लिए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने विजेता प्रतिभागी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की ऐसी सांस्कृतिक प्राप्ति सचमुच ही समूह डीएवी परिवार को गौरवान्वित करने वाली हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह होनहार तथा प्रतिभाशील विद्यार्थी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी आवाज का जादू बिखेर कर डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर का नाम रोशन करेगा। विद्यार्थी को प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन देने के लिए उन्होंने विद्यार्थी के गुरु मदन मंडार, प्रो. रीना, डीन, इएमए प्रो. राजन शर्मा तथा अभिभावकों को भी विशेष रूप से बधाई दी।  

उन्नत भारत अभियान द्वारा एच.एम.वी. सम्मानित

जालंधर (मोहित) - हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर को उसके द्वारा आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रमों के तहत उन्नत भारत अभियान द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्नत भारत अभियान के रीजनल कोआर्डिनेटिंग संस्थान निटर, चंडीगढ़ द्वारा दिया गया। वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष मिलेट्स घोषित किया गया है। इसी के अन्तर्गत एच.एम.वी. की छात्राओं ने मिलेट्स पर आधारित ऑनलाइन क्विज में भाग लिया जिसका उद्देश्य युवाओं को मिलेट्स की महत्ता पर जागरूक करना था। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्नत भारत टीम एच.एम.वी. की इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, सदस्य डॉ. अंजना भाटिया, उर्वशी, सुशील कुमार, शैफाली कश्यप तथा अल्का शर्मा भी उपस्थित थे। डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के उप प्रधान तथा लोकल कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद ने भी एच.एम.वी. को बधाई दी तथा भविष्य में भी नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दी।

सेंट सोल्जर द्वारा छात्रों का स्वागत, छात्रों के चहरे पर मुस्कान

जालंधर (तरुण) - सर्दियों की छुट्टियों में मस्ती, खेल-कुद के बाद छात्रों में स्कूल खुलने से खुशी की लहर दौड़ पड़ी यह अवसर था सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूलों का जहाँ छात्र ख़ुशी से भरे मन और चहरे पर मुस्कान लिए संस्था में आते हुए नज़र आए। छात्रों का स्वागत करने के लिए संस्था द्वारा खास रूप से तेयारियां की गई जिसमें छात्रों को आकर्षित करने के लिए क्लास रूम सजाया गया। सेंट सोल्ज ग्रुप के सभी 34 स्कूलों द्वारा छात्रों का स्वागत फूलों की वर्षा से ओर तिलक लगाकर किया गया। छात्रों को आरामदायक महसूस करवाने लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स और फन एक्टिविटी भी करवाई गई। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों का स्वागत करते हुए सभी छात्रों को संस्था के नियमों के बारे में बताते हुए सभी छात्रों को मिलकर रहने को कहा। संगीता चोपड़ा  ने बताया कि छात्रों को बढ़िया शिक्षा देने के लिए टीचिंग के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।   

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar