(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

एच.एम.वी. की प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन 74वें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

जालंधर (मोहित) - हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में किाला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंजाब के राज्यपाल माननीय बनवारी लाल पुरोहित द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ, आईएएस चीफ सेक्रेटरी, कमिश्नर गुरप्रीत सपरा, आईएएस, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर, डिप्टी कमिश्नर जालंधर जसप्रीत सिंह आईएएस , कमिश्नर ऑफ पुलिस कुलदीप चाहल आईपीएस भी उपस्थित थे। प्रो. डॉ. अजय सरीन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान व छात्राओं में वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया। एक्सटेंसिव गतिविधियों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। जालंधर के कालेजों में से डॉ. अजय सरीन यह अवार्ड प्राप्त करने वाली एकमात्र प्राचार्या है। डॉ. अजय सरीन ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एचएमवी सदैव इनोवेशन के क्षेत्र में कार्यरत है। उप प्रधान डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति, नई दिल्ली, चेयरमैन लोकल कमेटी, जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद व कालेज के समूह टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में उल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) - पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत  प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके साथ कॉलेज के संगीत विभाग के नेतृत्व में छात्रों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, प्राचार्य ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया, जिससे शहर और देश के विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने उन मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की, जिनका देश वर्तमान में सामना कर रहा है और सभी से एकजुट होकर उनके खिलाफ खड़े होने के लिए आग्रह किया । कॉलेज के एनसीसी व विंग के प्रयास से यह आयोजन सफल हो सका। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा एवं योग्य प्राचार्य ने इस पावन अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई दी।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग झांकियों का शानदार आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के अंदर का माहौल राष्ट्रीयता और गर्व से भरपूर  था।  पूरे स्कूल को आकर्षक ढंग से तिरंगे और तोरणों से सजाया गया था।  सुबह की ठिठुरन का सामना करते हुए, विद्यार्थी और अध्यापकगण पूरी ताकत के साथ भारत के संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए निकले| कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल श्रीमती हरलीन मोहंती, अध्यापकगण और विभिन्न ग्रेड के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ किया गया, उसके उपरान्त राष्ट्रगान गाया गया। भाषण द्वारा सभा का आगाज़ करते हुए विभिन्न ग्रेड के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी तथा साथ ही साथ देशभक्ति से संबन्धित गीत की शानदार प्रस्तुति दी|

संविधान के प्रति अपना आदर और सम्मान प्रकट करने हेतु विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट का भव्य आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व एन सी सी के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, इस मार्च पास्ट में स्कूल के सभी हाउस- सीडार, ओक, मेपल और पाइन ने अपना-अपना झंडा लेकर भाग लिया। ग्रेड छठी से आठवीं  के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने गुजरात, असम, जम्मू-कश्मीर, बंगाल,  महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश व पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, मुख्य पर्यटन स्थलों का झांकियों के रूप में प्रदर्शन किया व साथ ही उन राज्यों में लोगों की गतिविधियों के दृश्यों को भी दर्शाया गया | इसके उपरान्त इन राज्यों के प्रसिद्ध नृत्य डांडिया, बिहु, रौफ़, धनुची, नाटी, लावणी और भंगड़ा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया | इन झांकियों का मुख्य उद्देश्य भारत की ‘विविधता में एकता’ संस्कृति और लोक नृत्यों की प्रत्यक्ष पेशकश करना था।

कार्यक्रम के अंत में आठवीं बी कक्षा के बहादुर विद्यार्थी संचित कपूर को अपने पड़ोसी की जान बचाने के लिए बहादुरी सम्मान प्रदान किया गया व इस तरह से सम्मानित करने के लिए उसके अभि भावकों ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन नितिन कोहली, उप-चेयरमैन दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट पार्थ भाटिया जी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की | स्कूल की  प्रैजीडेंट पूजा भाटिया जी ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाएँ देते हुए देश भक्तों द्वारा दिखाए गए देश-भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया | प्रिंसिपल हरलीन मोहंती जी ने कहा कि हम भारतीय भाग्यशाली हैं और हमारा संविधान विश्व भर में उच्च कोटि के संविधानों में से एक है और इसका पालन  करना हर नागरिक का कर्तव्य है उन्होंने  विद्यार्थियों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनके अत्यधिक और परिश्रमी प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा आगे आने और अपनी छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए कहा साथ ही अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया  व उनकी सौहार्दपूर्ण उपस्थिति के लिए आभार भी व्यक्त किया |

एच.एम.वी. में जिला चुनाव आफिस के सहयोग से 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन जिला चुनाव आफिस के सहयोग से 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समागम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप एडीसी वरिंदर बाजवा, एसडीएम अमनदीप सिंह, तहसीलदार सुखदेव व उनके साथ जिला गाइडैंस एवं स्वीप नोडल आफिसर सुरजीत लाल, पूजा महंत, विवेक जोशी उपस्थित रहे। संस्था परंपरानुसार सर्वस्व गणमान्य अतिथियों का प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. सुरजीत लाल ने समस्त कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। इस उपरांत प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में सर्व भारतवासियों को मतदान दिवस की बधाई दी एवं भारत के लोकतंत्र पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि देश के नागरिक होने के नाते हमें अपने कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक होने की अति आवश्यकता है। उन्होंने इस विषय पर विचार करने हेतु कहा कि देश को समर्पित दिवस को अवकाश के रूप में मनाएं या देश को समर्पण करने के रूप में। देश के विकास में अपना योगदान देने हेतु हर भारतीय को सदैव तत्पर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने एच.एम.वी. में लगातार 8वीं बार मतदान दिवस के आयोजन पर जिला चुनाव आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्तव्य के अंत में उन्होंने युवा पीढ़ी को अपने कत्र्तव्यों व अधिकारों के प्रति सुचेत होने की प्रेरणा दी। एडीसी वरिंदर बाजवा ने अपने संभाषण में युवा वर्ग को लोकतंत्र के महत्त्व को समझने हेतु शिक्षित किया एवं चुनाव आयोग के आयोजन के मन्तव्य को भी बताया। उन्होंने युवा वर्ग को व्यस्क होने पर अपना वोट बनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर एचएमवी द्वारा निर्मित वोटर जागरूकता हेतु - वोटर जुगनी लोक गीत प्रस्तुत किया गया। इस उपरांत निर्वाचन आयोग, भारत द्वारा गीत ‘मैं भारत हूं’ को रिलीका किया गया। मतदान दिवस को समर्पित नुक्कड़ नाटक - वोट पाओ, देश बचाओ को एनएसएस यूनिट के वालंटियर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसको डॉ. वीना अरोड़ा एवं डॉ. ज्योति गोगिया के संरक्षण में तैयार किया गया। इस उपरान्त नव मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण में सर्वप्रथम प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को लगातार 8वीं बार मतदाता दिवस के आयोजन हेतु एवं मतदान दिवस में सराहणीय योगदान हेतु प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस के उपरांत कुलदीप सिंह बैस्ट बीएलओ, अमनपाल बैस्ट पीआरओ, डॉ. सुरजीत लाल, बैस्ट स्वीप नोडल आफिसर, तेजपाल कोआर्डिनेटर, स्वीप ऑयकन विवेक जोशी, विशिष्ट वोटर परमिंदर कुमार, विवेक कुमार, हरवेल, बेस्ट डीपीआर - राकेश वासी, संगीता को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके सहयोग हेतु सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार सुखदेव द्वारा सबके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान एवं सैल्फी कार्नर का भी विशेष रूप से आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं-पोस्टर मेंकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली एवं निबन्ध लेखन के विजित छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया, नीटा मलिक एवं अल्का शर्मा के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

एमएलयू डीएवी कॉलेज फगवाड़ा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं गणतंत्र दिवस मनाया गया

फगवाड़ा (अरोड़ा) - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. किरणजीत रंधावा के दिशानिर्देश में और भारत सरकार के स्वीप अभियान के तहत छात्रों को उनके सही उपयोग के बारे में जागरूक करने के मुख्य उद्देश्य के साथ एक सेमिनार आयोजित किया गया था। छात्रों ने गंभीरता और ईमानदारी से प्रतिज्ञा ली और अपने वादों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित थे। इस अवसर पर, एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने कविता, भाषण और प्रस्तुतियों की प्रस्तुति दी। छात्रों द्वारा कलात्मक रूप से बनाए गए कई पोस्टर और बैनर, परिसर में फले-फूले और भारत गणराज्य के महत्व को आवाज दी। इनका विषय केवल छात्रों को ही नहीं बल्कि सभी को वोट के निष्पक्ष, स्वतंत्र और तर्कसंगत उपयोग के बारे में जगाना और मार्गदर्शन करना था। उपयुक्त रूप से कहा गया है, "लोकतंत्र की सफलता जनता के हाथों में है"।यदि वे सही चुनाव करते हैं तो वे देश को प्रगति और समृद्धि के पथ पर ले जाने में मदद करेंगे।

प्राचार्य डॉ. रंधावा ने छात्रों और दर्शकों को सलाह दी कि भारत को एक वास्तविक लोकतंत्र बनाने के लिए क्या करें। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, भारत ने 1950 में खुद को गणतंत्र घोषित किया और संविधान लागू हुआ। इस दिन के महत्व के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। कई छात्रों ने भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने के लिए व्याख्यान तैयार किए। डॉ. रंधावा ने भारतीय संविधान के जनक डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। पवित्रता और प्रेम से भरे उत्साही और भावुक राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

संस्कृति केएमवी स्कूल ने 74वें गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का उत्सव मनाया

जालंधर (अरोड़ा) - संस्कृति केएमवी स्कूल ने महान देशभक्तों को याद करते हुए उत्साह के साथ विभिन्न क्रियाकलापों द्वारा 24 वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला में कविता उच्चारण, ग्रीटिंग कार्ड क्राफ्टिंग. पुस्तक पाठन. बैज बनाने. नारा लेखन और फल थाली निर्माण एवं छात्रों द्वारा क्रिएटिव लेखन के माध्यम से जागरूक विचारधारा व्यक्त की। बसंत पंचमी के आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए सरस्वती वंदना के माध्यम से संगीत, कला और ज्ञान की देवी सरस्वती का वरद हस्त विद्यालय और विद्यार्थियों पर बने रहने की प्रार्थना की गई। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए बालछात्रों को पीले रंग के वस्त्र और पीले खाद्य पदार्थों की उपयोगिता द्वारा बसंत पंचमी के दिन के महत्व को स्पष्ट किया।

स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने 14वें गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विभिन्न गतिविधियों में छात्रों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की एवं आगामी परीक्षा चरण के लिए छात्रों को शुभकामनाओं के साथ. विवेक से सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने पर जोर दिया. सीखने का आनंद उठाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए प्रकृति के बदलते स्वरूप का आनंद उठाने के लिए कहा।

महिला काव्य मंच अमृतसर द्वारा गणतंत्र दिवस को समर्पित काव्य गोष्ठी का आयोजन

अमृतसर (प्रतीक) - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में महिला काव्य मंच अमृतसर इकाई के द्वारा प्रथम काव्य गोष्ठी का सफ़ल आयोजन किया गया I प्रस्तुत आयोजित समारोह महिला काव्य मंच के संस्थापक श्री नरेश नाज़ जी के कुशल नेतृत्व में तथा डॉ वीणा विज 'उदित' संरक्षक पंजाब के मार्गदर्शन एवं मंच की अध्यक्ष डॉ शैली जग्गी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआI नाज़ जी द्वारा दिलों में जोश भर देने वाला गीत "जवानों को जगाने को वतन के गीत गाता हूँ " प्रस्तुत किया गया तथा डॉ वीणा विज ने "राष्ट्रप्रेम की कविताओं से गूंज उठी हैं गोष्ठियाँ, गीत पेश किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ मोनिका ठाकुर ने "हर भारतीय के दिल में हिन्दुस्तान होना चाहिए " अपनी मधुर आवाज़ में नज़्म प्रस्तुत कर दिलों में राष्ट्रीयता की भावना को जागृत किया।तथा प्रिंसिपल प्रोमिला अरोड़ा द्वारा "अपने हिस्से का आकाश" कविता प्रस्तुत की गयी I सभा में उपस्थित अन्य कवयित्रियों डॉ पूर्णिमा राय द्वारा "भारत की न्यारी महिमा को ,लोग देखने आते हैं", डॉ नीलू शर्मा, वीरों ने दी है कुर्बानी, मंच की अध्यक्ष डॉ शैली ने लहू से सींची मिट्टी में पुष्प आज़ादी खिलता है "गीत प्रस्तुत किया तथा मंच की उपाध्यक्ष डॉ गौरी चावला 'धनक' ने झांकी हिन्दुस्तान की, कविता प्रस्तुत की I

इस अवसर पर प्रो नीलम प्रभा, प्रो धीरिका शर्मा, नीरू मेहता, प्रो संगीता शर्मा, डॉ सुनीता शर्मा ने दिल को छू लेने वाली कविताएँ पेश कीं। सुश्री अपर्णा शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। डॉ शैली जग्गी ने कुशल मंच संचालन द्वारा इस समय को तथा उपस्थिति को एक ही सूत्र में बांधे रखाI उपाध्यक्ष डॉ गौरी चावला द्वारा उपस्थिति का आभार व्यक्त कर सब से विदा ली गई I अंत में राष्ट्रीय गान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया I

डीएवी यूनिवर्सिटी ने करवाई एम्प्लॉयबिलिटी पर एक्सपर्ट टॉक

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स  एम्प्लॉयबिलिटी बढ़ाने के उद्देश्य से पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन करवाया। कॉमर्स और बिज़नेस मैनेजमेंट विभाग (सीबीएमई) द्वारा इंस्टीट्यूशन की इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल एक्सपर्ट और शिक्षाविद डॉ. संजीव गुप्ता ने एक्सपर्ट टॉक की। पहले सैशन "कक्षा से बोर्डरूम तक" में बात करते हुए डॉ. गुप्ता ने उन कौशलों पर चर्चा की जो एम्प्लॉयर्स वर्तमान में संभावित कर्मचारियों में देख रहे हैं। उन्होंने ताकत, कमजोरियों, अवसरों और खतरों की पहचान करने के लिए स्वॉट विश्लेषण करने के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को अपनी ताकत विकसित करने और अपनी कमजोरियों को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के आलावा को-करीकुलर गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्वीकरण और इनोवेशन के उदय से व्यापार के तरीके बदल रहे हैं और एम्प्लॉयर्स तेजी से टीम-बिल्डिंग स्किल्स, सीखने की इच्छा, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और आउट ऑफ़ थे बॉक्स सोच वाले उम्मीदवारों की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने छात्रों को किसी और का अनुसरण करने के बजाय अपनी सफलता को खुद की डिजाइन करने के लिए प्रोत्साहित किया। दूसरे सत्र "जीरो से यूनिकॉर्न तक" में उन्होंने रोजगार के अवसर प्रदान करने में इंटरप्रेन्योरशिप के महत्व पर चर्चा की। वक्ता ने समाज की समस्याओं के समाधान खोजने के महत्व पर जोर दिया और जुनून, प्रतिभा, बाजार की मांग और सामाजिक जरूरतों पर विचार करके सफल स्टार्टअप विचारों को विकसित करने के टिप्स दिए। उन्होंने सफल स्टार्टअप बनाने में नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला और अमेज़ॅन जैसी कंपनियों का उदाहरण दिया जिन्होंने सफल होने के लिए अपने व्यापार मॉडल का विस्तार किया। उन्होंने एक नया व्यवसाय शुरू करने में नेटवर्किंग कौशल, प्रतिनिधिमंडल, जिम्मेदारी और बाधाओं पर काबू पाने के महत्व पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने असफल होने की इच्छा, महत्वपूर्ण सोच, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, दृष्टि, आत्मविश्वास, व्यवस्थित योजना और पहल जैसी उद्यमशीलता दक्षताओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने व्यवसाय में कोई भी कदम उठाने से पहले गंभीरता से सोचने की सलाह दी। कार्यक्रम का आयोजन सीबीएमई की सहायक प्रोफेसरज़ डॉ. नमृता और बिंदिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीन, सीबीएमई डॉ. गीतिका नागरथ, विभागाध्यक्ष, डॉ. गिरीश तनेजा, अध्यक्ष, आई आई  सी डॉ. संदीप विज और अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित थे।

सेंट सोल्जर छात्रों ने फेस पेंटिंग कर दिखाया देश के प्रति सम्मान

छात्रों और अध्यापकों ने दिखाई अनेकता में एकता

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- देशभगति के रंग में रंगते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के सभी स्कूलों और कॉलेजों द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी कॉलेजों और स्कूलों में स्टाफ मेंबर्स द्वारा तिरंगा फिरते हुए सलाम किया और हमेशा देश से प्यार करने और उसका मान बढ़ाने का प्रण लिया। छात्रों ने फेस पेंटिंग और पृथ्वी पर इंडिया लिखकर भारतीय होने पर गर्व महसूस किया।

छात्रों और स्टाफ मेंबर्स ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर छात्रों, उनके अभिभावकों और स्टाफ मेंबर्स ने भारत के विभिन्न प्रांतों के गणतंत्र दिवस के जश्न को दिखाते हुए भारतीय होने पर गर्व महसूस किया। इसके अतिरिक्त सभी ने राष्ट्रीय गीत गाया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर के कुशल मार्गदर्शन में स्वीप कमेटी ने एनएसएस यूनिट के सहयोग से 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस अवसर पर वोटर शपथ कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. लवली शर्मा, जसलीन कौर ने बूथ स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में किया, जिसमें 208 विद्यार्थी शामिल हुए तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का संकल्प लिया गया। छात्रों को अपने आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। प्रत्येक नागरिक द्वारा वोट डालने के महत्व को बढ़ाने और बढ़ावा देने के लिए अमनदीप कौर (पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट) द्वारा 'नथिंग वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर' विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की। कॉलेज के प्राचार्य ने युवा पीढ़ी को मतदान के अधिकार के लिए सफलतापूर्वक प्रोत्साहित करने के लिए स्वीप कमेटी और एनएसएस यूनिट के प्रयासों की सराहना की। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा एवं  प्राचार्य ने इस सफल आयोजन के लिए विभागों के प्रयासों की सराहना की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar