(Date : 16/April/2424)

(Date : 16/April/2424)

ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੇ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹੈਲਥ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਫੈਲਾਈ ਵੋਟ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ | ਸਵੀਪ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਵੋਟਰ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन में एलुमनी मीट 2024 का आयोजन | आई.के.जी पी.टी.यू में इंडियन नॉलेज सिस्टम विषय पर विशेष लेक्चर सत्र आयोजित | मतदान के दिन युवा मतदाताओं को चुने हुए होटलों/रेस्तरां में खाने पर मिलेगी 25% की छूट |

शिक्षा

पतंग उड़ा कर डिप्स के विद्यार्थियों ने मनाया बसंत पंचमी का त्योहार

जालंधर (प्रवीण) :- पतंग उड़ा दोस्तों के साथ बढ़िया पकवान खा कर डिप्स आईएमटी के विद्यार्थियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का त्योहार मनाया। प्रोग्राम की शुरूआत पर सबसे पहले सब ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की सरस्वती वंदना का गायन किया। टीचर्स द्वारा बच्चों के लिए काइट मेकिंग और फ्लाइंट गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर पतंग उड़ाई, गीतों पर भंगड़ा और गिद्दा डाला। टीचर्स ने इस त्योहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज के दिन ऋतुराज बसंत का आगमन होता है और बसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की पूजा कर उनसे विद्या, बुद्धि, कला व ज्ञान का वरदान मांगना चाहिए। प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने सभी को पतंग उड़ाते समय चाइनीज डोर का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम भगवान की पूजा करते है उसी तरह से गुरू व अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य बना कर चलना चाहिए। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी टीचर्स और विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के त्योहार की शुभकामनाएं दी और पतंग उड़ाते समय सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने मां शारदा से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ताकि वह अपने सपनो को हासिल कर सकें। 

एच.एम.वी. में मनाया बसन्त उत्सव

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में विद्यार्थी परिषद द्वारा बसन्त उत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने समारोह के अतिथियों नरिंदर बाजवा, एडीसी व अमनदीप सिंह, एसडीएम फिल्लौर का स्वागत किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने मुख्य अतिथियों के साथ सरस्वती पूजन किया।

संगीत गायन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा डॉ. प्रेम सागर, विभागाध्यक्ष म्यूजिक वोकल की अगुवाई मे सरस्वती वंदना गाई गई।नरिंदर बाजवा ने प्राचार्या डॉ. अजय सरीन को पीली पतंग भेंट की जो कि खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक है। इस अवसर पर पतंगबाकाी भी की गई। मुख्यातिथि बाजवा ने भी पतंग उड़ाते हुए संस्थान की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ सदस्यों व छात्राओं में प्रसाद (पीला मीठा हलवा) भी वितरित किया गया। छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को खुशहाली व ज्ञान का आशीर्वाद दिया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

बी.बी.के.डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

अमृतसर (प्रतीक) - बी.बी.के.डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन में ज़िला चुनाव आफिस के सहयोग से 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया जिसका उद्देश्य युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। हरप्रीत सिह (आई.ए.एस.) एस.डी.एम. अमृतसर-2 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। चुनाव में मतदान के महत्व को दर्शाते पोस्टर मेकिंग और सम्भाषण जैसी विविध प्रतियोगिताएँ इस अवसर पर विशेष रुप से करवाईं गईं। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि बी.बी.के.डी.ए.वी. राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को भली भांति समझता है और इस महत्वपूर्ण दिन को मनाने के लिए कॉलेज प्रत्येक वर्ष ज़िला प्रशासन से सहयोग करता है। उन्होंने आगे कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी।

हरप्रीत सिंह (आई.ए.एस.) ने डॉ.पुष्पिंदर वालिया को कॉलेज में कैम्प लगाकर 140 से अधिक नये मतदाता रजिस्टर्ड करने के लिए सम्मानित किया। फरवरी, 2022 में पंजाब में हुए मतदान में ज़िला प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने के लिए विभिन्न अफसरों को भी सम्मानित किया गया। हरप्रीत सिंह (आई.ए.एस.) ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजनीतिक सिस्टम को प्रभावशाली बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है जिसके लिए युवाओं को राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय हिस्सा लेना होगा ताकि लोकतन्त्र प्रभावी बन सके। उन्होंने इस आयोजन के लिए काॅलेज को बधाई दी। इस विशेष आयोजन में प्रोजैक्ट सम्मान डाक्यूमैंटरी भी दिखाई गई जिसका शुभारम्भ सम्माननीय डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पंजाब में हुए विगत मतदान के अवसर पर किया था।

आज़ाद भगत सिंह मंच के कलाकारों ने उचित प्रत्याशी के चयन में मतदान की भूमिका और मतदाताओं की शक्ति को दर्शाते नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। बी.ए.समैस्टर पाँच की छात्रा शुभनीत कौर ने माई वोट माई पावर विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों ने पूर्ण ईमानदारी से मतदान करने की शपथ ग्रहण की। सुदर्शन कपूर अध्यक्ष स्थानीय प्रबन्धकर्त्री समिति मनकंवल चाहल (आई.ए.एस.) एस.डी.एम. अमृतसर-1 राजेश कुमार ज़िला शिक्षा अधिकारी (एलिमैण्ट्री) शेरजंग सिंह (डी.पी.आर.ओ.) अर्शदीप सिंह लोबाना आर.टी.आई. रजिन्दर कुमार इलैक्शन कानूनगो एवं ज़िला प्रशासन के अन्य सदस्य तथा कॉलेज के फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी इस आयोजन मे सम्मिलित रहे।

सीटी यूनिवर्सिटी ने भारत का 74वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया

लुधियाना (अरोड़ा) - सीटी यूनिवर्सिटी में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस मौके पर सीटी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टरेट आफ स्पोर्टस और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड फिजिकल एजुकेशन के डीन डॉ. प्रवीण, डीन व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी, स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वाइस चांसलर (कार्यकारी) डॉ. सतीश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। एनसीसी  कैडेटों द्वारा परेड का भव्य प्रदर्शन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई। छात्रों ने रंगारंग कार्येकम पेश किया । देशभक्ति के गीतों के बीच प्रेम और भाईचारे का प्रदर्शन किआ ।



डॉ. सतीश ने संविधान के महत्व और इसकी अनूठी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने यूनिवर्सिटी द्वारा हासिल की गई विभिन्न उपलब्धियों की भी जानकारी दी और छात्रों को उपलब्धियों के माध्यम से यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सभी गणमान्य लोगों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। एक महान राष्ट्र के निर्माण के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



 

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के एनएसएस विंग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) - एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के एनएसएस विंग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा उपस्थित रहीं। एनएसएस डीन डॉ. सिमकी देव ने छात्रों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया। पंजाबी विभाग के संदीप सिंह ने स्व-रचित कविता 'चंडी रंगी नदी' का पाठ किया। इतिहास विभाग के डॉ. विश्व बंधु वर्मा ने वर्षों से हमारे भारतीय संविधान की चुनौतियों और सफलताओं के बारे में बात की। उन्होंने युवा छात्रों को देश की सफलता में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद छात्रों ने शपथ ली। प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने एनएसएस के डीन डॉ. सिमकी देव और उनकी टीम को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी।

एलकेसीडब्ल्यू कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर ने मनाया 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जालंधर (अरोड़ा) - एनएसएस विभाग और एलकेसीडब्ल्यू कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के रेड रिबन क्लब ने 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का संकल्प लिया। छात्रों को अपने आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। छात्रों ने प्रत्येक नागरिक द्वारा वोट डालने के महत्व को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर भी तैयार किए। कॉलेज के योग्य प्राचार्य ने एनएसएस प्रभारी सुश्री सरबजीत कौर, मनजीत कौर और सुश्री आत्मा सिंह और रेड रिबन क्लब प्रभारी मनजीत कौर के युवा पीढ़ी को मतदान के अधिकार के प्रति सफलतापूर्वक प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।

के.एम.वी. में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया गया तिरंगा

जालंधर (अजय) - भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, में भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा तिरंगा फहराया गया. एन.सी.सी. कैडेट्स, फैकल्टी तथा हॉस्टल स्टाफ की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत तथा वंदे मातरम की धुनों में यह रस्म अदा की गई।

इस अवसर पर संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा भारतीय संविधान द्वारा दर्शाए गए मार्ग अनुसार निरंतर प्रयत्नशील रहते हुए देश के विकास में अपना योगदान डालने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने मौलिक अधिकारों की बात करते हुए प्रत्येक को अपने मौलिक कर्तव्यों का सच्चे मन से पालन करने के लिए कहा। गणतंत्र दिवस के इस जश्न को बहादुर सैनिकों तथा शूरवीर योद्धाओं के द्वारा दी गई कुर्बानियों को समर्पित करते हुए उन्होंने देश की आज़ादी की जंग में अपनी जान न्योछावर करने वाले दिलेर देशवासियों को भी याद किया और कहा कि इन महान  योद्धाओं की सोच पर पहरा देते हुए देश के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहना ही  उनको  सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा डॉ. द्विवेदी ने समय-समय पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एन.सी.सी. कैंप्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले 7 एन.सी.सी. कैडेट्स को सम्मानित किया। 

इन कैडेट्स में सीनियर अंडर अफसर वजिंदर कौर को ओवरआल बेस्ट कैडेट 2022-23, अंडर अफसर श्रुति सिंह को ओवरऑल बेस्ट परफॉरमेंस और बेस्ट कैडेट 2022-23, अंडर ऑफसर श्रुति करवाल को डी.जी. कमेंडेशन कार्ड, बेस्ट इन कल्चर एंड ड्रिल, सार्जेंट विनाक्षी चौधरी को सभी एन.सी.सी. गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ भागीदारी  तथा सार्जेंट श्वेता राणा को सर्वश्रेष्ठ कमांड और गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, सार्जेंट भूमि चड्ढा को प्री आर.डी.सी. कैंप 2022-23 में अधिकतम संख्या में भाग लेने  तथा अंडर अफसर यशिका शर्मा को थल सैनिक कैंप 2022-23 में भाग लेने पर पुरस्कृत किया गया। मैडम प्रिंसिपल ने सम्मान प्राप्त करने वाले सभी कैडेट्स को मुबारकबाद देते हुए इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल को मुबारकबाद दी।

देशभक्ति के रंग में रंगा सेंट सोल्जर कैंपस देशभक्ति

तिरंगा लहरा, देश के मान, सन्मान बढ़ाने का सभी ने लिया प्रण

जालंधर (तरुण) - सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के छात्रों द्वारा देशभक्ति के रंग में रंगते हुए मुख्य कैंपस, जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी कॉलेजों के डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स, स्टाफ मेंबर्स और छात्रों के साथ कैंपस में तिरंगा लहरा उसे सलाम किया। सभी कॉलेज के छात्रों द्वारा परेड मार्च किया गया और छात्रों द्वारा ट्रेक्टर ट्राली को बेहतरीन ढंग से सजाकर अपने कोर्सों, भविष्य के अवसरों, उपलब्धियों को दिखाया।

छात्रों ने चेहरे पर तिरंगा बना, हाथों में देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के जीवन, संघर्ष, योगदान पर लघु नाटिका, डांस, गीत पेश कर उन्हें नमन किया। सभी ने तिरंगे को सलाम करते हुए हमेशा देश से प्यार करने और उसका मान बढ़ाने का प्रण लिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी को देश से प्यार करने और मिलकर रहने का सन्देश दिया।

डी.ए.वी. कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जालन्धर (अरोड़ा) - डी ए वी कॉलेज में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने तिरंगा झण्डा फहराया। एनसीसी कैडेट व एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई। अपने उदबोद्धन में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन राष्ट्र के लिए अति महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि जैसे धार्मिक ग्रंथ हमारे आध्यात्मिक व नैतिक जीवन को नियंत्रित व मार्गदर्शित करते हैं वैसे ही संविधान हर स्तर पर राष्ट्र की तमाम गतिविधियों को नियंत्रित करता है।

इस संदर्भ में हमारा संविधान एक सुप्रीम ऑफ ला तथा लिविंग डॉक्युमेंट है। प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों व कर्तव्यों का पूर्णरूपेण निर्धारण संविधान में निहित है। डॉ एस के तुली ने इस अवसर शायराना अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “महज किरदार ही क्यों खुद में एक कहानी बनो, हिन्दू मुस्लिम तो ठीक है, पर सबसे पहले हिन्दुस्तानी बनो” और एनसीसी कैडेट से समर्पित भाव के साथ राष्ट्रहित के कार्य में संलग्न होने का आह्वान किया। इस अवसर पर ईएमए विभाग के विद्यार्थियों द्वारा  देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  उप-प्राचार्य प्रो अर्चना ऑबराय, डीन ऐकडेमिक प्रो. पुनीत पूरी, अन्य स्टाफ सदस्य, नॉन टीचिंग स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रो. राजविन्द्र ने मंच संचालन की भूमिका निभाई।        

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया

जालंधर (परवीन) - पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, में 'बसंत पंचमी' अपने पूरे रूप और वैभव के साथ मनाई गई। यह दिन माघ के हिंदू महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। बसंत पंचमी को आमतौर पर 'सरस्वती पूजा' के रूप में जाना जाता है। इस दिन ज्ञान, भाषा, संगीत और कला के विशाल भंडार की अवतार देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। चूँकि देवी सरस्वती संगीत, कला और ज्ञान से जुड़ी हैं, इसलिए इस दिन को विद्या आरंभ के महत्वपूर्ण अनुष्ठान द्वारा भी चिह्नित किया जाता है। यह संस्कार छोटे बच्चों को शिक्षा और औपचारिक शिक्षा की ओर ले जाने के बारे में है।

पीला रंग बसंत पंचमी और वसंत से जुड़ा है, जो ऊर्जा और पीले क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। इस कारण महाविद्यालय परिसर चमकीले पीले रंग के फूलों, पतंगों और आकर्षक साज-सज्जा से सजा हुआ था। इस त्योहार से जुड़ी ऊर्जा और ज्ञान के प्रतीक के रूप में सभी ने पीले रंग की पोशाक पहन रखी थी। यह एक स्थापित तथ्य है कि हमारी प्रमुख संस्था हमेशा ऐसे त्योहारों और रीति-रिवाजों को संजोती है जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं और विशेष रूप से यह प्रतीक देवी को अत्यधिक प्रासंगिकता प्रदान करके हमें सांस्कृतिक पुनरावलोकन में ले जाते हैं, प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने देवी सरस्वती के आह्वान के साथ उत्सव की शुरुआत की।

देवी की स्तुति में पवित्र भजन गाए गए। ज्ञान की देवी को पुष्प अर्पित किए गए। सभी में प्रसाद वितरण किया गया। छात्रों ने वसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में त्योहार की पुरानी वार्षिक परंपरा को जीवंत करने के लिए पतंग उड़ाई। यह आयोजन होम साइंस एसोसिएशन, कॉलेज के यूथ क्लब और फाइन आर्ट विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप सफल हुआ। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा एवं प्राचार्य ने इस पावन अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई दी।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar