(Date : 18/April/2424)

(Date : 18/April/2424)

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के सभी स्कूल शाखाओं ने मनाया वर्ल्ड आर्ट डे | के.एम.वी. द्वारा राष्ट्रीय क्वांटम सप्ताह मनाते हुए एलिस इन क्वांटम लैंड विषय पर वर्कशॉप आयोजित | मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का संपूर्ण जीवन मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है: सांसद रिंकू | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के कॉस्मेटोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन | जीवनजोत सवेरा समाचार पत्र का नया अंक |

शिक्षा

एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल में जश्न-ए-परवाका -2023 का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में +2 की छात्राओं हेतु विदाई समारोह जश्न-ए-परवाका-2023 शीर्षक के तहत मनोरंजनात्मक आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के उत्साहात्मक मार्गदर्शन अधीन किया गया। समागम का शुभारंभ ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभागृह में उपस्थित सभी जनों ने डीएवी गान में प्रतिभागिता की। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन का स्वागत डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल कोआर्डिनेटर डीन अकादमिक एवं उर्वशी मिश्रा डीन स्टूडेंट कौंसिल द्वारा प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने जश्न-ए-परवाका के अवसर पर उपस्थित सर्वजनों का स्वागत किया एवं छात्राओं के स्वर्णिम कल की मंगलकामना की एवं शुभाषीष दिया कि आपका प्रत्येक कदम सफलता को चूमे, मंजिल को प्राप्त करें एवं लक्ष्य को प्राप्त कर एक ऊंची उड़ान की ओर अग्रसर होते हुए गौरव को महसूस करें।

उन्होंने छात्राओं को कत्र्तव्यों, अधिकारों, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के प्रति संतुलन को बनाए रखते हुए संस्था की छाप को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया एवं आगामी परीक्षाओं और भविष्य के लक्ष्य प्राप्ति हेतु शुभाषीष दिया। +1 की छात्राओं ने +2 की छात्राओं के सम्मान में उक्त लम्हों को यादगार बनाने हेतु लोक नृत्य, गीत, गिद्दा, भांगड़ा, गेम्स इत्यादि के माध्यम से आनन्दमय कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। माडलिंग में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। +2 की छात्रा पलक, हैड गर्ल ने स्कूल के प्रांगण में व्यतीत किए गए अपनी हसीन पलों को सभी के साथ सांझा करते हुए कहा कि इस संस्था से उन्होंने बहुत कुछ ग्रहण किया जिसे शब्दों में बयां कर पाना सम्भव नहीं है। +1 की छात्रा सृष्टि जैन ने +2 की छात्राओं के साथ व्यतीत किए पलों को याद करते हुए उनको भविष्य में सफल होने हेतु शुभकामना दी एवं उनके द्वारा स्थापित परंपरा का निर्वाह करने के लिए उनको विश्वास दिया। जजों की भूमिका डॉ. नीलम शर्मा, कैमिस्टरी विभागाध्यक्षा, कामर्स विभाग से बीनू गुप्ता, डॉ. आशमीन आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर एवं साईकोलोजी विभागाध्यक्षा, डॉ. राखी मेहता, विभागाध्यक्षा स्किल कोर्सेस ने निभाई। इस अवसर पर दिया मिस एच.एम.वी. कॉलेजिएट, खुशी प्रथम रनर अप, महक द्वितीय रनर अप मिस रॉयल, कशिश हांडा मिस बॉयेंट, करिश्मा एवं कुलविंदर को मिस एम्पिरिक शीर्षक से अलंकृत किया गया। परंपरा का निर्वाह करते हुए मंगलकामनाओं सहित ज्ञान की ज्योति का स्थानांतरण किया गया। अंत में डॉ. सीमा मरवाहा ने सर्वजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित किया। मंच संचालन मसरत, शाइना, ईशा, साक्षी ने किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकगण एवं नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में 'बजट पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के MAC FORUM द्वारा 'बजट पर चर्चा'कार्यक्रम का आयोजन कॉमर्स के सभी विद्यार्थियों के लिए करवाया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में न केवल आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि वर्तमान आर्थिक स्थिति पर उनके दृष्टिकोण को स्पष्टता भी प्रदान करते हैं। सत्र 2023-2024 के बजट के बारे में उन्होंने कहा कि जहां ये बजट एक तरफ शिक्षा सुधार की संभावना को दिखा रहा है जिसमें नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है

जिसे कि ज्ञान प्राप्त करने का इच्छुक हर भारतवासी प्रयोग में ला सकेगा।वह दूसरी तरफ  केपैक्स  (Capex) की भी बढ़ोतरी की गई है और यह बहुत जरूरी भी है क्योंकि जब तक इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार पर जोर नहीं दिया जाएगा तब तक विकास की दर भी धीमी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि रोजगारपरकता को बढ़ाने के लिए भी इस बजट में बहुत सारे विकल्प दिए गए हैं स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए, माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के विकास एवं 30 नये कौशल विकास केंद्र स्थापना की बात भी इस बजट में की गई है कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका डॉ पायल अरोड़ा ने बजट के इतिहास से विद्यार्थियों को परिचित करवाया। मैडम गरिमा अरोड़ा के निर्देशन में कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों ने 'इफेक्ट्स ऑफ बजट ऑन डिफरेंट सेक्टर्स आफ इकोनामी'विषय पर कोरियोग्राफी की शानदार प्रस्तुति की।

Mcom 2nd समैस्टर की छात्रा कशिश ने निर्मला सीतारमण का भूमिका का निर्वाह करते हुए बजट की प्रस्तुति बड़े ही रोचक तरीके से की।'बजट पे चर्चा' विषय के अंतर्गत विद्यार्थियों ने कृषि, टैक्स रिजीम, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट,डिजिटल इंडेक्स ,केपैक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका अरोड़ा, MAC FORUM की डीन डॉ आरती वर्मा एवं डॉ मनीषा शर्मा के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

भारत की कोकिला की याद में डिप्स कॉलेज में करवाई गई कविता प्रतियोगिता

जालंधर (प्रवीण) :- भारत की कोकिला यानि की सरोजिनी नायडू की जयंति पर उन्हें याद करते हुए डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में इंटर हाउस कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हाँ मैं नारी हूं, औरत शब्द और शक्ति, नारी शक्ति, ना मानों तो कभी हार नहीं होती, कुड़िया दा सत्कार, सबसे आगे ना आदि विषयों पर कविताएं पेश की। टीचर्स ने छात्राओं को सरोजिनी नायडू के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत की पहली महिला थी जिन्हें किसी राज्य की राज्यपाल बनाया गया था। इसके अतिरिक्त वह भारती राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी। यह देश की महान कवियित्री होने के साथ स्वतंत्रता सेनानी, गीतकार भी थी। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को सरहाना करते हुए कहा कि सभी ने कविता के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से अपने विचार पेश किए। इसमें महात्मा गांधी हाउस की अरमान कौर और कल्पना चावला हाउस की राजमिंदर कौर ने पहला, शहीद भगत सिंह हाउस की कविता ने दूसरा, जैसमीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू एक सशक्त महिला की बहुत ही अच्छी उदाहरण है इसलिए हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस तरह से स्वतंत्रता के लिए उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया और महिलाओं के हको के लिए लड़ीं। उसी तरह हमें भी जीवन में खुद के लिए खड़े होकर लड़ना चाहिए और सफलता हासिल करनी चाहिए। सभी छात्राओ को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

डीएवी कॉलेज जालंधर परमाणु ऊर्जा विभाग में करियर के अवसर विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स, डीएवी कॉलेज जालंधर के फिजिक्स एसोसिएशन ने डीबीटी स्टार कॉलेज स्कीम के तहत "परमाणु ऊर्जा विभाग में करियर के अवसर" विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। यह व्याख्यान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रॉम्बे, मुंबई, भारत के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. तमन्ना एस.आर.सी. मूर्ति और डॉ. योगेंद्र सिंह राजपुरोहित द्वारा प्रदान की गई थी। डॉ. रितु पाल (प्रभारी, फिजिक्स एसोसिएशन) ने वक्ताओं, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. कुंवर राजीव, संकाय सदस्यों और सभी छात्रों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बीएआरसी वैज्ञानिकों के साथ छात्रों के लिए इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों को डीएवी कॉलेज जालंधर की गौरवशाली विरासत के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. मूर्ति ने परमाणु ऊर्जा के महत्व और परमाणु ऊर्जा में तलाशे जाने वाले अवसरों के बारे में चर्चा की।

उन्होंने बीएआरसी में अनुसंधान और विकास गतिविधियों और इसके लक्ष्य पर चर्चा करते हुए छात्रों को इस तथ्य से अवगत कराया कि दैनिक जीवन में विभिन्न स्रोतों जैसे प्राकृतिक पृष्ठभूमि, कुछ खाद्य पदार्थों, चिकित्सा परीक्षणों जैसे एक्स-रे स्कैन, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि से विकिरण का जोखिम परमाणु ऊर्जा में विकिरण उत्सर्जन की तुलना में बहुत अधिक है। फिर उन्होंने छात्रों को परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के तीन चरणों और इन चरणों में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी दी। डॉ. योगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने परमाणु विकिरणों के सामाजिक और औद्योगिक अनुप्रयोगों के बारे में बात की। उन्होंने बीएआरसी द्वारा विकसित एक बहुत ही विशिष्ट मशीन भाभाट्रोन के विषय में बताया कि यह सामान्य कोशिकाओं को प्रभावित किए बिना केवल कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए बहुत ही कुशल है। यह मशीन हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगोलिया को उपहार में दी गई थी और केन्या, तंजानिया जैसे कुछ अन्य देशों को निर्यात की गई थी। इसके बाद दोनों वैज्ञानिकों ने छात्रों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। अंत में डॉ. सतीश कुमार ने संसाधन व्यक्तियों को औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव दिया और छात्रों को इस वार्ता से लाभ उठाने और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित किया।

सेंट सोल्जर छात्रों ने पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 2019 में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 44 वीर जवानों को सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के छात्रों द्वारा नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों द्वारा एकजुट होकर इसे आतंकी हमलों के खिलाफ खड़े होने को कहा। छात्रों रिव्यान्श, महिमा, कनव , प्रभजोत, वंश, नमिश, विराट, गुरमन, ऋतिक, बिश्मीत, प्रियांश, रितन्या, कृतिका, लविश, मयंक, अभिराज, लायक, भाविश आदि ने वीर-जवान बन पीस, हमले की निंदा के पोस्टर और हाथों में मोमबत्तियों पकड़कर 2 मिनट मौन धारण कर शहीदों को याद किया गया। छात्रों ने कही पर भी आतंकी हमले ना होने के लिए प्रार्थना की। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दुःख व्यक्त करते हुए हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रृद्धासुमन अर्पित किये।

एम.जी.एन. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के हेल्थ क्लब ने 'योग एवं स्वस्थ खाद्य की आदतें’ पर कार्यशाला

जालंधर (अरोड़ा) :- एम.जी.एन. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के हेल्थ क्लब ने 'योग एवं स्वस्थ खाद्य की आदतें' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का संचालन कमल अग्रवाल, अध्यक्ष, भारतीय योग संस्थान, जालंधर ने किया। कार्यशाला के दौरान, कमल अग्रवाल ने बताया कि हमारा शरीर कैसे कार्य करता है और शरीर के समुचित कार्य को विनियमित करने में योग आसनों और आहार की भूमिका क्या है। कार्यशाला के दौरान उन्होंने हमारे शरीर, पेट, किडनी और लीवर को फिट रखने के लिए ताड़ासन, भुजंग आसन, त्रिकोण आसन, शव आसन, पश्चिमोत्थान आसन जैसे योगासनों का प्रदर्शन किया। उन्होंने हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास किया।

उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करते हुए ब्लड प्रेशर, सर्वाइकल, माइग्रेन, बालों का झड़ना और वजन कम होने जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए योग के सही प्रयोग का सुझाव दिया। उन्होंने दिन की शुरुआत अन्य पेय पदार्थों के बजाय पानी और फल जैसे प्राकृतिक तत्वों के सेवन करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जंक फूड और तले-भुने खाने से परहेज करने की भी अपील की। कार्यशाला में सभी अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर प्रध्यानाचार्या नीलू झांजी ने अतिथि का स्वागत किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने भावी शिक्षक और संकाय सदस्यों को योग को दैनिक दिनचर्या बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सावनगीत कौर ने किया। कार्यक्रम का संचालन गगनप्रीत कौर ने किया।

सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम पर सेमिनार का आयोजन

एसएसपी हरजीत सिंह ने छात्रों को जांच प्रक्रिया और कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने छात्रों को आपराधिक न्याय प्रणाली में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में जिला लुधियाना (ग्रामीण) के एसएसपी हरजीत सिंह ने पुलिस की भूमिका और विभिन्न मापदंडों के बारे में बताया। उन्होंने अपराध स्थल, जांच प्रक्रिया, कानून व  समाज और कानून द्वारा स्थापित उचित प्रक्रिया के मानकों के बारे में जानकारी दी। सीटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (कार्यकारी ) डॉ. सतीश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को समाज में पुलिस के महत्व के बारे में बताया।

सीटी यूनिवर्सिटी की स्कूल आफ लॉ की प्रिंसिपल डॉ. सिमरनजीत गिल ने  समाज में न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि पुलिस प्रशासन के मजबूत समर्थन से लोगों के अधिकारों की उचित सुरक्षा होती है। जिला लुधियाना (ग्रामीण) के एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही अपराधियों और अपराधों को रोका जा सकता है। इस मौके पर रजिस्ट्रार सर्बप्रीत सिंह, स्कूल ऑफ लॉ की फैकल्टी और  छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

आई.के.जी पी.टी.यू ने मनाया "वर्ल्ड रेडियो-डे", एक्सपर्ट के तौर पर शामिल हुए कंटेंट लीडर कंवरप्रीत नरूला

जालंधर (अरोड़ा) :- "वर्ल्ड रेडियो-डे" के अवसर पर आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी.पी.टी.यू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की तरफ से छात्रों के लिए एक विशेष वर्कशॉप आयोजित की गई! प्रसिद्ध रेडियो कंटेंट लीडर कंवरप्रीत सिंह नरूला इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के तौर पर शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के डीन प्रो. (डॉ.) विकास चलवा रहे! जे.एम.सी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर (डॉ) रणबीर सिंह एवं अन्य शिक्षण मंडल ने मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया। एचओडी प्रो (डॉ.) रणबीर सिंह ने बताया कि विभाग इस तरह के असंख्य मंच प्रदान करता है ताकि छात्रों को मीडिया उद्योग में नवीनतम रुझानों से अवगत होने का अवसर मिले। छात्रों को संबोधित करते हुए, कंटेंट लीडर नरूला ने "विश्व रेडियो दिवस" के 12वें संस्करण के लिए "रेडियो एवं शांति" के रूप में थीम पर प्रकाश डाला। शांति बनाए रखने में रेडियो अहम भूमिका निभाता है।

रेडियो का एक एजेंडा मनोरंजन के साथ जनता तक जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने छात्रों को रेडियो उद्योग की संगठनात्मक संरचना एवं विभिन्न प्रोग्रामिंग प्रारूपों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रेडियो उद्योग के डिजिटलीकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने आगे रेडियो जॉकी होने की बारीकियों के बारे में बात की। उन्होंने सलाह दी कि एक सफल रेडियो जॉकी बनने के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री एवं भाषा पर कमांड की जरूरत होती है। रिसोर्स पर्सन ने भी छात्रों के सभी प्रश्नों का उत्तर दिया एवं छात्रों की शंकाओं का समाधान भी किया। छात्र सक्षम द्वारा बनाए गए वीडियो को खूब सराहा गया। छात्र अनिकेत ने फोटोग्राफी विभाग का निर्देशन पेशेवर तरीके से किया। मंच का संचालन छात्रा लवीना शर्मा व संस्कृति वर्मा ने किया। सत्र का अंत मुख्यातिथि डीन अकादमिक प्रोफेसर (डॉ.) विकास चावला के विशेष नोट एवं धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. बलबीर कुमार, मंगला साहनी एवं एच.के. सिंह उपस्थित थे। 

मेयर वल्र्ड स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- विदाई तो है दस्तूर ज़माने का पुराना। इसी दस्तूर को निभाते हुए मेयर वल्र्ड स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्रों की विदाई हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्यारवीं कक्षा के छात्रों द्वारा बाहरवीं कक्षा के छात्रों का स्वागत किया गया। सभी छात्र आकर्षक वेशभूषा धारण किए हुए थे। स्कूल की निदेशिका ने छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कई प्रकार की गेम्स भी खेली गई।

एक साथ खेल खेलते हुए अध्यापकों व छात्रों का तालमेल बहुत ही प्रिय लग रहा था। ‘अपने मन की बात’ खेल में छात्रों से अनेक सवाल-जवाब किए गए और बहुत ही रोचक ढंग से उन्हें उनकी मन की बात कहने का अवसर दिया गया। वैस्टर्न डांस में छात्रों की अदाएँ देखने योग्य थी। 12 वीं कक्षा के छात्रों द्वारा रैंप वॉक भी किया गया। संगीत की धुन के साथ रैंप वॉक करते हुए छात्र अत्यधिक सुंदर दिखाई दे रहे थे। निर्णायकमंडल की भूमिका चारू त्रेहन और आरती गुलाटी ने निभाई। अतुल्या मल्हन और अहाना अग्रवाल मिस्टर व मिस मेयराइट चुने गए। आल्या सभ्रवाल को मिस चार्मिंग, मिस्टर हैंडसम फुरमान सामा और बैस्ट आऊटफिट फीमेल ख्याती छाबड़ा तथा मेल गुरकीरत सिंह को दिया गया। फिर स्कूल के हैड ब्वॉय व हैड गर्ल द्वारा दुख व खुशी की मिली-जुली भावनाओं से परिपूर्ण भाषण दिया गया। जिसमें जीवन में आगे बढऩे की खुशी तो थी लेकिन साथ ही अपने अध्यापकों व सहपाठियों से दूर होने का दुख भी झलक रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर, निदेशिका सरिता मधोक, प्रधानाचार्या हरजीत कौर घुम्मण, डिप्टी उप प्रधानाचार्या चारू त्रेहन और मेयर गैलेक्सी की संचालिका आरती गुलाटी भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्या ने भावुक हुए छात्रों को भावभीनी विदाई देते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि वे अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए हमेशा अपने माता-पिता, शिक्षक व देश का नाम रोशन करें।

एचएमवी ने मनाया वल्र्ड रेडियो डे

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग मॉस कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग की ओर से ‘रेडियो एवं विश्व शांति’ थीम पर वल्र्ड रेडियो डे समारोह का आयोजन किया गया। एक्सटेंशन लेक्चर के अवसर पर रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम के कन्टेन्ट लीडर कंवरप्रीत सिंह नरूला बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे। विभागाध्यक्षा रमा शर्मा, प्रियंका जैन व प्रिया शर्मा ने उनका स्वागत किया। कंवरप्रीत सिंह नरूला ने छात्राओं को संबोधित किया व कहा कि रेडियो जानकारी व मनोरंजन का मुख्य स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि रेडियो का भविष्य फीका नहीं है बल्कि बेहतरीन है। रेडियो के पास बहुत बड़ी संख्या में श्रोतागण है तथा यह नई तकनीकों को बांहें फैलाकर अपनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने रेडियो में रोजगार के विभिन्न अवसरों पर भी चर्चा की। अंत में उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि रेडियो में आपका कंटैंट सबसे महत्त्वपूर्ण है। विभागाध्यक्षा रमा शर्मा ने उनका धन्यवाद किया। नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर ने उन्हें प्लांटर भेंट किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा वल्र्ड रेडियो डे के अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ दी।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar