(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

शिक्षा

सेंट सोल्जर ने मनाया फ्रूट फेस्ट, जाना फलों का महत्व

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- बिमारियों से दूर रहने के लिए छात्रों को ज्यादा से ज्यादा फ्रूट्स खाने के लिए प्रेरित करने के मन्तव् से सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, फ्रेंड्स कॉलोनी में फ्रूटस फेस्ट का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर नन्हें छात्रों अनमोल, राशिका, रिदम्प्रीत, दृष्टि, कार्तिक, एंजेल, दीपक, कार्तिक, श्रीशांत, आराध्या, हविश, सुखसिमृत, आदित्या, मनकीरत, आदित्या, युवान, आरुषि, गुरशीन, रेहान आदि आम, सेब पाइनएप्पल, चीकू, केले, संतरा, तरबूज,सेब, अंगूर आदि फल बनकर संस्था में आये।

छात्रों को अध्यापकों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के फलों जैसे सेब, केले, अमरूद, अंगूर, संतरा, पपीता, चीकू, अनार आदि से मिलने वाले भिन्न भिन्न प्रकार के विटामिनज़, आयरनज़ आदि की जानकारी दी गई वही फलों का सेवन ज्यादा करने के फायदे के बारे में भी बताया गया। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने छात्रों को फलों को मिलकर बाँट कर खाने को कहा। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि स्कूल की ओर से पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को शरीरक तौर पर भी फिट रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए जागरूक करना था। 

डी.ए.वी. कॉलेज जालन्धर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के‌ उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज‌ की एन.एस.एस. इकाई ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस अवसर पर‌ भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा‌ स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार‌ ने‌ विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्य के स्वागत के बाद सामूहिक शपथ के साथ हुआ,जिसमें  प्राचार्य और संकाय सदस्यों सहित 50 स्वयंसेवक छात्र/छात्राओं ने जाति,धर्म और‌ प्रलोभन से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान की शपथ ली। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार‌ ने इस दिन के महत्त्व से‌ अवगत करवाते हुए कहा कि यह दिन हर‌ वर्ष अपने‌ मताधिकार के‌ प्रति जागरूक होने तथा वयस्कों और‌ युवा पीढ़ी को मतदान के प्रति‌ प्रोत्साहन देने के लिए मनाया जाता है। अतएव अच्छे नेतृत्व को आगे‌ लाने‌ के‌ लिए सभी को लोकतन्त्र में मतदान रूपी अधिकार‌ का‌ प्रयोग करना चाहिए। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ प्रदीप कौर और डॉ गुरजीत ने निभाई। कॉलेज प्राचार्य ने‌ तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय‌ और‌ तृतीय पुरस्कार के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में प्रो. ऋतु तलवाड़, प्रो. किरणदीप, प्रो. गीतिका‌, प्रो. मनप्रीत, प्रो. हिना विशेष रूप से उपस्थित रहे, अन्त में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक ने धन्यवाद ज्ञापित‌ किया।

एच.एम.वी. की एनसीसी कैडेट्स ने आर्मी अटैचमैंट कैंप में लिया भाग

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के आर्मी विंग के दस कैडेट्स ने एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू की अगुवाई में 18 सिख रेजीमेंट में आर्मी अटैचमैंट कैंप में भाग लिया। यह कैंप कैडेट्स के लिए बड़ा ज्ञानवद्र्धक रहा। कैडेट्स ने मशीनी इन्फैन्ट्री बटालियन, एविएशन स्कवाड्रन, आफिसर्स मैस तथा स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने 7वें आर्मड फोरसिस वेटरन डे समारोह में भी भाग लिया। कैडेट्स ने महिला अफसरों के साथ भी समय बिताया जिन्होंने उन्हें आर्मी में परमानैंट कमीशन के बारे में बताया। एसएसबी, आर्मी  में चयन, लीडरशिप तथा स्ट्रेस मैनेजमेंट पर लेक्चरों का भी आयोजन किया गया। कैडेट्स को हथियारों की ट्रेनिंग भी दी गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आई.एस. भल्ला, एनसीसी हैडक्वार्टर जालंधर तथा कमाडिंग आफिसर कर्नल कुलदीप सिंह कारपे का भी धन्यवाद किया जिनकी टीम ने लगातार कैडेट्स को ट्रेनिंग दी।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में एलुमनी मीट 'अभिनंदन' का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने 'अभिनंदन' शीर्षक से एलुमनी मीट का आयोजन बड़े स्तर पर किया। इस अवसर पर, हमारे पूर्व छात्रों ने अपनी जवानी की एक झलक पाने के लिए अपने कॉलेज में वापसी की और अपने पुराने दोस्तों से कसकर गले मिले। डॉ. नीना मित्तल, (एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग) एलुमनी मीट की प्रभारी थीं, जिन्होंने पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी पुराने छात्र अपने विशेष रंगों और रंगों में थे एवम बूढ़े होने के तथ्य को दूर भगाते हुए और फिर से एक युवा छात्र बन गए। उन्होंने अपने पुराने दोस्तों के साथ अपनी पुरानी यादों और पलों को पुनर्जीवित किया और अपने चेहरों को खूबसूरत दिव्य मुस्कान से रोशन कर दिया। कॉलेज की  प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने पूर्व छात्र का आधिकारिक स्वागत किया। कॉलेज में 80 से ज्यादा एल्युमिनाई पहुंचे। उनमें से सबसे प्रमुख थे मोनिका दत्त (सहायक निदेशक, ऑल इंडिया रेडियो), डॉ. रेणुका गंभीर (एसोसिएट प्रोफेसर,सरकारी पीजी कॉलेज हिसार), डॉ. शर्मिला नाकरा, (डायरेक्टर इनोसैंट हार्ट्स स्कूल्स) , वरुण कौर मान, (अंतर्राष्ट्रीय टीवी चैनल पर न्यूज़ एंकर), डॉ.वंदना शर्मा (सहायक प्रोफेसर, केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू) और श्रीमती रेखा कशप (कलाकार)। इतने वर्षों के बाद, कॉलेज जीवन के पुनरुद्धार ने उन्हें आनंदित महसूस कराया। पुराने लेकिन सदाबहार दोस्तों से मुलाकात ने उनकी आंखें नम कर दीं। पुराने दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए उनके लिए अलग-अलग मस्ती भरी गतिविधियां आयोजित की गईं। नेल आर्ट और टैटू के स्टॉल भी लगाए गए । सहस्राब्दियों का यह उत्सव शाम तक चलता रहा। उपस्थित प्रत्येक पूर्व छात्र ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि एसडी कॉलेज सच्ची शिक्षा प्रदान करने और सच्चे अर्थों में राष्ट्र की सेवा करने और कुशल नागरिक तैयार करने के पुराने मिशन को जारी रखे हुए है और आगे बढ़ा रहा है। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रिया महाजन (इंचार्ज एलुमनी मीट) ने किया। शिखा पुरी, (सहायक प्रोफेसर, कॉमर्स) ने मंच संभाला। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा और  प्राचार्य ने आयोजन को सफल बनाने में स्टाफ सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

के.एम.वी. की राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी छात्रा रेनू बाला का 34वें हैंडबॉल फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की हैंडबॉल की राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी छात्रा रेनू बाला ने 34वें हैंडबॉल फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन  कर विद्यालय को गौरवान्वित किया.  कन्या महाविद्यालय से एम.ए. पंजाबी की शिक्षा ग्रहण कर रही रेनू बाला ने श्री महावीर जी, करौली, राजस्थान में आयोजित हुई इस चैंपियनशिप के दौरान ब्रोंज़ मेडल भी अपने नाम करवाया. समय-समय पर आयोजित होने वाले हैंडबॉल खेल पर आधारित विभिन्न मुकाबलों में सफलता के नए आयाम स्थापित करने वाली इस खिलाड़ी छात्रा को विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा विभिन्न खेलो में शानदार प्रदर्शन के लिए सदा खिलाड़ी छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाता रहता है. इसके अलावा उन्हें यह भी बताया कि संस्था के द्वारा हर वह सुविधा प्रदान की जाती है जिसके बल पर वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए ना केवल अपनी पहचान कायम कर सकें बल्कि विद्यालय के नाम को भी और गौरवान्वित करने के सक्षम बन सकें. इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह तथा मैडम बलदीना के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।

एच.एम.वी. की वुशू टीम ने जीता गोल्ड

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की वुशू टीम ने जीएनडीयू इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड पर कब्जा किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि एचएमवी की खिलाडिय़ों ने सदा ही आगे रहते हुए हमें गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर टीम कोच अरविंद कुमार, फैकल्टी सदस्य डॉ. नवनीत ढड्ढा तथा रमनदीप कौर भी उपस्थित थे।

स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) - 28 जनवरी को स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में सहोदय इंटरस्कूल स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 36 छात्रों ने भाग लिया। टीमों को क्रमशः "खुशी" और "कोई युद्ध नहीं" के विषय दिए गए तथा दो श्रेणियों में विभाजित किया गया। पहली टीम 9-10वीं कक्षा और दूसरी 11-12वीं कक्षा। छात्रों ने छोटे-छोटे विचारोत्तेजक नारों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जज डॉ. रमनीता सैनी (डीन इनोवेशन और एसोसिएट प्रोफेसर, एचएमवी कॉलेज, जालंधर ) और अनिल गुप्ता (एसोसिएट प्रोफेसर और एप्लाइड आर्ट्स विभाग के प्रमुख, एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स,जालंधर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल,जालंधर की प्रधानाध्यापिका डॉ. सोनिया मागो व निदेशक अंजू मेहता, फगवाड़ा ने की। उन्होंने छात्रों की सोच और रचनात्मक कौशल की सराहना की और उनके सहज प्रदर्शन पर उन्हें प्रोत्साहित किया। ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर ने जीती और मेज़बान स्कूल होने के कारण मेयर वर्ल्ड स्कूल जालंधर को सौंपी दी।

इस कार्यक्रम में पुरस्कार विजेता रहे श्रेणी 1

IX-X कमला नेहरू पब्लिक स्कूल से हरलीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, स्वामी संत दास पब्लिक जालंधर की महकप्रीत ने द्वितीय तथा मेयर वर्ल्ड स्कूल जालंधर की शेरिल तीसरे स्थान पर रहीं शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की मनसा जहां को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

श्रेणी 2

XI -XII प्रथम स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर की रिनीका रहीं, द्वितीय स्थान पर मेयर वर्ल्ड स्कूल की रिद्धि जैन रही।तीसरा पुरस्कार स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल फगवाड़ा की मालविका ने जीता। डीआरवी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की ओर से प्रभनूर बत्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने एक विशेष आयोजन किया जिसमें छात्रों ने मतदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर चुनाव आयोग द्वारा जारी ईसीआई गीत - "मैं भारत हूं- हम भारत के मतदाता हैं" की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें वोट की ताकत को दरसाया गया। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम 'नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर' है।

एनवीडी के लिए छात्रों ने 'वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं वोट जरूर दूंगा' का संदेश फैलाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई। बता दें के भारत सरकार ने प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भारत निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस मनाने के लिए 25 जनवरी 2011 से इसकी शुरुआत की गई है। सीटी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ की प्रिंसिपल डॉ. सिमरनजीत कौर गिल ने छात्रों को को मतदान करने और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने युवाओं से धर्म, जाति, नस्ल आदि से प्रभावित हुए बिना मतदान करने और सही प्रतिनिधि चुनने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बेहद जरूरी है। इस मोके पर स्कूल ऑफ़ लॉ के सारे शिक्षक और  छात्र मौजूद रहे।

ਪੰਜਾਬ ਕੇਸਰੀ ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਗਤੀ ਦਾ ਜਜ਼ਬਾ ਮਿਲਦਾ - ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ

ਕਿਹਾ! ਹੁਣ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਲੋਨੀਆਂ ਬਿਲਕੁਲ ਵੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਹੋਣਗੀਆਂ

58ਵੇਂ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਢੁੱਡੀਕੇ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਭੇਟ 

मोगा (कमल) :- ਪੰਜਾਬ ਕੇਸਰੀ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਮਹਾਨ ਆਜ਼ਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਏ ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ ਜੀ ਦਾ 158ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜਨਮ ਅਸਥਾਨ ਪਿੰਡ ਢੁੱਡੀਕੇ ਵਿਖੇ ਪੂਰੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ, ਸੂਚਨਾ ਅਤੇ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਜਦਕਿ ਹਲਕਾ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸ੍ਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਲਾਸਪੁਰ ਅਤੇ ਹਲਕਾ ਧਰਮਕੋਟ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸ੍ਰ ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡੀ ਢੋਂਸ, ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰ  ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਸ੍ਰ ਗੁਲ ਨੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਰਾਣਾ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸ੍ਰ ਹਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ ਜਨਮ ਅਸਥਾਨ ਯਾਦਗਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸ੍ਰ. ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਧੰਨਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਲੋਕ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜ਼ਾਦੀ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਢਣ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਕੇਸਰੀ ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ ਜੀ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਯੋਗਦਾਨ ਰਿਹਾ। ਹਰੇਕ ਭਾਰਤ ਵਾਸੀ ਨੂੰ ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੇ ਆਜ਼ਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਹਾਦਤਾਂ ਅਤੇ ਘਾਲਣਾਵਾਂ ਉੱਤੇ ਮਾਣ ਹੈ, ਜਿਨਾਂ ਦੇ ਸਿਰ ’ਤੇ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਆਜ਼ਾਦ ਫਿਜ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਾਹ ਲੈ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ ਜੀ ਜਿੱਥੇ ਮਹਾਨ ਆਜ਼ਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਏ ਸਨ, ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ਲਹਿਰ ਦੇ ਰਹਿਨੁਮਾ ਵਜੋਂ ਵੀ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਢੁੱਡੀਕੇ ਦੀ ਧਰਤੀ ਭਾਗਾਂ ਵਾਲੀ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਲਾਲਾ ਜੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਆਜ਼ਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਆਂ ਨੇ ਜਨਮ ਲਿਆ। ਅਜ਼ਾਦੀ ਸੰਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਾਏ ਯੋਗਦਾਨ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਭੁਲਾਇਆ ਨਹੀਂ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

ਇਸ ਨਾਲ ਅੱਜ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਗਤੀ ਦਾ ਜਜ਼ਬਾ ਕਾਇਮ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀਆਂ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛੇ ਸਵਾਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਲੋਨੀਆਂ ਬਿਲਕੁਲ ਵੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਹੋਣਗੀਆਂ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹਰੇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਸਿਰ ਉੱਤੇ ਛੱਤ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸੌਖੀ ਅਤੇ ਸਰਲ ਹਾਊਸਿੰਗ ਪਾਲਸੀ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਵਿਕਸਤ ਹੋਈਆਂ 14500 ਦੇ ਕਰੀਬ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਲੋਨੀਆਂ ਨੂੰ ਅਧਿਕਾਰਿਤ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਇਸ ਪਾਲਸੀ ਦਾ ਲਾਭ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦਾ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕੰਮ ਅਤੇ ਭਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਬਿਲਕੁਲ ਵੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗੀ।

ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਮੂਹ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਨੇ ਲਾਲਾ ਜੀ ਦੀ ਬੁੱਤ ਉੱਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਫੁੱਲ ਮਾਲਾਵਾਂ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀਆਂ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨਾਂ ਲਾਇਬਰੇਰੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਸਥਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਦੇਖਿਆ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਉਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਬਾਕੀ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਸਮਾਰਕ ’ਤੇ ਵੀ ਫੁੱਲ ਮਾਲਾਵਾਂ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀਆਂ। ਅੰਤ ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ ਜਨਮ ਅਸਥਾਨ ਯਾਦਗਾਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਖ਼ਸ਼ੀਅਤਾਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੋਗਾ ਵਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗਾਰਡ ਆਫ ਆਨਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਖੇਡ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਉੱਤੇ 12 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਭੇਜਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ।

एपीजे स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल गिरीश कुमार जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत किया। 12वीं कक्षा की मिशा पूरी ने मनभावन सोलो डांस प्रस्तुत किया। बारहवीं कक्षा के ही विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न हिंदी गानों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के हैड बॉय और हैड गर्ल ने अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सब विद्यार्थी आप सभी अध्यापकों का आभार मानते हैं और आपके द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन के लिए धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने अपने स्कूल के अनुभवों को सांझा करते हुए बताया कि किस प्रकार  प्री प्राइमरी कक्षा के पहले दिन वह रोते- रोते  विद्यालय आए थे, परंतु अब इस विद्यालय से इतना लगाव हो गया है कि विद्यालय को छोड़ते हुए उनका हृदय दुखी हो रहा है। विद्यार्थियों ने शानदार बैंड तथा सॉन्ग परफॉर्मेंस भी दी जिसने सबको आनंदित कर दिया। बारहवीं कक्षा के कृष्णा ने सोलो  सॉन्ग तथा राधिका ने अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुए एक कविता प्रस्तुत की। 'फेयरवेल मूवी' के द्वारा  विद्यार्थियों को उनकी स्कूली यात्रा , एजुकेशनल टूर, एनुअल फंक्शन, पिकनिक आदि में बिताए गए यादगार पलों को दर्शाया गया, जिसे देखकर छात्र आनंदित तथा भावविभोर हो गए ।बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गेम्स आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

मोस्ट डिसिप्लिन, अर्ली बर्ड, और मोस्ट कोऑपरेटिव स्टूडेंट, वेल  ड्रेस्ड विद्यार्थियों को भी विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल गिरीश कुमार जी ने कहा कि  विद्यालय उनका दूसरा घर है और यहां पर विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को समझ कर उन्हें उभारा जाता है तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने सभी छात्रों को बोर्ड की परीक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एपीजे के विद्यार्थी हमेशा परीक्षा में अद्वितीय सफलता प्राप्त करते हैं और उन्हें 12वीं के छात्रों से इस बार भी यही उम्मीद है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी एकाग्रता तथा आत्मविश्वास बनाए रखें। अब आप अपने नए जीवन काल में प्रवेश करने जा रहे हैं, ईश्वर आपको मान - सम्मान तथा सफलता प्रदान करें। सहभोज के साथ आयोजन की समाप्ति हुई। रूहान चोपड़ा को अर्ली बर्ड, मोस्ट डिसिप्लेंड स्टूडेंट का अवार्ड परमवीर सिंह, सिद्धार्थ चीमा, प्रनील खन्ना, युविका, दीपांशु और निश्चल को मिला। मोस्ट कॉपरेटिव स्टूडेंट - अंगद, मानस, अर्शनूर, लकिता, शिवांश भाटिया और सुविभु को मिला। वेल ड्रेस्ड अवार्ड - मिशा पुरी , सानवी,शौर्य शर्मा, रीत कौर, भव्या सूद, मुस्कान,गुरमेहर और मयंक को मिला। प्रिंसिपल कमेंडेशन अवार्ड (2022 -23) निहारिका कौड़ा, खुशी शर्मा, अनन्या चोपड़ा, सिद्धार्थ चीमा और मानस मुटनेजा को मिला।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar