(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड के 42 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- आई.के.जी.पी.टी.यू के नतीजों में सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा के मार्गदर्शन में उन्होंने इतना शानदार प्रदर्शन किया कि 70% छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। उन छात्रों की सूची दी गई है जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जिसमें शिल्पा 9.00 एस.जी.सी.पी (बी.ए.जे.एम.सी तीसरा सेमेस्टर), सिमरन कुमारी 9.48 एस.जी.पी.ए (बी.सी.ए 5वां सेमेस्टर), गुरप्रीत कौर 9.30 एस.जी.पी.ए (बी.सी.ए 5वां सेमेस्टर), समीक्षा 9.00 एस.जी.पी.ए (बी.सी.ए पहला सेमेस्टर), समरीन 9.04 एस.जी.पी.ए (बी.सी.ए 5वां सेमेस्टर), अनुज 9.00 एस.जी.पी.ए (बीकॉम तीसरा सेमेस्टर) , डिंपल सैनी 10.00 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एफडी 5वां सेमेस्टर), रुपिंदर कौर 10.00 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एफ.डी 5वां सेमेस्टर), हरप्रीत कौर 9.94 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एफ.डी 5वां सेमेस्टर), मनीषा 9.82 एस.जी.पी.ए (बी.एससी, एफ.डी 5वां सेमेस्टर), निशा आसेरी 9.71 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एफ.डी 5वां सेमेस्टर), प्रीति 9.71 एस.जीपीए (बी.एससी, एफ.डी 5वां सेमेस्टर), प्रिया 9.71 एसजीपीए (बी.एससी, एफ.डी 5वां सेमेस्टर), सतविंदर सिंह 9.47 एस.जी.पी.ए (बी.एससी, एफ.डी 5वां सेमेस्टर), तनु 9.54 एस.जी.पी.ए (बी.एससी, एफ.डी 5वां सेमेस्टर), दविंदर पाल 9.69 एस.जीपीए (बी.एससी एफ.डी तीसरा सेमेस्टर), लवप्रीत सिंह 9.69 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एफ.डी तीसरा सेमेस्टर), पलक 9.77 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एफ.डी तीसरा सेमेस्टर), आंचल 9.20 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एफ.डी पहला सेमेस्टर), गीतांजलि 9.16 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी) एफ.डी प्रथम सेमेस्टर), ज्योति 9.52 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एफ.डी प्रथम सेमेस्टर), नीलिमा 9.08 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एफ.डी प्रथम सेमेस्टर), निशा 9.32 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एफ.डी प्रथम सेमेस्टर), रजनी बाला 9.48 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एफ.डी प्रथम सेमेस्टर) सिमरन 9.12 एस.जी.पी.ए (बी.एससी) एम.एल.एस प्रथम सेमेस्टर), मनवीर सिंह 9.00 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एम.एल.एस पहला सेमेस्टर), मनदीप कौर 9.19 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एम.एल.एस तीसरा सेमेस्टर), सकमन शरीफ 9.00 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एम.एल.एस तीसरा सेमेस्टर), शरीन कोसेर 9.00 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एम.एल.एस तीसरा सेमेस्टर), शाहिना 9.14 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एम.एल.एस तीसरा सेमेस्टर), आंचल 9.67 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एम.एल.एस तीसरा सेमेस्टर), देविका रानी 9.95 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एम.एल.एस तीसरा सेमेस्टर), नवजोत सिंह 9.52 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एम.एल.एस तीसरा सेमेस्टर), बुशरो नबी 9.05 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एम.एल.एस पांचवां सेमेस्टर) ), दिव्या कुमारी 9.05 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एम.एल.एस 5वां सेमेस्टर), जसमीन कौर 9.32 एसजीपीए (बी.एस.सी एम.एल.एस 5वां सेमेस्टर), सीता कुमारी 9.00 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एम.एल.एस 5वां सेमेस्टर), अमनदीप कौर 9.05 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एम.एल.एस 5वां सेमेस्टर), शेख ओवैस 9.00 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एम.एल.एस 5वां सेमेस्टर), उरफा गुलजार 9.00 एस.जी.पी.ए (बी.एस.सी एम.एल.एस 5वां सेमेस्टर), जरटेन ओवैस 9.05 एस.जी.पी.ए (बी.एससी एम.एल.एस 5वां सेमेस्टर), अंकिता 9.08 एस.जी.पी.ए (एम.एस.सी प्रथम सेमेस्टर) इस उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों और क्लास टीचर्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके इन प्रयासों के लिए सराहना की और छात्रों को निरंतरता के साथ कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।

डीएवी यूनिवर्सिटी ने कराई स्ट्रैस मैनेजमेंट पर पैनल डिस्कशन

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी यूनिवर्सिटी ने तनाव से निपटने पर एक ओपन पैनल चर्चा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 280 से अधिक छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया। विशेषज्ञों के पैनल में आध्यात्मिक वक्ता बी.के. मनीषा दीदी, नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अतुल मदान और प्रसिद्ध परामर्श मनोवैज्ञानिक पल्लवी खन्ना शामिल थीं।

पैनलिस्टों ने तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, चेतन और अचेतन मस्तिष्क, विचारों, भावनाओं, कार्यों और यादों के अंतर्संबंध और तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों जैसे विषयों की खोज की। गणमान्य व्यक्तियों में वाइस चान्सलर प्रोफेसर (डॉ) मनोज कुमार, रजिस्ट्रार प्रोफेसर (डॉ) एस के अरोड़ा और सीबीएमई और मानविकी के डीन डॉ गीतिका नागरथ शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर प्रतिभा खुटन ने किया।

पी.सी.एम.एस.डी.कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर की रेड क्रॉस सोसायटी ने बड्डी ग्रुप के सहयोग से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के सामाजिक मुद्दे और युवाओं पर इसके प्रभाव को संबोधित करने के उद्देश्य से एक 'स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता' का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने विचारोत्तेजक स्लोगन के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किये। इससे छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के परिणामों के बारे में जागरूकता मिली। रेड क्रॉस सोसाइटी और बड्डी समूह ने मिलकर एक ऐसा मंच तैयार किया, जो छात्रों को देश भर के समुदायों को प्रभावित करने वाले मुद्दे के लिए अपनी आवाज का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने सभी छात्रों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया और प्रेरित किया वे समाज में जागरूकता फैलाते रहें। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी और बड्डी ग्रुप की पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने फाइनल परीक्षाओं में शीर्ष स्थानों को हासिल किया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी निरंतर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में शीर्ष स्थानों को हासिल करते हुए कॉलेज को गौरवान्वित कर रहे हैं । एमए फाइन आर्ट्स तृतीय समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले 10 स्थानों में से 9 स्थानों पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। विभूति शर्मा ने 350/400 अंक प्राप्त करके प्रथम, सिमरन ने 346 अंक प्राप्त करके द्वितीय,नंदिनी ने 344 अंक प्राप्त करके तृतीय, हरमनजीत सिंह ने 338 अंक प्राप्त करके चतुर्थ ,धृति जैन ने 317 प्राप्त करके पांचवा, रंजना राणा ने 315 अंक प्राप्त करके छठा,जसप्रीत कौर ने 313 अंक प्राप्त करके सातवां, नेहा ने 305 अंक प्राप्त करके आठवां एवं अंबिका अग्रवाल ने 218 में प्राप्त करके दसवां स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि वे इसी तरह निरंतर जीवन की राह पर अग्रसर रहें और कॉलेज एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहे विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उनका मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स की अध्यक्ष डॉ रिंपी अग्रवाल एवं डॉ जीवन कुमारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों का पथ -प्रदर्शन करते रहे।

के.एम.वी. ने रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अपनी छात्राओं का किया स्वागत

प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत देश का परचम ऊंचा फहराने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की छात्राएं दिन प्रति दिन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय को लगातार गौरवान्वित करती आ रही हैं.  इस ही श्रृंखला में कन्या महा विद्यालय ने रूस में आयोजित हुए वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल के दौरान फोक डांस श्रेणी के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अपनी 06 छात्राओं लवप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, किरनदीप कौर, वंशिका चंदेल, तवनीत कौर एवं गीतिका सिंह का वापिस आने पर हार्दिक स्वागत किया.  उल्लेखनीय है कि कन्या महा विद्यालय की इन छात्राओं ने भारत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने वाले 360 डेलिगेट्स में से एक होने का सामान प्राप्त किया. छात्राओं की यह उपलब्धि इस बात की गवाही देता है कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा दिन प्रतिदिन ऐसे गंभीर प्रयत्न किए जाते रहते हैं जिससे कुशल ग्लोबल सिटीजंस को पैदा किया जा सके. नई दिल्ली में आयोजित हुए ओरिएंटेशन सेशन के द्वारा चयनित की गई टीम एवं भारत सरकार के द्वारा पूरी तरह से फंडेड इस यात्रा के दौरान छात्राओं ने जहां अपनी शानदार प्रस्तुति के साथ सभी का दिल जीता वहीं साथ ही सेंट पीटर्सबर्ग की टीम के साथ मिलकर भी प्रस्तुति दी. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को इस विशेष प्राप्ति एवं अपने शानदार प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम ऊंचा फहराने के लिए मुबारकबाद दी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि छात्राओं की सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रतिबद्ध संस्था के.एम.वी. में शिक्षा के साथ-साथ को-करिकुलर एक्टिविटीज़ को भी अहम महत्व दिया जाता है जिसके बल पर छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारते एवं संवारते हुए विभिन्न मंचों पर अपनी कला का लोहा मनवाने के सक्षम बनती हैं. इसके साथ ही उन्होंने डॉ. गुरजोत, डीन, ई.सी.ए., गीतिका एवं स्मूह अध्यापकों के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।

डीएवी कॉलेज जालंधर में एक दिवसीय कार्यशाला ऐस योर सॉफ्ट स्किल्स का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- साक्षात्कार सत्र का सामना करते समय सच्चा और वास्तविक होना बेहद महत्वपूर्ण होता है, अपने प्रति ईमानदार रहें, अपने दिल की बात कहें, यह हमेशा पैनल को आकर्षित करता है”- रूहानी कोहली  डीएवी कॉलेज जालंधर की स्टूडेंट एडवाइजरी एंड वेलफेयर कौंसिल द्वारा स्टूडेंट्स के लिए 'रिज्यूम राइटिंग, साक्षात्कार और समूह चर्चा कौशल' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला “ऐस योर सॉफ्ट स्किल्स” का आयोजन किया। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन बुल्ज़ आई की संस्थापक रूहानी कोहली थीं। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों के साक्षात्कार और समूह चर्चा कौशल को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करवाना था ताकि उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया जा सके जो सफल नौकरी साक्षात्कार और समूह चर्चा के लिए महत्वपूर्ण हैं।  रूहानी कोहली का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार, एलएसी सदस्य डॉ नवीन सूद, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ संजीव धवन और स्टूडेंट कौंसिल के डीन प्रो मनीष खन्ना ने गुलदस्ता एवं स्मृतिचिह्न देकर किया। कार्यशाला में फाइनल ईयर के 120 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। स्टूडेंट कौंसिल की जॉइन सेक्रेटरी छात्रा आकांक्षा ने रिसोर्स पर्सन का परिचय स्टूडेंट्स से कराया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने कहा कि इस वर्कशॉप के ज़रिये विद्यार्थी अपने सॉफ्ट स्किल्स के नए गुर सीखेंगे, जो उनको भविष्य में अति लाभदायक होंगे। इस वर्कशॉप कराने का उद्देश्य भी यही है कि भविष्य में होने वाले साक्षात्कारों के लिए विद्यार्थियों की तैयारी करवाई जा सके ताकि अधिक से अधिक छात्रों को जॉब मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए कॉलेज की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करे ताकि वो एक सफल नौकरी या व्यवसाय में जा सके। पहले सेशन रिज्यूम राइटिंग में रूहानी कोहली ने रिज्यूम को बेस्ट बनाने के लिए छह बुनियादी युक्तियाँ बताते हुए कहा कि स्टूडेंट एक उत्कृष्ट पेशेवर बायोडाटा बनाये जिसने एजुकेशन, अनुभव, पाठ्येतर गतिविधियां, अपने स्किल्स, रेज़्युम की फ़ॉर्मेट के साथ उसका पुनरीक्षण और समीक्षा पर ज़रूर ध्यान दे।  दूसरे सेशन में इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के लिये स्टूडेंट्स को करेंट अफेयर्स पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी चाहिए, तार्किक निष्कर्ष के लिए अखबारों में आनेवाले लेखों को पढ़ने से मदद मिलेगी, इंटरव्यू के दौरान छात्र की सामान्य समझ, आत्मविश्वास और उसकी क्षमताओं को जांचा जाता है इसलिए हर स्टूडेंट अपनी नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर जोर दे और अपने मजबूत पक्ष और कमजोर पक्ष से जुड़े सवालों का जवाब देते समय ईमानदारी बरतें। स्टूडेंट्स को सफल होने के हमेशा अपडेट रहे, अपनी क्लियर एप्रोच रखे, टॉपिक पर पहले से ब्लूप्रिंट बनाकर रखे , इंटरव्यू में शांत स्थिर आशावादी रहें और अपने कमजोर पक्ष की इवैल्यूएशन करते रहे। अंत में स्टूडेंट कौंसिल के डीन प्रो मनीष खन्ना ने कहा कि रूहानी कोहली ने बहुत ही बाखूबी से विद्यार्थियों को बोलने की कला, स्पोकन इंग्लिश, ग्रुप डिस्कशन, शिष्टाचार एवम आत्मविश्वास को बढ़ाने के बारे जानकारी दी, जो उनके भविष्य में बहुत लाभकारी होगी। कार्यशाला के अंत में छात्रों ने रिसोर्स पर्सन के साथ प्रश्न उत्तर सत्र में अपनी शंकाओं का समाधान किया।

एच.एम.वी.में पूर्ण श्रद्धा से मनाया गया ऋषि बोधोत्सव

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में ऋषि बोधोत्सव पूर्ण श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक पताका फहराकर प्राचार्या डॉ.सरीन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया व इसके बाद यज्ञ संपंन किया गया। प्राचार्या जी ने स्वामी जी के महान कार्यों और स्त्री शिक्षा के उन महान योगदानों को सभी के साथ सांझा किया और कहा कि आप कल्पना करें कि दो दशक पहले जब समाज में मोबाइल, इंटरनेट जैसा प्रसार नहीं था तब इस पुण्यात्मा ने किस प्रकार संघर्षों को पार कर समाज को एक नई दिशा और दशा प्रदान की होगी।

सभी आर्यों का कत्र्तव्य है कि वह उनके दिखाए सच्चे मार्ग पर चलें। आर्य युवति सभा की सदस्य जान्हवी और अदिति ने अपने विचार पेश किए। मंच संचालन संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डीन वैदिक अध्ययन डॉ. ममता ने किया। इस मौके पर ऋषि लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि लक्षित सरीन, एसडीएम कालका थे। प्राचार्या जी ने कहा कि हम सभी वेद मार्ग के अनुयायी बनें और प्रत्येक दिन आर्य बनने का प्रयास करें। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल को-कोआर्डिनेटर अरविंदर, डीन स्टूडेंट वैलफेयर बीनू गुप्ता, सुशील कुमार, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर की छात्राओं ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर, विश्वविद्यालय के शीर्ष रैंकर्स पैदा करने की अपनी परंपरा को जारी रखे हुए है। इस सराहनीय रिकॉर्ड को कायम रखते हुए, एमबीईआईटी सेमेस्टर तृतीय की छात्राओं ने संस्थान का नाम रोशन करते हुए असाधारण प्रदर्शन किया है। अर्पणजोत कौर ने एमबीईआईटी सेमेस्टर तृतीय में 500 में से 390 (78%) अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, जबकि सिमरन सोनिक 344 (69%) अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में दूसरे स्थान पर रहीं। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के सम्माननीय सदस्य और प्राचार्य प्रो. डॉ. पूजा पराशर ने उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं की प्रशंसा की और उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में 14-03-2024 को सपोर्टस ट्रायल होंगे आयोजित

महिला खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर में फिज़िकल एजुकेशन विभाग द्वारा 14-03-2024 को सुबह 9:00 बजे 10+1 एंव 10+2 की अंडर 19 महिला खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। कालेज  प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कालेज ग्राउंड में विभिन्न खेलों जैसे: वालीबाल, खो-खो, साफ्टबाल,रग्बी, हैंडबाल,  स्विमिंग आदि के स्पोर्ट्स ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि उसी दिन ही ट्रायल देने वाली खिलाड़ियों के असल सर्टिफिकेटस की भी जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. का स्पोर्ट्स के क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहा है जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी मेहनत एवं खेल भावना का लोहा बनवाया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि खिलाड़ी छात्राओं को विद्यालय के द्वारा जहां नि:शुलक शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान एवं ट्रांसपोटेशन की सुविधा प्रदान की जाती है वहीं साथ ही कालेज में जिमनेज़ियम, हैल्थ क्लब, स्वीमिंग पूल और खुले प्ले ग्राऊंडज़ की सुविधा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम करने में भी मददगार साबित होती है। इसके इलावा उन्होंने कहा कि कालेज हमेशा से ही खिलाड़ियों को श्रेष्ठ ट्रेनिंग उपलब्ध करवाता है ताकि वे स्टेट,नैशनल और अंतराष्ट्रीय लैवल की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड, सिल्वर, कांस्य मैडल जीत कर संस्था व देश को गौरवान्वित करते रहें।

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने समाज को धूम्रपान न करने के सन्देश की पहल की

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल बैकसाइड एनआईटी कैंपस ने नो स्मोकिंग डे पर स्कूल और समाज में 'नो स्मोकिंग' के संदेश को बढ़ावा देने के लिए एक पहल की। यह पहल स्कूल प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ सदस्यों ने की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगो को धूम्रपान छोड़ने में मदद करना था। यह धूम्रपान मुक्त वातावरण बनाने के महत्व को उजागर करने का भी एक अवसर था। इस पहल पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की और सभी को संदेश दिया कि आप अपनी लत से बड़े हैं। इसलिए पहले आज से ही धूम्रपान को ना कहना शुरू कर दें।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar