(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में वोटिंग अवेयरनेस के लिए करवाया गया सेमिनार | एच.एम.वी. में फेयरवेल- 2024 कभी अलविदा न कहना का आयोजन | द नॉलेज रिव्यू ने एचएमवी को साइकोलॉजी एवं कॉमर्स में राष्ट्रीय स्तर पर किया सर्वोत्तम घोषित | सीटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए चुनाव जागरूकता सत्र आयोजित | एनआईटी जालंधर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए |

शिक्षा

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस  तथा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर "एम्पॉवरिंग वूमेन" विषय पर  सेमिनार करवाया गया तथा फैंसी ड्रेस और फूलों की रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मिस हिमानी मित्तल (मार्केटिंग हेॅड, मधुबन एजुकेशनल बुक्स) सेमिनार में अतिथि वक्ता के रूप मे शामिल हुई । सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को बौद्धिक दिमाग की शक्ति से परिचित कराना था। मिस हिमानी ने समाज में लैंगिक समानता के साथ लैंगिक निष्पक्षता की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष दोनों एक दूसरे का मुकाबला नहीं कर सकते। वे इस ब्रह्मांड में एक-दूसरे के पूरक हैं।उन्होंने जीवन के संतुलित विकास के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों के सशक्त दिमाग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। नारीवाद को सेलिब्रेट करने के लिए इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत फैंसी ड्रेस और पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करने के लिए "हर महिला दैवीय शक्ति की अभिव्यक्ति है" विषय के तहत सुंदर पारंपरिक परिधान पहनें।

उनकी मुद्राएँ, उनकी शैली ने  भारतीय नारी के सौंदर्य और गौरव को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृति के साथ घनिष्ठ संपर्क दिखाने के लिए रंगीन रंगोली भी डिज़ाइन की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मेधावी व सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में प्रज्ञा, दीक्षा, नीतिका व शालिनी (द्वितीय सेमेस्टर) तथा विशाली व नंदिनी (चौथा सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह द्वारा विजेताओं की सराहना की गई और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर) द्वारा इस विशेष दिन पर विद्यार्थियों के साथ अपने बहुमूल्य विचार और अनुभव साझा करने के लिए अतिथि वक्ता मिस हिमानी का धन्यवाद किया गया।

सीटी यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

अभिनेत्री प्रभ ग्रेवाल, लुधियाना की एडीसी अनीता दर्शी, अपर्णा एमबी (असिस्टेंट कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग, एसीयूटी, लुधियाना)  डॉ. गुरशीन कौर (एमबीबीएस) थीं एमडी) मोहन दाई ओसवाल अस्पताल, लुधियाना मुख मेहमान रहे

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 पर  'राइज ऑफ वूमेन इज नॉट द फॉल ऑफ मेन' विषय पर एक विशेष चर्चा का आयोजन किया। अनीता दर्शी (एडीसी लुधियाना), प्रभा ग्रेवाल (अभिनेत्री), अपर्णा एमबी (असिस्टेंट कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग, एसीयूटी, लुधियाना) और डॉ. गुरशीन कौर (एमबीबीएस एमडी) मोहन दाई ओसवाल अस्पताल, लुधियाना ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। इस मौके पर अनीता दर्शी (एडीसी लुधियाना) ने कहा कि महिलाओं के जीवन में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। आज की नारी घर तक ही सीमित नहीं है, वह हर क्षेत्र में आगे है और आज आत्मनिर्भर है।

प्रभ ग्रेवाल (अभिनेत्री) ने 'नारी शक्ति' पर जोर देते हुए कहा, "हम सफलता के लिए अपना रास्ता बनाने के लिए काफी मजबूत हैं, हमारे पास चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने लिए हम आज त्यार हैं। आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और अभिनव दृष्टिकोण से आगे बढ़ रहे हैं। सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि महिलाएं हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं, इसलिए उन्हें अच्छी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर और उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। इस बात की ख़ुशी है आज की औरत हर खेत्र में छा रही है।

उनहोंने अतिथिओं का भी धन्यवाद किया और उनको छात्रों के लिए मिसाल कहा। छात्रों को संबोधित करते हुए श्रीमती अपर्णा एमबी (सहायक आयुक्त प्रशिक्षण अधीन, एसीयूटी, लुधियाना), डॉ. गुरशीन कौर (एमबीबीएस एमडी) मोहन दाई ओसवाल अस्पताल, लुधियाना ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और सफलता हासिल करने के लिए जिन चुनौतियों का सामना किया, उन पर चर्चा की। इस मौके पर सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो. चांसलर डॉ. मनबीर, छात्र कल्याण विभाग के उप निदेशक दविंदर सिंह सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी द्वारा 'ट्रैमेडी' का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में अंग्रेजी साहित्य सोसायटी द्वारा एक 'ट्रेमेडी', यानी शेक्सपियर के नाटक के किसी भी चरित्र पर एक दुखद भाषण जिसे हास्यपूर्ण तरीके से अधिनियमित किया गया है का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नौ छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन न केवल उनमें साहित्य के प्रति प्रेम विकसित करने के लिए किया गया था बल्कि नाट्य गतिविधियों के लिए भी एक जुनून पैदा करना था। छात्रों ने असाधारण वक्तृत्व कला और भावनात्मक संवेदनाओं का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधक समिति के अन्य गणमान्य सदस्य एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पाराशर ने छात्रों की भागीदारी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन करने के लिए अंग्रेजी विभाग की प्रमुख उजला दादा जोशी के प्रयासों की भी सराहना की। आयोजन समिति में आबरू शर्मा, गुरजीत कौर और डॉ. इंदु त्यागी शामिल थीं।

गुलाल लगा कर डिप्स में बच्चों ने दोस्तों को होली की शुभकामनाएं

इको फ्रेंडली होली मनाने का दिया संदेश

जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स चेन के सभी शिक्षण संस्थानों में बड़ी ही धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाया गया। बच्चों ने गुलाल उड़ा कर रंग लगा कर अपने टीचर्स और दोस्तों को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने होली के गीतो पर नृत्य कर त्योहार को ओर भी यादगार बना दिया। बच्चों ने प्रिंसिपल्स और टीचर्स को गुलाल का तिलक लगा कर होली की शुभकामनाएं दी और उनका आर्शीवाद लिया। अपने दोस्तों के साथ मिलकर होली की मस्ती करते हुए सभी ने गुझिया, जलेबी व अन्य मिठाईयों का मजा लिया। बच्चो को होली के इतिहास से अवगत करवाते हुए टीचर्स ने बच्चों को हिरण्यकश्प और प्रह्लाद की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है इस दिन हमें सब बुरी बातें और यादों को भूला कर नई शुरूआत करनी चाहिए।

इस दिन हमें हर किसी से प्यार से मिलना चाहिए। प्रिंसिपल ने बच्चों को रंगों से त्वचा और आंखों का बचाव करने के लिए जागरूक करते हुए आर्गेनिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि होली खेलने से पहले अपने शरीर और चेहरे पर अच्छी तरह से तेल या क्रीम लोशन लगा ले ताकि रंग अपकी त्वचा पर न रह जाए। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविदंर सिंह ने सभी को होली के इस शुभ दिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चो को सुरक्षित तरीके से होली खेलने की बात कही। बच्चों को ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलनी चाहिए और पानी का प्रयोग न कर पानी बचाने का संदेश दिया। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने रंगों को अनेकता में एकता का प्रतीक बताया। होली पर हर रंग का अपना महत्व होता है इसलिए हमें इन रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए और रिश्तों में मधुरता लानी चाहिए।

के.एम.वी में मनाई तिलक होली

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर में होली का त्यौहार पूरी खुशी, जोश और उत्साह से मनाया गया। आपसी प्यार और भाईचारे का प्रतीक  इस त्यौहार में होली के रंगों में सराबोर विद्यालय की प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाया और शुभकामनाएं दी। होली पर आधारित अलग-अलग गीतों ने जहां माहौल को सुरमयी बनाया वहीं साथ ही खुशियों को दोगुना-चौगुना करने के लिए मिठाईयां भी बांटी गई।

इस मौके पर कालेज के द्वारा युवाओं को इको-फ्रैंडली मनाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस मौके पर समस्त के.एम.वी. परिवार को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे त्यौहार आज की व्यस्त भरी किांदगी में खुशियां और आपसी प्यार वाला रंग भरने का काम करते हैं। आपसी मेल-जोल और सौहाद्र्ध का प्रतीक यह त्यौहार एक बार इकट्ठे होकर विकास की राहों पर चलते हुए सफलता की नई शिखरों को छूने का सभी को संदेश देता है।

सेंट सोल्जर इलीट स्कूल में करवाया गया सब रंग एक संग

400 से अधिक शहरवासियों ने खेली फूलों की होली और खूब किया डांस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- आईसीएसई एफिलिएटेड सेंट सोल्जर इलीट स्कूल जालंधर विहार द्वारा होली के अवसर पर "सब रंग एक संग" स्पैशल प्रोग्राम करवाया गया। जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में और और 400 के करीब शहरवासी और छात्र विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल रीतू चावला और स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गई। इस अवसर पर आरजे सैंडी ने पेरेंट्स और छात्रों को विभिन्न प्रकार की गेम्स खिलवाई और सबको अपनी बातों से खूब हसाया।

इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा डांस पेश किया गया। सभी ने मिलकर लाल, पिले फूलों के साथ होली खेली और ढोल की थाप पर डांस किया। गायक विक्की सारंग, शैली बी, देविका बदयाल ने सभी को अपने गीतों ने खूब नचाया। वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद  करते हुए सभी को मिलकर रहने का सन्देश दिया। 

एम.जी.एन कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर में ''अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस'' का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एम.जी.एन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर की महिला कल्याण समिति ने कॉलेज में 'महिला मुद्दे' पर कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस प्रतियोगिता में सावनगीत कौर ने प्रथम, ममता चिंगोत्रा ने द्वितीय, दविंदरजीत कौर ने तृतीय स्थान तथा सोना शर्मा ने कॉन्सोलेशन पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता की जजमेंट डा.मेहरबान सिंह एवं डा.रवजीत कौर ने की। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र संघ ने भी कॉलेज के पूर्व छात्र दलबीर सिंह के माध्यम से कॉलेज की एक छात्रा वंशिका को 10000/- रुपये की आर्थिक सहायता दी।

इस अवसर पर बोलते हुए, प्रिंसिपल नीलू झांजी ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों और महिलाओं से संबंधित मुद्दों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने महिलाओं की समानता के लिए हाथ मिलाने की भी अपील की। मंच संचालन सावनगीत कौर ने किया। डॉ.राधा अरोड़ा और अंजू ने इस कार्यक्रम का समन्वयन किया। इस कार्यक्रम में डॉ. पूजा भारद्वाज, डॉ. पूजा अरोड़ा, डॉ. सीमा रानी, डॉ. किरन वालिया, सुरजीत कौर, शिवानी गुलाटी, गीतांजलि मिट्ठू, गगनप्रीत कौर, साक्षी शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, जसप्रीत कौर और हरकमलजीत सिंह सहित सभी छात्र इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

मेयर वल्र्ड स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वल्र्ड स्कूल में कक्षा तीसरी के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसका प्रमुख विषय ‘अनेकता में एकता’ था। इसमें कक्षा तीसरी के सभी अनुभागों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना से हुआ। ईश्वरीय वंदना के पश्चात् छात्रों द्वारा सुविचार पेश किया गया। विद्यार्थियों द्वारा संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। जिसमें सभी धर्मों की एकता को दर्शाया गया। छात्रों द्वारा भिन्न-भिन्न राज्यों संबंधी नृत्य प्रस्तुत किए गए। जैसे डोगरी, नागालैंड, भांगड़ा और गोआ। इस अवसर पर छात्रों को उनकी व्यक्तिगत विशेषताओं और योग्यताओं के आधार पर प्रमाण पत्र भी दिए गए।

इस प्रार्थना सभा में छात्रों के माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया और उनके लिए उचित नाश्ते का भी प्रबंध किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर, निदेशिका सरिता मधोक डिप्टी-उपप्रधानाचार्या चारू त्रेहण और मेयर गैलेक्सी की संचालिका आरती गुलाटी भी उपस्थित थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया और सभी अभिभावकों का तहे-दिल से धन्यवाद किया। 

एमएलयू डीएवी कॉलेज फगवाडा में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

फगवाडा (अरोड़ा) :- 8 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रिंसिपल डा. किरणजीत रंधावा की सलाह के तहत छात्रों और शिक्षकों के सहयोग से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुकृति शर्मा, एमबीबीएस एमडी (ऑब्जर्व एंड गायनी) संगोष्ठी के लिए संसाधन व्यक्ति के रूप में शामिल हुईं। महिलाओं की विभिन्न शारीरिक बीमारियों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने छात्राओं को उन बीमारियों के कारणों और उन्हें ठीक करने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने कविता पाठ किया और भाषण देकर अपनी प्रस्तुति दी। इस दिन का उत्सव महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के बारे में एक संदेश देता है। यह दिन लैंगिक समानता में तेजी लाने के लिए कार्रवाई का आह्वान भी करता है। छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा ने हमारे समाज में महिलाओं की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य दुनिया भर में महिलाओं द्वारा निपटाए गए मुद्दों जैसे कम मजदूरी, वैवाहिक बलात्कार, असमानता, मानव तस्करी, कन्या भ्रूण हत्या और बहुत कुछ को संबोधित करना है। मुद्दों को संबोधित करना, और इस जघन्य अपराध के खिलाफ आवाज उठाना सिर्फ इस दिन को मनाने के बजाय एक अंतर पैदा करेगा। डॉ. रंधावा ने विभिन्न तरीकों से समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं और लड़कियों को सम्मानित करते हुए कहा कि न केवल एक समाज, परिवार और राष्ट्र बल्कि पूरी दुनिया की वृद्धि और विकास महिलाओं के विकास पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि इस बड़े दिन को महिला अधिकारिता दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस संगोष्ठी के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने पंजाब में 48 स्थानों पर मेरिट की हासिल

जालंधर (अरोड़ा) - जून 2022 में पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा कराई गई परीक्षा में मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के विद्यार्थियों ने पूरे पंजाब से विभिन्न कोर्सों के पहले 48 मेरिट स्थानों पर कब्जा कर अपना परचम लहराया है। प्राचार्य डॉ जगरूप सिंह ने बताया कि छात्रों ने 6 प्रथम, 4 द्वितीय और 3 तृतीय स्थान प्राप्त किया है इसके इलावा उन्होंने बताया कि नागरिक विभाग के अमन कुमार (चौथे सेमेस्टर) व हितेन अग्रवाल (द्वितीय सेमेस्टर), विद्युत विभाग के अनुज कुमार (छठे सेमेस्टर), ऑटोमोबाइल विभाग और कंप्यूटर विभाग के हर्ष कुमार (चौथे सेमेस्टर) और जसकरण भट्टी (छठे सेमेस्टर), हिमांशु पदम (द्वितीय सेमेस्टर) के छात्र पूरे पंजाब में प्रथम रहे और कॉलेज का नाम रोशन किया। शेष 35 छात्रों ने चौथी से बीसवीं रैंक तक अलग-अलग योग्यता वाले स्थान हासिल किए।

प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की अनथक मेहनत और मेहनती व अनुभवी स्टाफ को जाता है। चल रहे कोरोना काल के बाद पहली बार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी की है और इसमें मेहरचंद पॉलिटेक्निक ने कुल 48 स्थान हासिल किए हैं। इस अवसर पर डीएस राणा, डॉ.राजीव भाटिया, मंजू, ऋचा अरोड़ा, कश्मीर कुमार, प्रिंस मदान, हीरा महाजन और राकेश शर्मा उपस्थित थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar