(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

शिक्षा

आई.के.जी पी.टी.यू में कुलपति डा. मित्तल ने अल्ट्रा मॉडर्न एडमिशन सेल का उद्घाटन किया

इच्छुक छात्र, अभिभावक और अन्य हितधारक एकल खिड़की दृष्टिकोण के माध्यम से प्रवेश संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) जालंधर-कपूरथला में कुलपति प्रो (डा.) सुशील मित्तल की तरफ से मंगलवार को अल्ट्रा मॉडर्न एडमिशन सेल का उद्घाटन किया गया ! यहाँ दाखिला सत्र 2024-25 के लिए दाखिला लेने को आने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों को एक डेस्क पर सभी तरह की जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी! कुलपति प्रो (डा ) मित्तल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी सीनियर अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों एवं स्टाफ को कहा कि हर शिक्षण संस्थान का मनोरथ एक है कि ज्यादा से ज्यादा अपने विद्यार्थियों को सुविधाएं दी जाएं तथा विद्यार्थी सुविधा में ऐसे सिंगल विंडो प्लेटफार्म की अहमियत हमेशा आगे रहती है!

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए बेहतर दाखिले करना एवं प्लेसमेंट पर अधिक काम करना ही सबसे बड़ी जरूरत एवं पहल है! इस अवसर पर उन्होंने सभी को क्वालिटी एडमिशन के लिए प्रेरित किया! उन्होंने हर विभाग को अब से लेकर एडमिशन अंत तक दाखिलों से जुड़े कामों को तरजीह देने के लिए प्रेरित किया! चीफ कोऑर्डिनेटर एडमिशन कम डीन अकादमिक प्रो (डा) विकास चावला ने बताया कि यूनिवर्सिटी में दाखिलों के लिए देश भर से पहुँचने वाले स्टूडेंट्स एवं उनके अभिभावकों एडमिशन सेल में सभी तरह की सूचनाएं जैसे एडमिशन प्रक्रिया, फीस स्ट्रक्चर, स्कालरशिप, ऑनलाइन आवेदन, विशेष अवसर एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट के सभी प्रावधान प्रदान किये जाएंगे!

इसके अलावा एडमिशन के जुडी हर तरह की ई मेल, टेलीफोन, मैसेज जानकारी मुहैया करवाई जाएगी! इस अवसर पर डीन पी एंड ई पी डा.आर.पी.एस बेदी, डीन आर एंड डी डा.हितेश शर्मा, डीन विद्यार्थी भलाई डा.गौरव भार्गव, डीन फैकल्टी डा सतबीर सिंह, कंट्रोलर परीक्षाएं डा.परमजीत सिंह, वित्त अधिकारी डा सुखबीर सिंह वालिया एवं अन्य उपस्थित रहे! 

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में रूबरू कार्यक्रम का आयोजन किया

'अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' के संदर्भ में पंजाब के रफ़ी पुरस्कार प्राप्त सरदार रशपाल सिंह पाल के साथ रूबरू कार्यक्रम

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में पंजाबी विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के संदर्भ में पंजाब के रफी ​​पुरस्कार प्राप्तकर्ता सरदार रशपाल सिंह पाल के साथ रूबरू कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मातृभाषा के विस्तार और विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने मातृभाषा के महत्व और उसकी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि सरदार रशपाल सिंह पाल और अन्य का औपचारिक स्वागत भी किया। रशपाल सिंह पाल ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि शिव कुमार बटालवी के गीत गाए। सुरीली आवाज के मालिक कहे जाने वाले रशपाल सिंह पाल ने अपने निजी जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को मातृभाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर में बिताए अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं और छात्राओं को जीवन परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सूत्र भी समझाए। छात्राओं ने उनके द्वारा साझा की गई जानकारीपूर्ण और दिलचस्प बातचीत का भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम में के.सी.एल. ग्रुप के शैक्षणिक मामलों के निदेशक सरदार सुखबीर सिंह चट्ठा ने भी भाग लिया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में मनजीत कौर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. नवजोत, पंजाबी विभागाध्यक्ष डाॅ. अकाल अमृत कौर की सराहना की और पंजाबी विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली साहित्यिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की। इस कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन मैडम सुखबीर कौर ने किया।

एच.एम.वी. में जल संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की सी.वी. रमन साइंस सोसाइटी की ओर से जल संरक्षण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन विनोद मिलाना, एरिया कोआर्डिनेटर, राजस्थान, हरियावल पंजाब उपस्थित थे। सी.वी. रमन साइंस सोसाइटी की इंचार्ज सलोनी शर्मा व साइंस फैकल्टी की इंचार्ज दीपशिखा ने प्लांटर भेंट करके उनका स्वागत किया। दीपशिखा ने सेमिनार का परिचय दिया। विनोद मिलाना ने जीवन में जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर हम जल संरक्षण में अपना योगदान डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके विभाग द्वारा किस प्रकार जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रयत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए बारिश के पानी के संरक्षण के मॉडल की भी चर्चा की जिसकी सफलता के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनकी प्रशंसा की थी। उन्होंने ताकाी हवा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को कूड़ा डस्टबिन में फेंकने तथा प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश की सरकार को उन उद्योगों के प्रति कानून बनाने चाहिए जो काहरीले पदार्थों को रिलीका करते हैं। आम नागरिकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाने चाहिए। इस सेमिनार में साइंस की लगभग 110 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने साइंस विभाग को इस प्रकार के जागरूकता से भरे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी तथा छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में तीन दिवसीय डांस वर्कशॉप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ डांस द्वारा तीन दिवसीय डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस डांस वर्कशॉप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कत्थक डांसर धीरेन्द्र तिवारी उपस्थित हुए। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने तिवारी का अभिनंदन करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कत्थक के क्षेत्र में आपके अनुभव एवं व्यावहारिक ज्ञान से विद्यार्थी आपसे बहुत कुछ नया सीखेंगे, उन्होंने कहा हमारे संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ सत्यपाॅल जी हमेशा परफॉर्मिंग आर्ट्स में नृत्यकला को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष रुप से तत्पर थे और अब एपीजे एजुकेशन की अध्यक्ष डॉ सुषमा पाॅल बर्लिया के मार्गदर्शन में हमारा यही प्रयास रहता है कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके कलाकारों को कॉलेज में निमंत्रण दे और विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करें।

धीरेंद्र तिवारी जयपुर घराने के प्रसिद्ध कत्थक पुरोधा गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी जी से निरंतर 22 वर्षों से शिष्य के रूप में सीख रहे हैं। पिछले 25 वर्षों से कत्थक नृत्य की सेवा कर रहे धीरेंद्र तिवारी अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न नृत्य समारोहों जैसे दरबार फेस्टिवल लंदन,संकटमोचन संगीत समारोह वाराणसी, खजुराहो फेस्टिवल खजुराहो, एडिनबर्ग इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल्स स्कॉटलैंड ओज़ एशिया डांस फेस्टिवल ऑस्ट्रेलिया में भी कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर अपने नाम का डंका बजा चुके हैं। तिवारी  दिल्ली में कत्थक नृत्य के प्रचार-प्रसार के लिए 'समधीर फाउंडेशन' की स्थापना करते हुए कत्थक प्रशिक्षक एवं मंच प्रदर्शक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस 3 दिन की वर्कशॉप में वे नृत्य विभाग के विद्यार्थियों को विभिन्न लयकारियों का प्रशिक्षण, रियाज के विभिन्न पहलू ,बंदिशों के जरिए रियाज का विस्तार और जयपुर घराने की प्राचीन बंदिशों के बारे में जानकारी देते हुए रियाज़ करवायेंगें। इस वर्कशॉप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए डॉ ढींगरा ने डांस विभाग के प्राध्यापकवृंद के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह की वर्कशॉप करवाते रहने के लिए प्रेरित किया।

के.एम. वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा स्टार अचीवर्स सम्मानित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की ओर से स्टार अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी का आयोजन करवाया गया. स्टार अचीवर्स को सम्मानित करते इस विशेष प्रोग्राम में विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अपने शानदार प्रदर्शन से अग्रणी रहते हुए सम्मान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं से संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी  और भविष्य में भी मेहनत एवं लगन के साथ दिन प्रतिदिन सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. अपनी संबोधन के दौरान उन्होंने मानवीय जीवन में सफलता के लिए शिक्षा को मजबूत आधार माना जिसके साथ इंसान उचित ज्ञान एवं जानकारी प्राप्त कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर बाकियों के लिए मिसाल कायम कर सकता है. इसके अलावा इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाले स्टार अचीवर्स में से भूमिका को बेस्ट इन मेडिकल, काव्यांजलि को बेस्ट इन नॉन मेडिकल, तनवीर को बेस्ट इन कॉमर्स तथा कोमलप्रीत को बेस्ट इन आर्टस के रूप में सम्मानित किया गया.  इसके साथ ही नृत्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कॉलेजिएट स्कूल की छात्रा विधिता शर्मा को बेस्ट इन डांसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया. ड्राइंग एंड पेंटिंग के लिए कृतिका रानी और भानू का नाम आगे रहा. बेस्ट इन टेक्नोलॉजी के लिए लवप्रीत को सम्मानित किया गया. नेतृत्व में सर्वोत्तम गुरकिरन रही. एन.सी. सी. में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हरमनप्रीत कौर मुल्तानी को चुना गया. खेलों में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए संजना शर्मा एवं मनप्रीत कौर को अचीवर्स अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया. गायकी में अर्षप्रीत आगे रही तथा बेस्ट वॉलंटरी के लिए दीक्षा को सम्मानित किया गया. सभी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ प्राचार्या जी ने इस प्रोग्राम की सफल आयोजन के लिए वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, आनंद प्रभा, इंचार्ज, के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, फ्रेंड्स कॉलोनी, जालंधर ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और स्कूल की बेहतरी के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया। श्री सुखमनी साहिब पाठ के बाद हजूरी रागी गुरुद्वारा सिंह सभा, मॉडल टाउन के भाई तजिंदर सिंह जी ने शबद कीर्तन किया। इस अवसर पर अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया और सभी छात्रों और उनके माता पिता को "गुरु का लंगर" परोसा गया। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुरबानी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह देना था। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को अपने माता-पिता, शिक्षकों से जुड़े रहने के लिए कहा और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डीएवी कॉलेज जालंधर में शहीदी दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर की एनएसएस इकाई ने देश के शहीदों को याद करते हुए शहीदी दिवस मनाया। यह दिन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले व्यक्तित्व महात्मा गांधी को समर्पित है। इस दिन उन वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक डॉ. साहिब सिंह ने स्वयंसेवकों के साथ अपने विचार साझा किए और कहा कि यदि हम वास्तव में अपने देश से प्यार करते हैं तो हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझना होगा। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने जहां अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए, वहीं अपने देश के शहीदों के बलिदान को सदैव अपने मन में याद रखकर देश के प्रति समर्पण का संकल्प भी लिया। इस खास दिन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सराहनीय कार्य बताया।

MGN आदर्श नगर स्कूल में छात्रों के लिए टैपिंग फीट कार्यक्रम आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- MGN आदर्श नगर स्कूल में नर्सरी कक्षा के छात्रों के लिए 'टैपिंग फीट' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नर्सरी के 150 छात्रों में से 80 छात्रों ने भाग लिया। सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। ऐसा प्रतीत होता था कि पर्याप्त  तैयारी के साथ आए हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने जूबी डूबी, कान्हा सजा है, मैश अप, काली आँखे,भगड़ा, चन्दा चमके, झुमका गिरा इत्यादि गानों पर नृत्य किया।

छोटे छोटे कदमों से नृत्य करते बच्चे काफी प्यारे लग रहे थे। इस कार्यक्रम को देखने के लिए छात्रों  के अभिभावक भी उपस्थित थे। अंत में स्कूल प्रधानाचार्य के एस रंधावा ,स्कूल की संचालिका संगीता भाटिया, केजी प्रभारी सुखम ने विजेताओं को ट्राफी व सर्टिफिकेट्‌स से सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोउल्लास के साथ किया गया।

सीटी यूनिवर्सिटी में श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन

विशेष भाषण का भी किया गया आयोजन

प्रसिद्ध पंजाबी कवि डॉ. देविंदर सैफी ने 'श्री गुरु नानक देव जी की बानी, संदेश और हमारा कर्तव्य' विषय पर छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें प्रबंधन, संकाय और छात्रों द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद गुरुनानक चेयर की देखरेख में प्रसिद्ध पंजाबी कवि डाॅ. दविंदर सैफी द्वारा 'गुरु नानक देव जी की बानी संदेश ते साडे फर्ज' विषय पर भाषण का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत गुरु नानक देव जी द्वारा सिखाए गए तीन बुनियादी सिद्धांतों - "किरत करो", "नाम जपो", "वंड छको" की व्याख्या से हुई। डाॅ. दविंदर सैफी ने बड़े पैमाने पर समाज और समाज में सकारात्मक योगदान देते हुए ईमानदारी, उदारता और आध्यात्मिक जागरूकता के मार्ग पर चलने के लिए इन सिद्धांतों को अपने जीवन में शामिल करने के महत्व पर जोर दिया।

गुरु नानक चेयर समन्वयक, हरविंदर सिंह सोहल ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब से लेकर श्री करतारपुर साहिब तक उनके जीवन से संबंधित स्थानों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। समन्वयक डॉ. लखविंदर कौर ने गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं के बारे में विशेष जानकारी दी और अतिथियों का धन्यवाद किया। डॉ. दविंदर सैफी के योगदान को मान्यता देते हुए चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो. चांसलर डाॅ. मनबीर सिंह, प्रो वाइस चांसलर डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, डीन एकेडमिक डाॅ. सिमरनजीत कौर गिल ने सम्मानित किया। सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डाॅ. मनबीर सिंह ने गुरु नानक देव जी की अनमोल शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने परमात्मा की एकता की सार्वभौमिक अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए ''इक ओंकार'' के पर जोर दिया।

संस्कृति केएमवी के छात्र ऐतिहासिक स्थल दिल्ली शैक्षिक भ्रमण पर

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- ऐतिहासिक वैभव में डूबे' दिल्ली की जीवंत सड़कों की हलचल के बीच, संस्कृति केएमवी स्कूल के बीस छात्र सांस्कृतिक अन्वेषण और ऐतिहासिक खोज की यात्रा पर निकले। उत्साही शिक्षकों के नेतृत्व में, इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य भारत की राजधानी शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों का पता लगाना था। यात्रा के दौरान, छात्रों को कई प्रतिष्ठित स्थलों का दौरा करने का सौभाग्य मिला, जिनमें राजसी कुतुब मीनार, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, इंडिया गेट, भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद दिलाने वाला मार्मिक स्मारक शामिल है। इसके अलावा, छात्रों को बंगला साहिब गुरुद्वारे में आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव करने का मौका भी प्राप्त हुआ। महात्मा गांधी के अंतिम विश्राम स्थल राजघाट पर उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। भ्रमण में भारत की समृद्ध मुगल विरासत के प्रतीक लाल किले की यात्रा, दिल्ली मेट्रो की सवारी का एक रोमांचक अनुभव भी शामिल था। प्रिंसिपल रचना मोंगा ने छात्रों में उनकी सांस्कृतिक विरासत की समझ को आकार देने और भारतीयों के रूप में उनकी पहचान पर गर्व की भावना पैदा करने में ऐसे अनुभवात्मक सीखने के अवसरों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस यादगार यात्रा पर छात्रों के साथ जाने और सीखने के प्रति उनके उत्साह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar