(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

दोआबा कॉलेज के टूरीकम एंव होटल मैनेजमेंट विद्यार्थियों का इंडस्ट्रयील विजिट

जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कॉलेज के पोस्ट ग्रेजूएट टूरीकम एवं होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा बीटीएचएम समैस्टर-2 तथा डिपलोमा इन फूड प्रोड्कशन के विद्यार्थियों का इंस्ट्रीयल विकिाट होटल फोरच्यून एविन्यू, जालन्धर में करवाया गया। प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी ने कहा कि कॉलेज के टूरीकम एवं होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को समय समय पर विभिन्न होटलों में इंडस्ट्रीयल विजिट, सैमीनार व वर्कशाप करवाई जाती है ताकि होटल उद्योग की बारीकियों के बारे में इन्हें समूची जानकारी दी जा सके। इसी का नतीजा है कि होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थी हर वर्ष प्रतिष्ठित होटलों में देश और विदेश में प्लेसमेंट प्राप्त करते है। होटल फोरच्यून एविन्यू के ट्रेनिंग मैनेजर नरिंद्र कुमार ने प्रो. प्रदीप कुमार व बीटीएचएम के विद्यार्थियों को होटल के विभिन्न विभागों- फूड प्रोडक्शन, सर्विस, फ्रंट ऑफिस, हाऊस कीपिंग आदि का निरीक्षण करवाते हुए इनकी काँम्पोनेंटस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ट्रेनिंग सैशन के अंतर्गत इस चार सितारे होटल के माप दंडो तथा टूरीकम एवं होटल उद्योग में रोकागार के मौकों के बारे में बताया।

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी गई। इस प्रार्थना सभा में थॉट ऑफ़ द डे, टॉक ऑफ द डे सकारात्मक सोच पर आधारित थी। प्रार्थना सभा में ओम का उच्चारण भी करवाया गया।

तथा साथ में आज के समाचारों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा जी ने विद्यार्थियों को END(efforts never die) अर्थात प्रयास कभी नहीं मरते और FAIL (first attempt in learning) सीखने में पहला प्रयास के द्वारा बच्चों में सकारात्मक सोच को जागृत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें कभी भी असफलता से निराश नहीं होना और हमेशा सीखने के लिए प्रयत्न शील रहना है ,तभी जीवन में सफलता प्राप्त होगी। जीवन में नकारात्मकता कोई स्थान नहीं देना चाहिए और सकारात्मक सोच से हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। इस प्रार्थना सभा में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए।

एचएमवी की साइकोलॉजी विभाग की छात्राओं ने किया अमृतसर का दौरा

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देश में हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग साइकोलॉजी की छात्राओं ने अमृतसर का दौरा किया। इस ग्रुप में 24 छात्राएं एवं 3 फैकल्टी सदस्य डॉ. आशमीन कौर, निहारिका व हरप्रीत कौर शामिल थे। इस एक दिवसीय ट्रिप के दौरान छात्राओं ने स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग तथा गोबिन्दगढ़ किले का भ्रमण किया। सबसे पहले छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका तथा आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय बिताया। इसके बाद वह जलियांवाला बाग गए तथा जलियांवाला बाग में हुए भयानक हादसे के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। छात्राएं गोबिंदगढ़ के किले में भी गईं जहां उन्होंने किले व पंजाब के गौरवमयी इतिहास के बारे में जाना। छात्राओं को महाराजा रणजीत सिंह के जीवन पर आधारित 7-डी शो भी दिखाया गया। छात्राओं ने बलिदान के पीछे की मन:स्थिति के कारकों का विश्लेषण भी किया। यह ट्रिप बहुत ज्ञानवर्धक रहा। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की।

डीएवी कॉलेज जालंधर में इंट्रा-कॉलेज आइडियाथॉन-2023 बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- आईआईसी और छात्र कल्याण परिषद, डीएवी कॉलेज जालंधर के संयुक्त तत्वावधान में इंट्रा-कॉलेज आइडियाथॉन-2023 बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का आयोजन करके दूरदर्शी और उद्यमियों एक साथ लाने की पहल की, जो उद्यमियों, स्टार्टअप्स, भागीदारों को अपनी कहानियों को साझा करने के लिए और निवेशकों को  धन जुटाने के लिए और उनके व्यवसायों पर बहुमूल्य प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर राजहंस इंटरनेशनल के एमडी आशुतोष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि एमडी आशुतोष का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार प्रतियोगिता पुरस्कारों के लिए प्रयास करने के लिए और प्रस्तावित व्यवसाय को शुरू करने का गंभीर इरादे होने चाहिए। कार्यक्रम में कुल 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम छात्र उद्यमियों को सशक्त बनाने और नौकरियों के विकास का समर्थन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम छात्रों और युवा दिमागों के उद्यमशीलता और कौशल को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध था। बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2023 में विभिन्न विभागों की कुल 17 टीमों ने भाग लिया। पहला राउंड एलिमिनेशन राउंड था, जो तीन समानांतर सत्रों में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक में 8-9 टीमें थीं और निर्णायकों ने नवाचार, विचार के औचित्य, सामग्री, आत्मविश्वास और क्वेरी हैंडलिंग आदि के आधार पर प्रस्तुति का निर्णय किया। छात्रों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 8-10 मिनट का समय दिया गया जिसके बाद जजों और छात्रों ने उनसे सवाल पूछे। निर्णायकों के पैनल द्वारा लिए गए विवेकपूर्ण निर्णय ने 9 टीमों को दूसरे दौर में जाने की अनुमति दी, जो कि अंतिम दौर था। इस दौर में 4 फाइनलिस्ट थे। टीमों का विवरण इस प्रकार है:

व्यापार की योजना:

प्रथम : अदिति और श्रुति

द्वितीय : निशा, तरुणा, विभु जैन

तृतीय : i) ऋतिक और नेहा रानी ii) सौरव और वैभव

अभिनव विचार:

प्रथम : अर्श और चिराग

द्वितीय : नीरज कुमार, काजल और सुनेहा।

इस अवसर पर वाइस प्रेसीडेंट आईआईसी डॉ दिनेश, कनवीनर आईआईसी प्रो राजीव पूरी, डीन छात्र कल्याण परिषद प्रो. मनीष खन्ना, प्रो. संजीव धवन तथा अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

डीएवी कॉलेज, जालंधर में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- गत दिनों कश्यप बायोलॉजिकल सोसायटी के तत्वावधान में वनस्पति विज्ञान विभाग, डीएवी कॉलेज, जालंधर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023 की थीम 'वन और स्वास्थ्य' थी। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लाभ के लिए सभी प्रकार के वनों और पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस उपलक्ष्य में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसमें कैसिया फिस्टुला (अमलतास), एम्ब्लिका ऑफिसिनैलिस (आंवला), हिबिस्कस रोजा-सिनेंसिस (जूता फूल), डेलोनिक्स रेजिया (गुलमोहर) और जैकरंडा मिमोसिफोलिया सहित विभिन्न पेड़ प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्रों को जंगल और पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक किया और कहा कि वन पृथ्वी पर जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैं। वे भोजन, आवास, दवाइयां, रेशे, ईंधन, रेजिन, तेल, इमारती लकड़ी और अन्य कच्चे माल के स्रोत हैं। इसके अलावा हवा, पानी को शुद्ध करते हैं और कार्बन को ग्रहण करते हैं। इन सभी मूल्यवान पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य लाभों के बावजूद वनों का क्षरण खतरनाक दर से हो रहा है। 13 मिलियन हेक्टेयर वनों का वार्षिक नुकसान होता है। उन्होंने छात्रों को सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पेड़ लगाने और इन प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. कोमल अरोड़ा ने छात्रों की भागीदारी के लिए उनकी सराहना की और पेड़ पौधे प्रदान करने के लिए वन रेंज अधिकारी, जालंधर का आभार व्यक्त किया। कश्यप बायोलॉजिकल सोसायटी की प्रभारी डॉ. लवलीन ने वनों से जुड़े मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया और इन अमूल्य संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया. बीएससी सहित विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। रजिस्ट्रार डॉ कंवर दीपक, स्टाफ सचिव डॉ मनु सूद, वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षण और गैर-शिक्षण संकाय के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। अंत में डॉ. लवलीन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों, टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया।

बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन अमृतसर में 52वें ‘ दीक्षान्त समारोह ’ का आयोजन

अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन अमृतसर में स्वामी दयानंद जी की 200वीं जयन्ती को समर्पित 52वें ‘दीक्षान्त समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें डाॅ. कुँवर विजय प्रताप सिंह, विधायक, अमृतसर उत्तरी, पूर्व आई पी एस ( पंजाब कैडर, 1998 बैच ) मुख्य अतिथि एवं पद्मश्री डाॅ. हरमोहिन्द्र सिंह बेदी, कुलपति केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश, सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में 1000 से अधिक उत्तरस्नातिकाओं एवं स्नातिकाओं को उपाधियाँ प्रदान की र्गइं। कार्यक्रम का प्रारम्भ डी ए वी गान एवं वेद मन्त्र गायन सहित ज्योति प्रज्ज्वलन से हुआ। काॅलेज प्राचार्या डाॅ पुष्पिन्दर वालिया एवं सुदर्शन कपूर चेयरमैन लोकल मैनेजिंग कमेटी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत पर्यावरण - संरक्षण के प्रतीक नन्हें पौधे देकर किया। इसके उपरान्त प्राचार्या जी ने अतिथियों का विधिवत् स्वागत करते हुए महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए काॅलेज की अकादमिक, खेल, सांस्कृतिक, एन सी सी, एन एस एस और विविध सभा - समितियों तथा काॅलेज स्टाफ की उपलब्धियो एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला।छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि आज का दिन आप सब के लिए विशेष है क्योंकि आज से आपके भविष्य को नई उड़ान मिलेगी। अपने संदेश में उन्होने कहा कि जीवन में प्रत्येक परिस्थिति में संतुलन अत्यावश्यक है। उन्होने कहा कि ज्ञान की भूख को हमेशा जागृत रखे और जीवन में सफलता की ऊँचाईयों को छुएं। मुख्य अतिथि डाॅ कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने ‘ दीक्षान्त सम्भाषण ’ में सर्वप्रथम प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया, मैनेजमैंट, समूह प्राध्यापक एवं छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बीबीके डीएवी काॅलेज उत्तर भारत का अग्रणी शिक्षण संस्थान है। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखने के लिए हमेशा विद्यार्थी बने रहें। उन्होने छात्राओं से कहा कि चरित्र ही मानव को महान् बनाता है, इसलिए चरित्रवान बनकर समाज एवं राष्ट्र में उच्च कीर्तिमान स्थापित करें। नई शिक्षा नीति पर उन्होंने अपने विचार सांझा किए। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि अपनी परम्परा एवं संस्कृति से अच्छाईयाँ ग्रहण करें और अपनी संस्था का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि डाॅण् हरमोहिन्द्र सिंह बेदी जी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डीएवी संस्थाओं ने भारत में नारी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति पैदा की है। उन्होंने कहा कि आप यह उपाधि प्राप्त करके परिवार, समाज एवं राष्ट्र में नईं चेतना पैदा करो क्योंकि नारी शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन सम्भव है।  इस दीक्षान्त समारोह में एम ए अंग्रेजी, एम ए फाइन आटर्स, एम डिजाइन मल्टीमीडिया, एम एस सी फैशन डिजाइनिंग, एम एस सी कंम्प्यूटर सांइस, एम एस सी इन्टरनेट स्टडीज, एम काॅम, एम ए जे एम सी, बैचलर इन डिजाइन, बी बी ए, बी एस सी मेडिकल, बी एस सी नाॅन मेडिकल, बी एस सी बायोटैक्नाॅलेजी, बी एस सी इक्नाॅमिक्स, बी ए आनर्ज इन इंगलिश, बी काॅम आनर्ज एवं बी ए आदि संकायों की छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की गई। समारोह को सांस्कृतिक रंग देने के लिए संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा फाॅक आरकेस्ट्रा, मुस्कान हांडा द्वारा गज़ल गायन एवं अलिष्का एवं मुस्कान द्वारा सूफी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्राचार्या डाॅ. पुष्पिन्दर वालिया एवं अध्यक्ष महोदय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। चेयरमेन सुदर्शन कपूर ने उपस्थिति का आभार ज्ञापन किया। डाॅ. शैली जग्गी, डीन, मीडिया एंड पब्लिक लाइज़न ने कुशल मंच संचालन किया। इस अवसर पर काॅलेज के कम्यूनिटी डवैल्पमैंट सर्विस के अन्तर्गत ’कोरा कागज़ क्लब’ द्वारा खाली कागज़ों से बनाई गईं कापियाँ काॅलेज के एन एस एस विभाग द्वारा गोद लिए गाँव मालांवाली के बच्चों में बाँटीं गईं। इस क्लब का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा है।  इस अवसर पर आर्य समाज से राकेश मेहरा एवं संदीप आहुजा सहित काॅलेज के टीचिंग और नाॅन टीचिंग के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हुआ। 

टविंकल स्टार हाई स्कूल के छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम किया रोशन

अमृतसर (अरोड़ा) - टविंकल स्टार हाई स्कुल, गुरबक्श नगर, राम नगर कलोनी, अमृतसर के स्कूल का रिजल्ट बहुत शानदार रहा। लवीश ने 97.2 प्रतिशत, सोनाक्षी ने 97 प्रतिशत, गुरनूर सिंह ने 96 प्रतिशत और गौरव अरोडा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. मुस्कान ने छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर अध्यापकों व छात्रों को शुभकामनाएं दी व आगे और भी ज्यादा मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

एचएमवी ने मनाया 97वां स्थापना दिवस

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन 97वां स्थापना दिवस मनाया गया। नारी सशक्तिकरण की प्रतीक इस संस्था में इस सुअवसर पर मुख्यातिथि के रूप में जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद, उप प्रधान, डीएवीसीएमसी और चेयरमैन लोकल कमेटी और उनकी धर्मपत्नी अरुणिमा सूद, रमेश आर्या, उप प्रधान, डीएवीसीएमसी, अरविन्द घई, सैक्रेटरी डीएवीसीएमसी, सुधीर शर्मा, एस.पी. सहदेव, वाई.के. सूद, डॉ. सुषमा चावला, सुरेन्द्र सेठ, डॉ. पवन गुप्ता, कुन्दनलाल अग्रवाल, भूषण शर्मा, रीजनल मैनेजर पीएनबी, डॉ. विजय महाजन, वाणी विज, दैनिक सवेरा टाइम्का, लोकल मैनेजिंग कमेटी से, लोकमंच पंजाब के प्रतिनिधि लखविंदर सिंह जौहल, सुरिंदर सिंह सुन्नड़ जियो टैग से गौरव, गाबा उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने समस्त गणमान्य सदस्यों को ग्रीन प्लान्टर भेंटकर हार्दिक अभिनन्दन किया।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में सबसे पहले एचएमवी के 97वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि नारी सशक्तिकरण को साक्षात करती यह संस्था सालों से लाखों बेटियों को शिक्षित करने में अपना विशिष्ट योगदान रखती है। आज विश्व का ऐसा कोई कोना नहीं जहां एचएमवी की बेटियां स्थापित नहीं हैं। उन्होंने एचएमवी संस्था के संस्थापकों के प्रति नतमस्तक होते हुए उनके लक्ष्य को नमन किया जिनके पथ चिन्हों पर चल आज कितनी ही बेटियां परिपक्व हुई हैं। उन्होंने इस हेतु डीएवीसीएमसी के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद, डायरेक्टर रमेश गौड़ का सदैव दिए मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया। जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद ने अपने शुभाषीश में कहा कि एचएमवी संस्था वास्तव में नारी सशक्तिकरण की मिसाल है। एचएमवी का इतिहास सुनहरी है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से संस्था के नव बुलन्दियों को प्राप्त कर देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देने की कामना की। इस शुभ अवसर पर लोकल कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र सेठ ने संस्था को एक लाख रुपए की राशि भेंट की।

इस अवसर पर पंजाबी विभाग से कुलजीत कौर ने एचएमवी को समर्पित कविता प्रस्तुत की। हैड गर्ल सुखमन ने संस्था के बारे में विचार पेश किए। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन को वल्र्ड ह्यूमैन राईटस संगठन की ओर से प्राप्त पुरस्कार एवं विंग्स ऑफ विकान मैगजीन के कवर पेज पर आने पर जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगजीत भाटिया के संरक्षण में आब-ओ-हवा का उद्घाटन किया गया। इसी उपलक्ष्य में बीनू गुप्ता के संरक्षण में शॉर्ट टर्म कोर्सिस-सैल्फ ग्रूमिंग, आफिस प्रोडक्टिविटी, ह्यूमैन राईटस, पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट, एचएमवी विकान न्यूकापेपर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर लोक मंच पंजाब की ओर से एम.ए. पंजाबी को स्पोटर्स करते हुए अनुदान प्रदान किया गया। भूषण, पंजाब नेशनल बैंक ने संस्था कैम्पस के लिए दो वाटर कूलर दिए, 25 वर्षों के सफल कार्यकाल पर टीचिंग एवं नॉन टीचिंग, स्पोर्टिंग स्टाफ के सदस्यों को सम्मानित किया गया। डॉ. राखी मेहता व उर्वशी मिश्रा के संरक्षण में डिजाइन स्टार्ट अप शुरू किया गया। संस्था के सफर को प्रदर्शित करती कोरियोग्राफी सफरनामा प्रस्तुत की गई। संस्था ने पस्र्ट जीरो वेस्ट कैम्पस ऑफ इंडिया बनने हेतु शपथ ग्रहण की। इनोवेशन हेतु सदैव अग्रसर एचएमवी को प्रथम जियो 5जी कैम्पस बनने का श्रेय प्राप्त हुआ। एचएमवी अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित प्रथम संस्था बनी। एनसीसी वालंटियर्स द्वारा मिलैन्ट शो प्रस्तुत किया गया। समस्त समागम के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

के.एम.वी. में छात्राओं ने रक्तदान कर मनाया विश्व सेहत दिवस

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं  ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा हमेशा साहित्य तथा संस्कृति गतिविधियों के साथ-साथ समाज कल्याण के उद्देश्य से प्रेरित गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है. इसी श्रंखला में विद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत प्रयासरत रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व सेहत दिवस के उपलक्ष में रक्तदान कैंप का आयोजन करवाया गया.  विद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापक वर्ग ने भी इस कैंप में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान कर अपना सामाजिक दायित्व निभाया. श्रीमन अस्पताल, जालंधर से डॉ. कुसुम ठाकुर, डॉ. रेहान तथा उनकी टीम के द्वारा रक्तदान का संचालन बखूबी ढंग से करवाया गया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने रक्तदान करने वाली सभी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिससे कई इंसानों के जीवन की रक्षा में योगदान डाला जा सकता है. आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने के साथ-साथ कन्या महाविद्यालय अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों के प्रति भी संपूर्ण गंभीरता के साथ प्रयासरत रहता है तथा समय-समय पर संस्था के द्वारा विभिन्न ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है जिनसे समाज कल्याण करने के साथ-साथ जागरूकता का प्रसार किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डॉ. मंजू साहनी, शिखा विशिष्ट तथा आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

सेंट सोल्जर में मनाया विश्व हेल्थ दिवस

शारीरिक और मानसिक दोनों फिटनेस हैं बहुत जरूरी : अनिल चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन में विश्व हेल्थ दिवस पर सभी को हेल्थ प्रति जागरूक करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग स्थित ब्रांच में छात्रों कीर्ति, नूरप्रीत, आराध्या, सान्वी, जसलीन, अंशिका, पूर्वी, निहारिका, मनप्रीत, बार्बी, सिमरजोत, जयंत, जसलीन, प्रियांशी, माधव आदि ने फेस पेंटिंग कर "हैल्थ इस वैल्थ" का सन्देश दिया। इसके अतिरिक्त सभी के लिए फिटनेस एक्टिविटीज करवाई गई। 

छात्रों ने भाग लेते हुए दूसरों को भी फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के प्रोहत्साहित करने का प्रण लिया। अध्यापकों द्वारा छात्रों को स्वस्थ रहने की बहुत सारी उदहारण देकर जैसे स्वास्थ्य में हमारे खाने पीने का योगदान, आउटडोर एक्टिविटीज का कम होना, अच्छी हेल्थ के लिए वह क्या प्रयास करते हैं, उनका खान पान कैसा है, योग, मैडिटेशन कितनी करते हैं और टीवी, मोबाइल का इस्तेमाल कितना करते हैं बताया गया और हेल्थ को इसने से होने वाले फायदे नुक्सान के बारे में बताया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों और अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक दोनों की फिटनेस बहुत जरूरी तभी पढाई, खेल, अन्य गतिविधियां बेहतर ढंग से की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज का लाइफस्टाइल, फ़ास्ट फ़ूड, सोशल नेटवर्किंग साइट्स आदि अस्वस्थ होने में मुख्य भूमिका निभा रही हैं हम सभी को इनसे अपना बचाव करना चाहिए।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar