(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया | एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया |

शिक्षा

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर का दसवीं , बारहवीं कक्षा का शानदार परिणाम

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नवीन शिक्षण विधियों को अपनाते हुए विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा अपितु विवेकपूर्णता और नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है|परिणामस्वरूप बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. द्वारा ली गई 10वीं और  12वीं कक्षा की परीक्षा (2022 -2023 )में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम प्राप्त किया,जो कि बड़े ही गर्व की बात है। यह विद्यार्थियों की ही दिन दुगुनी रात चौगुनी मेहनत का सफल परिणाम है। बहुत से विद्यार्थियों ने तो उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने केवल अपने आप को ही गौरवान्वित नहीं किया, बल्कि अपने अभिभावकों, स्कूल तथा उन अध्यापकों का भी गौरव बढ़ाया, जिन्होंने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया। 

कक्षा दसवीं के अव्वल विद्यार्थियों की सूची:                               

   नाम                                               प्रतिशत                                                        स्थान 

1. एकमजोत कौर                                 98.6%                                             प्रथम 

2. रोशीन                                            97.6 %                                            द्वितीय

3. रूहअरमान  कौर                             97.2%                                             तृतीय

4. मुस्कान सेठी                                    96.8%                                             चतुर्थ 

5. भव्या अग्रवाल                                  96.6 %                                            पंचम        

 

इसके अलावा इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT) विषय में शिवेन, तानया सिंह, मौलिक नरूला, अमितोज सिंह धालीवाल, वान्या साहनी, रूहअरमान कौर, शिवांशी जिंदल,एकमजोत, ओजस जैन, प्रणय अरोरा, दवनीत कौर  ने 100 अंक हासिल किए | गणित विषय में भी एकमजोत ने 100 अंक हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया |

12वीं कक्षा में तीनों स्ट्रीमज़ साइंस, कॉमर्स तथा  ह्यूमैनिटीज में उच्चकोटि का प्रदर्शन किया।    

 

विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि आप दृढ़ हैं तो आप को लक्ष्य प्राप्ति से कोई रोक नहीं सकता।   

                                 अव्वल विद्यार्थियों की सूची 

                                    स्ट्रीमज़ – नॉन-मेडिकल  

          नाम                                   प्रतिशत                               स्थान  

1. सिमरत नरूला                             97%                                प्रथम     

2.आर्यन भारद्वाज                             94%                                 द्वितीय     

3. ईशान जैन                                  93%                                  तृतीय     

 

                                         स्ट्रीमज़ – मेडिकल      

         नाम                                   प्रतिशत                                स्थान  

1. डिंपलवीर सिंह                           97%                                  प्रथम     

2.समृति  कौशल                             96.2%                               द्वितीय     

3. जश्न दोसांझ                                 89%                                  तृतीय     

                                         स्ट्रीमज़ – कॉमर्स   

           नाम                                   प्रतिशत                              स्थान  

1 मैत्री जग्गी  एवं अद्विक  मित्तल          97.4%                              प्रथम     

2. ग्रेस अरोरा                                     96.8 %                              द्वितीय               

3. नमित बीर सिंह वालिया                      96%                               तृतीय     

 

                                       स्ट्रीमज़ - ह्यूमैनिटीज    

         नाम                                   प्रतिशत                            स्थान  

1. ओजस्वी                                  95.6 %                             प्रथम     

2.आरुशी                                      95.4 %                           द्वितीय     

3.आर्यन सभ्रवाल                           92.5%                            तृतीय     

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट पार्थ भाटिया ने  सभी को बधाई दी | प्रैजीडेंट पूजा भाटिया ने  मेधावी विद्यार्थियों की भरपूर प्रशंसा की और को-आर्डिनेटर व अध्यापकगण को उनके पूर्ण सहयोग देने की सराहना की| स्कूल की प्रधानाचार्या हरलीन मोहंती ने भी अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को इसी प्रकार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया मां दिवस

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा मां दिवस पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों में 10+1 तथा 10+2 (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मां के स्वरूप को सबसे ऊपर बताया. छात्राओं ने जहां पोस्टरज़ एवं कार्ड्स बनाकर मां और बच्चों के रिश्ते तथा अद्भुत प्यार को दर्शाने की कोशिश की वहीं साथ ही कविता उच्चारण तथा डेक्लामेशन के द्वारा मां की ममता तथा मां की गोद के स्नेह की अहमियत को बताते हुए मां के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो.अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर सभी को मां दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा कि प्रत्येक के जीवन में मां की विशेष भूमिका है. किसी भी बच्चे के लिए पहला अध्यापक उसकी मां ही है जो उसे अपने प्यार तथा अपनेपन के साथ जीवन मूल्यों से वाकिफ करवाती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समूह कन्या महाविद्यालय उन सभी माओं को सजदा करता है जिन की विभिन्न कुर्बानियां इंसान की जीवन-जाच का आधार बनती हैं. इसके अलावा उन्होंने  वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, आनंद प्रभा, इंचार्ज, के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल, डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा समूह टीम के द्वारा इस आयोजन के लिए किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

एचएमवी के शत-प्रतिशत फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों ने डाले वोट

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन व डिप्टी कमिश्नर आईएएस जसप्रीत सिंह के प्रोत्साहन में हंस राज महिला महाविद्यालय के सम्पूर्ण फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों ने जालंधर उप चुनाव में वोट डालकर अपने अधिकार का प्रयोग किया तथा चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में भी योगदान दिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि सभी फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने कहा कि फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए चुनाव प्रक्रिया में योगदान डाला। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डिप्टी कमिश्नर आईएएस जसप्रीत सिंह का धन्यवाद किया कि उन्होंने वोटर जागरूकता मुहिम चलाई तथा चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला प्रशासन ने एचएमवी में मॉडल पिंक बूथ की भी स्थापना की जिसमें एचएमवी के फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों का खास योगदान रहा। उन्होंने सभी सदस्यों को अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग करने पर बधाई दी।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर में ‘मदर्स डे’ पर ‘मॉम एंड मी’ का आयोजन

“यह दुनिया है तेज़ धूप, पर वो तो बस छाँव होती है,       

स्नेह से सजी, ममता से भरी, माँ तो बस माँ होती है|” 

जालंधर (अरोड़ा) :- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल(को-एड), जालन्धर के परिसर में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ “मॉम एंड मी” शीर्षक के अंतर्गत  ‘मदर्स-डे’  मनाया गया | माँ कुदरत का करिश्मा है | अगर माँ न होती तो ममता न होती, बिना ममता के इस सृष्टि का पालन कौन करता ? माँ यानि मदर से अभिप्राय “मेक ऑफ द हॉली अर्थ रिलेशन”| हम सब जानते हैं कि माँ का सबसे अधिक प्रभाव उसके बच्चे पर पड़ता है | जिस प्रकार हर इंसान की एक अलग विचारधारा होती है, उसी तरह हर माँ की बच्चे को लेकर एक अलग सोच होती है | अपनी माँ के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने के लिए व यादगार समय बिताने के लिए युवा और उत्साही छात्रों ने अनेक गतिविधियों और मौज-मस्ती के लिए अपनी-अपनी माताओं को विशेष रूप से स्कूल में आमंत्रित किया |

        

12 मई को इस रंगारंग कार्यक्रम में प्री नर्सरी  के छात्रों द्वारा मॉम एंड चाइल्ड की मॉडलिंग और ट्विनिंग दिखाई गई | नर्सरी कक्षा के छात्रों ने अपनी माँ के साथ मिलकर अपने  क्राफ्ट के माध्यम से अनेक वस्तुएँ बनाई | केजी 1 के छात्रों ने भी अपनी-अपनी माँ के साथ मिलकर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया और वाहवाही लूटी | केजी 2 के छात्रों ने भी माँ की सहायता से फ्लेमलेस कुकिंग की और अपने स्वादिष्ट व्यंजनों की महक से स्कूल प्रांगण को महका दिया |                                             

13 मई के कार्यक्रम में कक्षा प्रथम और द्वितीय के छात्रों ने माँ के प्रति अपने विचार प्रकट किए और कविताएँ सुनाई | ग्रुप सॉग और ग्रुप डांस ने सभी का मन मोह लिया | बच्चों की मदर्स ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | साथ ही जुम्बा, गेमस, फ्लेमलेस कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस समय पर नन्हे- मुन्ने बहुत ही उत्सुक, खुश और ऊर्जा से भरे हुए थे। उन सभी के पास यह एक अद्भुत समय था जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन दीपक भाटिया वाइस प्रैजीडेंट पार्थ भाटिया ने सभी को ‘मदर्स-डे’ की  शुभकामनाएँ दी | प्रैजीडेंट पूजा भाटिया ने माँ व बच्चे के प्रेम को सर्वोपरि बताते हुए सभी को माँ का सम्मान करने और उनका सदा ध्यान रखने के लिए  कहा। स्कूल की प्रधानाचार्या हरलीन मोहंती ने विद्यार्थियों को बड़ों की सेवा करने और उनका जीवन में योगदान को न भूलने के लिए कहा | 

मां के समर्पण, बलिदान को डिप्स के विद्यार्थियों ने किया नमन

जालंधर (प्रवीण) :- जन्म से लेकर जीवन के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने वाली मां के समर्पण बलिदान को नमन करते हुए डिप्स चेन के सभी विद्यार्थियों ने अपनी मां को धन्यावाद किया। इस मौके पर डिप्स चेन के सभी स्कूलों में फ्लावर , कार्ड, पोस्टर मेकिंग एक्टिविटी करवाई गई। इस गतिविधि के दौरान प्री प्राइमरी विंग से लेकर जूनियर क्लास के विद्यार्थियों ने टीचर्स की मदद से अपनी मां के लिए गिफ्ट तैयार किए। सीनियर क्लास के बच्चों ने कविता और गीत के माध्यम से मां के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और साथ के लिए धन्यावाद किया। उन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से मां की महिमा का वर्णन करते हुए उसे त्याग, प्रेम, दया और स्नेह की मूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि मां ही बिना बोले ही बच्चों की भावनाएं समझ लेती है। बच्चों ने तुझे सब है पता ओ मेरी प्यारी मां, तू कितनी अच्छी है.., मेरी माँ आदि गीत गाए। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को विश्व भर में मदर्स डे मनाया जाता है। इसकी शुरूआत अमेरिकन महिला ने की उसके बाद अमेरिकी संसद में कानून पास होने के बाद यह हर साल मनाया जाने लगा। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने मदर्स डे के मौके पर सभी मदर्स को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को कहा कि मां को उनकी अहमियत का हमेशा एहसास करवाना चाहिए और हर छोटे-बड़े मौके पर उन्हें स्पेशल फील करवाना चाहिए। मां बच्चों के लिए अपनी जिदंगी को न्यौछावर कर देती है इसलिए उनका सम्मान करना चाहिए और उन्हें जिदंगी मे हर खुशी देनी चाहिए।

सेंट सोल्जर ने माँ को सलाम करते हुए मनाया मदर्ज़ डे

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- "माँ दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती होती है" और माँ को प्रणाम करते हुए" सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा "माँ, एक एहसास" मदर्ज़ डे मनाया गया। जिसमें ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई, जिनका स्वागत प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर और स्टाफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों और उनकी मदर्स ने भाग लिया।

बच्चे और माँ के बीच में तालमेल, अंडरस्टैंडिंग को देखने के लिए मदर्ज़ और बच्चों के डांस और मॉडलिंग राऊंडज़ रखे गए। इस अवसर पर छात्रों द्वारा अपनी मदर्ज़ को समर्पित कवितायेँ, गीत पेश कर अपने प्यार का इजहार किया। इस अवसर पर मदर्स को सम्मनित किया गया। चोपड़ा ने मदर्ज और बच्चों को सम्मनित करते हुए जहाँ उन्हें मदर्ज डे की बधाई दी वही कहा कि हमे माँ द्वारा की गई कुर्बानियों को याद रखते हुए हमेशा उसे प्यार और सम्मान देने चाहिए और एक दिन ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिन मदर्ज़ डे के तौर पे मनाना चाहिए।

एपीजे स्कूल के प्री प्राइमरी विभाग में धूमधाम से मनाया गया 'मदर्स डे'

जालंधर (अरोड़ा) :-  ए पी जे स्कूल के प्री प्राइमरी विभाग में 'मदर्स डे' के अवसर पर सब माताओं ने मिल कर बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। बच्चों ने माताओं को हाथ से बने cards दिए एवं Badges लगाए । LKG की माताओं की theme Retro थी। वह बच्चों के साथ 70's के गानों पर नाचे। वह sandwich बना कर लाई और खूब धूम मचाई।

UKG की माताओं की theme corporate थी। उन्होंने बच्चों के साथ रैम्प वॉलक कर सब का मन मोह लिया। वह साथ में Dessert बना कर लाई। नर्सरी की माताओं की theme ट्रेडिशनल लुक थी। उन्होनें भी songs पर Ramp walk कर सबका मनोरंजन किया। स्कूल के आंगन में चाट, गोल् गप्पे, आइसक्रीम, टैटूज वाले का प्रबंध किया गया था। स्कूल की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा तथा प्री प्राइमरी विभाग की अध्यक्षा सुषमा खरबंदा ने सभी माताओं का धन्यवाद किया तथा उन्हें पुस्कार देकर प्रोत्साहित किया ।

डी ए वी कॉलेज जालन्धर में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई

जालंधर (अरोड़ा) :-  डी ए वी कॉलेज जालन्धर के बंसीलाल मैथमैटिकल सोसाइटी, गणित विभाग द्वारा मेधावी और योग्य छात्रों को कड़ी मेहनत करने और नई ऊंचाई हासिल करने के लिए प्रोत्साहन हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. तुली ने विद्यार्थियों को विभाग का नाम रोशन करने पर बधाई देते हुए एमएससी की अंजला को ग्यारह हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया, जिसमें छह हजार रुपये एफ.सी. औलख मेमोरियल स्कॉलरशिप और पांच हजार स्व. साईं दास पुरी छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रदान किए गए। एमएससी प्रथम वर्ष की मुस्कान, सोनम, श्वेता और एमएससी द्वितीय वर्ष की कंचन शर्मा सहित पांच छात्र को भी एफ.सी. औलख मेमोरियल स्कॉलरशिप के तहत छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 

सेंट सोल्जर छात्रों ने सी.बी.एस.ई बोर्ड +2 परिणामों में चमकाया नाम

जालंधर (अजय छाबड़ा) :-  सी.बी.एस.ई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा घोषित किए गए बारहवीं कक्षा के परिणामों में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के परिणाम शानदार रहे। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने गर्व के साथ बताया कि नॉन-मेडिकल में सिद्धार्थ मिगलानी ने 94 प्रतिशत और पीसीएम में 97 प्रतिशत, रोशन कुमार के 94 प्रतिशत, प्रणव चौधरी ने 93.2 प्रतिशत, पलाश शर्मा, नयेशा उप्पल ने 93 प्रतिशत, तन्मय शर्मा ने 92.4 प्रतिशत, तनिष्का सालोंकी, बरिंदर सिंह ने 91 प्रतिशत, प्रभजोत कौर ने 90.4 प्रतिशत,   

मेडिकल में बिसमप्रीत कौर ने 96 प्रतिशत, मेघा जोशी ने 95 प्रतिशत, सिमरजोत कौर ने 94.8 प्रतिशत, सुमित जाखड़ ने 94 प्रतिशत, रमनदीप कौर ने 93.6 प्रतिशत, लक्षिता मैदान ने 93 प्रतिशत, क्षिति ने 92.8 प्रतिशत, अर्शी ने 92.4 प्रतिशत, सोनम मल्होत्रा ने 91 प्रतिशत, कैरवी राणा ने 90.8 प्रतिशत, आकांक्षा राणा ने 90.6 प्रतिशत, गगनप्रीत कौर ने 90.4 प्रतिशत, प्रिया ने 90.2 प्रतिशत, वैभव वर्मा, अल्फ्रेड, मानवी शर्मा ने 90 प्रतिशत,  

कॉमर्स में छवि दहिया ने 96.2 प्रतिशत, गुरलीन कौर ने 95.4 प्रतिशत, स्मृति आहूजा ने 95 प्रतिशत, सुखमनप्रीत सिंह ने 94.6 प्रतिशत, कवरजोत कौर ने 94.2 प्रतिशत, रिया अरोड़ा, सुनेहदीप कौर ने 94 प्रतिशत, भूमि ने 93.8 प्रतिशत, महकप्रीत कौर ने 93.2 प्रतिशत, सुखजोत कौर, लक्षदीप कौर ने 93 प्रतिशत, धर्मप्रीत सिंह ने 92 प्रतिशत, सिमरप्रीत ने 91.6 प्रतिशत, सान्या सचदेवा ने 91.4 प्रतिशत, गुरपाल सिंह, पूजा यादव, मुस्कानप्रीत ने 90.8 प्रतिशत, दिव्यांशु गुप्ता, शुबनीत  ने 90 प्रतिशत, 

आर्ट्स में स्निग्धा जस्वाल ने 94.4 प्रतिशत, सतविंदर कौर, सलोनी, गुरजस कौर ने 93 प्रतिशत, अथर्व सचदेवा ने 92.4 प्रतिशत, शरणदीप कौर ने 92 प्रतिशत, मुस्कान खान ने 90.8 प्रतिशत, शरणप्रीत कौर, अंजली सैनी ने 90 प्रतिशत, 

अंक प्राप्त कर संस्था के साथ-साथ अपना तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा तथा स्कूल प्रिंसिपलज ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की और जल्द ही इन छात्रों को सन्मानि किये जायेगा और हायर शिक्षा के लिए सपोर्ट की जाएगी।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में राजेश्वरी पाॅल जी को दी गई श्रद्धांजलि

जालंधर (अरोड़ा) :-  एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में राजेश्वरी पाॅल जी को उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने राजेश्वरी पाॅल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ललित कलाओं में उनका विशेष रूप से रूझान था, और इन कलाओं को जनमानस तक पहुंचाने लिए ही डॉ सत्यपाल जी ने उनकी प्रेरणा से राजेश्वरी कला संगम की स्थापना की थी जो आज एपीजे के वटवृक्ष के रूप में ललित कलाओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

डॉ ढींगरा ने कहा कि उनकी इस समृद्ध विरासत को उनकी बेटी एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर एवं एपीजे एजुकेशन की अध्यक्ष सुषमा पॉल बर्लिया बड़े ही सकारात्मक एवं सफलतापूर्वक ढंग से आज की युवापीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस प्रार्थना सभा में डॉ विवेक वर्मा ने भजनों के रूप में पाॅल को स्वरांजलि अर्पित की। सभी प्राध्यापकवृंद ने राजेश्वरी पाल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar