(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

शिक्षा

सेंट सोल्जर में तंबाकू जागरूकता विषय पर सैमीनार

जालंधर/तरुण - सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट खाम्ब्रा द्वारा तंबाकू दुष्प्रभाव विषय पर विशेष सैमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल हॉस्पिटल जालंधर से एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.आदित्यपाल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी द्वारा किया गया।  डॉ. आदित्यपाल ने कहा कि तंबाकू एक ऐसी बीमारी है, जिससे जंग लड़ कर ही जीता जा सकता है। उन्होंने फर्स्ट हैंड, सेकंड हैंड, थर्ड हैंड स्मोकिंग के बारे में जानकारी देते तंबाकू के बुरा प्रभावों, धूम्रपान के विभिन्न रूप के बारे में बताया। इसकी गिरफ्त में फंसा व्यक्ति बीमार होता है। ऐसे में उसे सहानुभूति दिखा कर ही इस बीमारी से बचाया जा सकता है। डॉ. आदित्यपाल ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जरूरत है कि समाजसेवी संस्थाएं व जागरूक लोगों को आगे आने की। उन्होंने सभी को इस में सहभागी बन कर नशे के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाना की अपील की।

प्रिंसिपल नीरज सेठी ने कहा कि तंबाकू एक गंभीर समस्या के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। सभी को आगे आकर इस मुहीम में भागीदार बनाने की जरूरत है।वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया की सेंट सोल्जर इस मुहीम में उनके साथ है और हमारे छात्र आगे आकर लोगों को जागरूक करेंगे और समाज को नशामुक्त बनाने के पुरे प्रयास करेगा।

एच.एम.वी. में पर्यावरण दिवस का आयोजन

जालंधर/मोहित - हंसराज महिला महाविद्यालय के एन.एस.एस. यूनिट द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के सुयोग्य नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एन.एस.एस. वालंटियर्स ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता रैली निकाली तथा मिशन लाईफ अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ ग्रहण की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने वालंटियर्स को भावी पीढिय़ों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। एन.एस.एस. प्रोग्राम एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाने की बात की व एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. वीना अरोड़ा ने हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेवारी का नारा देते हुए वालंटियर्स को दूसरों को भी जागरूक बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति गोगिया, सुश्री हरमनु व अन्य भी उपस्थित थे।

के.एम.वी. में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर गतिविधियों का आयोजन

के.एम.वी. की पर्यावरण संरक्षण में सदा अग्रणी भूमिका : प्रो. अतिमा शर्मा दिवेदी

जालंधर/अजय - भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में विश्व पर्यावरण दिवस के सिलसिले में पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पर्यावरण और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, बीट प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर आधारित गतिविधियों के दौरान छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा फेस पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों जैसे:- प्रजातियों का संरक्षण, पौधों और प्रकृति का संरक्षण और नुकसाने या नष्ट पर्यावरण की बहाली आदि के बारे में जागरूकता फैलाई. वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से सक्रिय मानवीय  दखलअंदाजी और कार्यों आदि के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया गया. पी.जी. डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, ई.सी.ए. विभाग, पी.जी. डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी और पी.जी.  डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मैस कम्युनिकेशन द्वारा संयुक्त रूप आयोजित करवाएगी इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्लास्टिक के उन्मूलन के बारे में जानकारी देने के अलावा पर्यावरण के संरक्षण के बारे में शिक्षित करना था।

प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि समय की मांग के अनुसार हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व के लिए जागरूक होना चाहिए। कन्या महा विद्यालय के द्वारा समय-समय पर इस तरह की सार्थक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है ताकि छात्राओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया जा सके। साथ ही इन गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए उन्होंने डा. हरप्रीत, अध्यक्षा, फैशन डिजाइनिंग विभाग, डॉ. गुरजोत, डीन, ई.सी.ए., पी.जी. कॉस्मेटोलॉजी विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

पीसीएमएसडी कॉलेज और कॉलेजिएट स्कूल जालंधर ने पर्यावरण दिवस मनाया

जालंधर (तरुण) :- पीसीएमएसडी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के एनएसएस विंग ने कॉलेजिएट स्कूल के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, एनएसएस वालंटियर्स व विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कम उम्र से ही छात्रों में जागरूकता पैदा करना था। छात्रों ने एक साथ आकर शपथ ली: 'मेरा पर्यावरण - मेरी जिम्मेदारी।' उन्होंने वादा किया कि पर्यावरण को बचाना और धरती से कचरे को हटाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने उन चीजों का पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण करने का संकल्प लिया जिनका वे उपयोग कर सकते थे। उन्होंने कई नारे भी लगाए जो पर्यावरण के मुद्दों और उन्हें रोकने के उपायों के बारे में बात करते थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे और शपथ ली। इसके अलावा छात्रों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर बनाए। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य गणमान्य सदस्य, महाविद्यालय की योग्य प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पूजा पराशरजी एवं विद्यालय की प्रभारी सुषमा शर्मा जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

लॉन टैनिस कंपीटिशन में डिप्स का मयंक गुप्ता रहा विजेता

जालंधर (प्रवीण) :- लॉन टैनिस के मैदान में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए डिप्स चेन के विद्यार्थी मयंक गुप्ता ने लॉन टैनिस कंपीटिशन में पहला स्थान हासिल किया। 6 वीं कक्षा में पढ़ने वाले मयंक ने वीआर टैनिस एकेडमी लुधियाना में हुए अंडर 12 ओपन लॉन टैनिस कंपीटिशन में चिराग को 6-4 से हरा कर पहला स्थान हासिल किया। प्री क्वाटरफाइनल में कबीर को 4-0, क्वाटर फाइनलस में ईशान चोपड़ा 4-1, सेमीफाइनल में जसवंत को 6-0 से हरा कर जीत हासिल की। प्रिंसिपल और स्कूल स्टाफ ने मयंक को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने मयंक गुप्ता के इस जीत पर उसे बधाई देते हुए इसी तरह हमेशा बढ़िया प्रदर्शन करके डिप्स चेन के नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने स्टाफ और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियो की छोटी-छोटी जीत भी बहुत जरूरी होती है। जब उन्हे इस जीत के लिए प्रशंसा मिलती है तो वह अगले प्रतियोगिता में ओर बढ़िया प्रदर्शन करने की तैयारी करते है ताकि वह खुद को ओर बढ़िया बना सके।

सीटी ग्रुप ने किया 'शाइनिंग स्टार्स' का आयोजन

दसवीं और बारहवीं के 1500 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सन्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, साउथ कैंपस, शाहपुर द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए 'शाइनिंग स्टार्स' का आयोजन किया गया। इस विशेष सम्मान समारोह में 1500 से अधिक छात्रों को उनके प्रयासों, समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। पंजाब के विभिन्न शहरों जैसे जालंधर, मोगा, नवांशहर आदि के कुल 170 स्कूल के छात्रों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुशील रिंकू पहुंचे। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और उन्हें सीखने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और जीवन भर सीखते रहने का आग्रह किया।

जालंधर के केंद्रीय विधायक रमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के पुत्र शिशोबित वीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरनजीत सिंह चन्नी और वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, कैंपस डायरेक्टर डॉ. गुरप्रीत सिंह, एडमिशन डायरेक्टर विनीत ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। सीटी ग्रुप के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इन छात्रों की मेहनत और लगन के कारण ही छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। ये बच्चे सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई भी दिया।

सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डयरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ने कहा कि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए छात्रों द्वारा दिखाई गई प्रतिबद्धता के स्तर को देखकर बहुत अच्छा लगा। हमें उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। इस मौके पर अभिभावकों ने भी इस सफलता पर खुशी और गर्व साझा किया।

डीएवी कॉलेज जालंधर में ‘वन हन्डर्ड इयर्स ऑफ डीएवी कॉलेज जालंधर’ पुस्तक का विमोचन किया गया

“प्राचार्य जगदीश चंद्र जोशी द्वारा रचित ‘वन हन्डर्ड इयर्स ऑफ डीएवी कॉलेज जालंधर’ पुस्तक अद्वितीय व अनूठा कार्य” - प्राचार्य डॉ राजेश कुमार

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर में सेवानिवृत प्राचार्य व डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र जगदीश चंद्र जोशी द्वारा रचित ‘वन हन्डर्ड इयर्स ऑफ डीएवी कॉलेज जालंधर’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र आईएएस सर्वेश कौशल, पूर्व चीफ सेक्रेटरी, पंजाब ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक प्रो. शरद मनोचा व अन्य स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि आईएएस सर्वेश कौशल तथा लेखक प्राचार्य जगदीश चंद्र जोशी का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने प्राचार्य जगदीश चंद्र जोशी द्वारा रचित ‘वन हन्डर्ड इयर्स ऑफ डीएवी कॉलेज जालंधर’ पुस्तक को इस सदी का अद्वितीय व अनूठा कार्य बताते हुए प्राचार्य जोशी को बधाई प्रेषित की। डीएवी कॉलेज के एतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में डीएवी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की स्मृति में सन् 1886 में पहला डीएवी स्कूल तथा सन् 1889 में पहला डीएवी कॉलेज लाहौर में खोल गया। डीएवी कॉलेज जालन्धर की स्थापना का श्रेय संस्थापक प्राचार्य पंडित मेहरचंद जी तथा लखपत राय को जाता है। 13 मई 1918 में 26 विद्यार्थियों व चार प्राध्यापकों के साथ शुरू हुआ डीएवी कॉलेज जालन्धर आज वटवृक्ष बन चुका है। कॉलेज से शिक्षा प्राप्त चुके पूर्व विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे पदों पर आसीन है। इस दौरान बाल आनन्द द्वारा रचित ‘मेरी जीवन यात्रा’ शीर्षक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। बाल आनन्द ने अपनी पुस्तक के दो अध्याय डीएवी कॉलेज को समर्पित किए है। 

प्राचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने स्व. बाल आनन्द को स्मरण करते हुए ‘वन हन्डर्ड इयर्स ऑफ डीएवी कॉलेज जालंधर’ पुस्तक की रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए इस पुस्तक में डीएवी कॉलेज के स्थापना वर्ष 1918 से लेकर 13 मई 2018 तक के इतिहास को सँजोया गया है। उन्होंने कहा कि 2009 में प्राचार्य वी के तिवाड़ी के कार्यकाल में आयोजित एलूमनी मीट के अवसर पर लिखे जाने वाले सोविनियर के दौरान ही इस पुस्तक का बीजारोपण हो चुका था। उन्होंने पुस्तक के अध्यायों पर चर्चा करते हुए पूर्व प्राचार्यों के उद्गार व विचारों को उल्लेखित किया। मुख्य अतिथि आईएएस सर्वेश कौशल ने इस कार्यक्रम को एतिहासिक बताते हुए कॉलेज के अनुशासन, गुणवत्ता आधारित शिक्षा, प्राध्यापकों की दूरदृष्टि, उत्कृष्ट लाइब्रेरी तथा अपने विद्यार्थी जीवन का जिक्र किया। शिक्षा के बाज़ारीकरण पर आक्षेप जताते हुए कहा कि डीएवी आज मूल्यों आधारित शिक्षा प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। ‘वन हन्डर्ड इयर्स ऑफ डीएवी कॉलेज जालंधर’ पुस्तक डीएवी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। समापन सत्र में प्रो. के.के. घई ने अपने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि इस पुस्तक का प्रकाशित होना कॉलेज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्राचार्य जगदीश चंद्र जोशी को इस अद्वितीय कार्य के लिए बधाई प्रेषित की। मुख्य अतिथि आईएएस सर्वेश कौशल, प्राचार्य जगदीश चंद्र जोशी व प्रो. के. के. घई को शाल व स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुन्दनलाल अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य एमएल एरी, कॉलेज उप-प्राचार्य प्रो. अर्चना ओबराय, प्राचार्य डॉ अनूप कुमार, आईएएस परवीन कुमार, कर्नल तिलकराज, कर्नल मनमोहन सिंह, प्रो. जेसी कौल, प्रो. टीडी सैनी, सविता तिवारी, प्रो. उषा उप्पल, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. आरके पराशर, प्रो. सतीश टंडन, प्रो. एजे बहल, प्रो. सीजे बहल, अरविन्द त्रिवेदी, डॉ चेतन सिंह डायरेक्टर भाषा विभाग, स. एस एम सिंह, कॉलेज अकादमिक परिषद व संकाय सदस्य तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।  

केंद्रीयकृत दाखिला पोर्टल को लेकर शिक्षको का धरना पांचवे दिन भी जारी

अब, पंजाब यूनिवर्सिटी ने भी दाखिला पोर्टल नकारा

जालंधर (अरोड़ा) :- एडिड कालेज मैनेजमेंट, तीन राज्य यूनिवर्सिटियों के प्रिंसिपल एसोसिएशन, पंजाब चंडीगढ़ कालेज टीचर यूनियन पीसीसीटीयू की संयुक्त एक्शन कमेटी (जेएसी) ने आज कालेजों में प्रस्तावित केंद्रीयकृत दाखिला पोर्टल को लेकर धरना प्रदर्शन आज पांचवे दिन में दाखिल हो गया । डी ए वी कॉलेज अमृतसर में सुबह से शिक्षक धरने पर बैठ गए और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। पीसीसीटीयू के महासचिव डॉ गुरदास सिंह सेखो ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने बहुत सोच विचार कर इस पोर्टल एडमिशन को नकार दिया है, जिससे स्पष्ट हो गया है की कालेज अपने दाखिले करने संबधी अब आजाद होंगे। सरकार दाखिलों में दखल नहीं देगी। बाकी यूनिवर्सिटी में भी उच्च शिक्षा विभाग का प्रस्तावित केंद्रीयकृत पोर्टल वापस ले लिया जाए। उन्होंने कहा कि नौकरशाही तानेबाने ने निजी हितों के लिए असल में पीठ में छुरा घोंपा है। क्योंकि यह उच्च शिक्षा में निजी एजेंसियों व कंपनियों को लाभ पहुंचाना चाहते है। धरने को संबोधित करते हुए डॉ मलकियत सिंह ने कहा कि उक्त पत्र उच्च शिक्षा विभाग में नौकरशाही के दबदबे का साफ साफ प्रकटावा है।  सरकार कालेजों की चिंताओं को समझने में असफल हो रही है तथा केंद्रीयकृत पोर्टल कालेजों की स्वायत्ता पर सीधा हमला है। इस फैसले को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हमने उपरोक्त मुद्दों पर संयुक्त रूप से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है क्योंकि यह कॉलेजों के अस्तित्व को बचाने का मामला है. स्टूडेंट्स अपने कॉलेज छोड़ कर बाहर के सेंटर पर पेपर दे रहे है। स्टूडेंट्स को मानसिक पीड़ित करने के लिए सरकारी तंत्र जिम्मेदार है । यह बात बात डॉ किरण खन्ना ने अपने संबोधन में कही। डॉ खन्ना ने कहा सरकार कम से कम स्टूडेंट की परेशानी को समझे और इस जी जंजाल से टीचर्स को मुक्त करे। इस अवसर पर डॉ डेजी शर्मा,  डॉ अजय शर्मा,  डॉ मुनीश गुप्ता, प्रो विक्रम शर्मा, प्रो बलराम सिंह यादव, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डीएवी कॉलेज जालंधर में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब जैव विविधता बोर्ड के सहयोग से डार्विन जूलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में जूलॉजी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में जैव विविधता और इसके संरक्षण पर रैली, पोस्टर / प्लेकार्ड प्रस्तुति, विशेषज्ञ वार्ता, चेहरे की पेंटिंग और टैटू बनाने और परिसर में लकड़ी के घोंसले की स्थापना जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें डीएवी कॉलेज, जालंधर, डीएवी कॉलेजिएट स्कूल, आनंद पब्लिक स्कूल, कपूरथला और एमजीएन पब्लिक स्कूल, कपूरथला के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स प्रो. पुनीत पुरी ने सभी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस' 2023 की थीम "एग्रीमेंट टू एक्शन: बिल्ड बैक बायोडायवर्सिटी" की शुरुआत की और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, भारत के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के प्रायोजकों को धन्यवाद दिया।

 

प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई। मुख्य वक्ता डॉ. ओंकार सिंह वड़ैच, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने "जैव विविधता और इसके महत्व" पर व्याख्यान देते हुए जैव विविधता को पुनर्जीवित करने और सुरक्षित करने के उद्देश्य से कार्यों करने की आवश्यकता पर बल दिया। जैव विविधता के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए डीएवी कॉलेज, जालंधर और डीएवी कॉलेजिएट स्कूल के छात्रों की भागीदारी के साथ एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, एचओडी प्रो पुनीत पुरी, प्रो एस के मिड्डा, डॉ मनु सूद, डॉ डीके पॉल, डॉ कुंवर राजीव, डॉ सीमा शर्मा, प्रो पूजा शर्मा, डॉ दीपक वधावन, डॉ ऋषि कुमार, डॉ कपिला महाजन, प्रो पंकज, प्रो गुरमीत, डॉ पूजा धीर, डॉ वरुण देव, प्रो गुरजीत सिंह, प्रो मनजीत सिंह और कई अन्य फैकल्टी सदस्यों ने रैली में भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पक्षियों के लिए बसेरे भी लगाए गए। प्लेकार्ड/पोस्टर के लिए डीएवी के साक्षी और महक ने पहला, साक्षी और मुस्कान ने दूसरा और एमजीएन पब्लिक स्कूल, कपूरथला की वेदिका और वृष्टि ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। डीएवी के राधिका और उमर मोहम्मद को प्रशंसा पुरस्कार दिए गए। टैटू मेकिंग प्रतियोगिता में आनंद पब्लिक स्कूल के बिनल ने पहला, एमजीएन पब्लिक स्कूल की वेदिका और वृष्टि ने दूसरा और डीएवी के तान्या और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीएवी के इंदु और अमृत को प्रशंसा पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का समापन प्रो. पूजा शर्मा के औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

एच.एम.वी. की बी.वॉक (वेब टेकनालिजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-1 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक (वेब टेक्नालिजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-1 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। मनलीन कौर ने 400 में से 327 अंकों से प्रथम स्थान, नेहा जस्सल ने 322 अंकों से द्वितीय स्थान, पलक कपूर ने 309 अंकों से चौथा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा को बधाई दी।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar