(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

के.एम.वी. में छात्राओं ने डिजीलॉकर की जानकारी हासिल की

के.एम.वी. में सफलतापूर्वक छात्राओं के क्रेडिट्स डिजी लॉकर में किए जा रहे हैं अपलोड

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय जालंधर के द्वारा छात्राओं के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य छात्राओं को डिजिलॉकर से अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त करने की प्रक्रिया  एवं इसके लाभों के बारे में विस्तार सहत बताना था। इस अवसर पर संबोधित होते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने यूनिवर्सिटी ग्रांटस  कमिशन (यू.जी.सी.) द्वारा प्रस्तावित अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ए.बी.सी.) के लिए  छात्राओं को रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कॉलेज को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (एन.ए.डी.) डिजीलॉकर और ए.बी.सी. के साथ रजिस्टर्ड है, जो इस संबंध में पहला कदम है। यह ऑनलाइन डिजिटल क्रेडिट स्टोर  छात्राओं को उनके द्वारा अर्जित क्रेडिट को प्राप्त करने में सक्षम करेगा।  इसके अलावा इस अवसर पर विद्यालय के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन मैडम हरदीप कौर तथा उनकी टीम से डॉ. संगीता पराशर ने संबोधित होते हुए बताया कि सत्र 2021-22 में पंजीकरण करवाने वाली छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का दूसरा चरण भी पूरा हो चुका है। डाटा अपलोड करने के दौरान आने वाली समस्याओं के लिए ए.बी.सी. से जुड़े यू.जी.सी. के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। इसके अलावा कॉलेज के द्वारा छात्राओं के लिए ए.बी.सी. आई.डी. बनाने का अभियान भी चलाया गया और आई.डी. बनाने के दौरान उनके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया गया। आगे आई.डी. को उनके क्रेडिटस से जोड़ कर डिजिलॉकर पर अपलोड किए गए। उन्होंने बताया कि छात्राओं के डिटेल मार्क्स कार्डस ऑनलाइन उपलब्ध हैं जिन्हें छात्राएं अपनी सुविधा अनुसार प्राप्त कर सकती हैं. इस मुहिम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या जी ने समूह कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस दफ्तर के सदस्यों द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

डिप्स कॉलेज (को एजुकेशनल) ढिलवां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया

जालंधर (प्रवीण) :- जीएनडीयू द्वारा जारी किए गए बीए के परिणाम में डिप्स कॉलेज ( को एजुकेशनल) ढिलवां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक हासिल किए। कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीए पहले सेमेस्टर में सीमा ने  पहला, रितु ने दूसरा और रविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीए दूसरे सेमेस्टर में मनप्रीत कौर ने पहला, ज्योतिका ने दूसरा, कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर में गायत्री और सेहजप्रीत ने पहला, सोनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने पर सभी विद्यार्थियो को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया और इसी तरह अब अगली परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए कहा। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह दिन रात मेहनत करके डिप्स चेन का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन जालंधर का बीबीएफ (ब्यूटी एंड बॉडी फिटनेस) परिणाम उत्कृष्ट रहा

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के कॉस्मेटोलॉजी विभाग की छात्राओं ने कम्युनिटी कॉलेजों के तहत यूजीसी द्वारा घोषित ब्यूटी एंड बॉडी फिटनेस कोर्स सेमेस्टर द्वितीय के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कशिश भाटिया 95% अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं, रोशनी ने 94% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गार्गी ने 92% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि पीसीएम एस.डी.कॉलेज इस कोर्स को चलाने वाला एकमात्र गर्ल्स कॉलेज है। इस कोर्स की पात्रता 10+2 (कोई भी स्ट्रीम) है और इसमें प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा भी नहीं है। यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से कौशल विकास पर आधारित है ताकि छात्रों को रोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार किया जा सके। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधन समिति के अन्य सम्मानित सदस्य और कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों को उनके अच्छे परिणाम लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के लोकेश चड्ढा ने वुशु चैंपियनशिप में हासिल की जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग  जालंधर के लोकेश चड्ढा ने हाल ही में पीएपी स्टेडियम जालंधर कैंट में आयोजित डिस्ट्रिक्ट वुशु चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के खेल विभाग के संजीव कुमार तथा विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने इस सफलता पर लोकेश और उसके परिवार को बधाई दी।

सेंट सोल्जर छात्रों ने स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पहुंच जाने विभिन्न खेल और खेलों में भविष्य

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- छात्रों को स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक करने और प्रेरित करने के लिए सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल, नूरमहल ब्रांच द्वारा सेंट सोल्जर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की विजिट करवाई गई। जिसमें छात्रों को विभिन्न खेल जैसे स्विमिंग पूल, ओपन एयर थिएटर, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, योग मैडिटेशन सेंटर, एथलेटिक्स ट्रैक, वॉलीबाल, बीसीसीआई स्टैण्डर्ड क्रिकेट ग्राउंड, जीम, बॉक्सिंग, व्रिस्टलिंग, कबड्डी, जुडो आदि दिखाए गए और किसी प्रकार छात्रों अपनी पसंदीदा खेल का चयन कर सकते हैं, के बारे में जानकारी दी गई।

संस्था में पहुँचने पर छात्रों का स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ.आर.के पुष्करणा द्वारा किया गया। प्रो. मनहर अरोड़ा ने बाकि चीजों के साथ खेल भी एडवांस हो चुके हैं इस लिए खिलाडियों को भी एडवांस स्तर की ट्रेनिंग की जरूरत है जो कि इस काम्प्लेक्स में दी जा रही है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने खेलों के माध्यम से अभिभावकों और देश का नाम चमकाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को फिटनेस और खेल-कूद के लिए सही गाइडेंस और ट्रेनिंग दी जाए तो छात्र न केवल स्पोर्ट्स में अपना बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं वह उसके साथ नैशनल और इंटरनैशनल खेलों में उच्च प्रदर्शन कर पेरेंट्स, संस्था और देश का नाम भी चमका सकते हैं।

एचएमवी को अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2020 में किया गया आमंत्रित

जालंधर (अरोड़ा) :- नेशनल एजुकेशन पालिसी-2020 की तीसरी वर्षगांठ पर 29 जुलाई, 2023 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2023 का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटनी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने सम्बोधन किया तथा एनईपी-2020 की पिछले तीन वर्षों की प्रगति से अवगत करवाया। दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत के स्टेक होल्डर्स को मंच प्रदान करना था। एनईपी-2020 को लागू करने में शिक्षाविदों, पालिसी मेकर्स, इंडस्ट्री प्रतिनिधियों, अध्यापकों एवं स्कूल के छात्रों, उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी राय प्रस्तुत की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि एचएमवी को इस समागम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसके अन्तगर्त पेपर रिसाइक्लिंग स्टार्टअप तथा वेस्ट प्रबंधन की जानकारी एचएमवी द्वारा मुहैय्या करवाई गई। डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में एचएमवी वेस्ट प्रबंधन पर अच्छा काम कर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित इस समागम में एचएमवी की ओर से डॉ. जतिंदर, अध्यक्ष बायोटेक विभाग ने भाग लिया तथा कहा कि एजुकेशन रिफार्म को लागू करने में एचएमवी सदैव अग्रणी रहा है।

डीएवी कॉलेज जालंधर के बी.एससी (ऑनर्स) के छात्रों ने विश्वविद्यालय में शीर्ष तीन स्थान हासिल किए

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर के फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी विभाग के छात्रों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एससी (ऑनर्स) सेमेस्टर-छठा के परिणाम में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शीर्ष तीन स्थान हासिल अपने संस्थान का नाम रोशन किया। झलक थापा ने 328/400 अंक प्राप्त विश्वविद्यालय मेरिट सूची में पहला, महक- 319/400 अंकों के साथ दूसरा और भिपाक्षी एवं दिवजोत ने 313/400अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने गौरवान्वित उपलब्धि हासिल करने वालों को बधाई देते हुए उन शिक्षकों की कड़ी मेहनत की भी सराहना की जिन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल करने में मदद की। विभागाध्यक्ष प्रो भारतेंदु सिंगला, प्रो पंकज गुप्ता और प्रो स्वाति सिंगला ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। विभागाध्यक्ष प्रो भारतेंदु सिंगला ने कहा कि विभाग ने अपने छात्रों के लिए हमेशा एक आदर्श शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। छात्रों ने मार्गदर्शन के लिए और लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करने के लिए अपने अध्यापकों का आभार प्रकट किया।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन जालंधर की छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनिवर्सिटी के शीर्ष रैंकर्स तैयार करने की परंपरा है, जिन्होंने वास्तव में उत्कृष्ट शैक्षणिक कौशल का प्रदर्शन किया है और अपने साथी छात्रों के लिए अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए, एमबीईआईटी सेमेस्टर द्वितीय की छात्राओं ने असाधारण प्रदर्शन  करके संस्थान का नाम रोशन किया है। अर्पणजोत कौर ने 500 में से 388 अंक (78%) हासिल करके यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। सिमरन सोनिक ने 350 अंक (70%) हासिल किए। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधन के अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं की सराहना की ताकि वे नई चुनौतियों को स्वीकार करना जारी रखें, सीखना कभी बंद न करें और अपनी प्रतिभा और जुनून के साथ अपने लिए एक बेहतर जगह बनाएं।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी ने यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के  विद्यार्थी जहां एक तरफ सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का परचम  फहराते हैं  दूसरी तरफ शिक्षा के क्षेत्र में भी वे सदा अग्रणी रहते हैं। BPT बैचलर आफ फिजियोथैरेपी के चतुर्थ वर्ष की कशिश माहना ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 903/1150 हुए अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, प्रिशी शर्मा ने 886 अंक प्राप्त करके द्वितीय,चाहत ने  859 अंक प्राप्त करके पांचवा तथा दिव्या रैलन ने 839 अंक प्राप्त करके दसवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों  एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि वे इसी तरह निरंतर जीवन की राह पर अग्रसर रहें और कॉलेज एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहे विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उनका मार्गदर्शन करने के लिए उन्होने बैचलर आफ फिजियोथैरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ नीरज कत्याल में एवं डॉ नीतिका गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों का पथ -प्रदर्शन करते रहे।

के.एम.वी. द्वारा पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए योगदान लगातार जारी

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी रहा है। इसी के तहत कालेज पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आया है। इस चुनौतीपूर्ण समय को देखते हुए विद्यालय की ओर से डाला जा रहा योगदान लगातार जारी है. विद्यालय के सोशल आउटरीच विभाग तथा स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से के.एम.वी. राहत अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत  प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के नेतृत्व में कालेज के अध्यापकों और छात्राओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए ज़रुरी सामान कपड़े, जूते, बैडशीटस, पर्सनल हाईजीन का सामान, स्लीपिंग मैट, टावल्स, चप्पल, चावल, दाल, आटा, चीनी, रिफाईंड तेल, टुथपेस्ट, ब्रश, साबुन, नैपकिन, और अन्य ज़रुरत का सामान एकत्रित किया। एकत्र की गई सारी सामग्री विद्यालय के द्वारा ज़िला प्रशासन को सौंपी गई ताकि वह जरूरतमंदों पर समय रहते पहुंचाई जा सके। प्राचार्या जी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में आई इस आपदा के समय सभी को अपनी ज़िम्मेवारी समझते हुए आगे आना चाहिए और वहां बाढ़ के कारण कई समस्याएं झेल रहे लोगों के लिए दुआओं के साथ-साथ एकजुट हो ज़रुरत का सामान एकत्रित कर अपने मौलिक दायित्वों को पूरा करना चाहिए। इस  के साथ ही उन्होंने इस अभियान के सफल आयोजन के लिए डा. मधुमीत,  डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. मोनिका शर्मा, डीन, सोशल हाउटरीच तथा समूह आयोजक मंडल के द्वारा लिए गए प्रयासों की सराहना की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar