(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

एचएमवी की एमए इंग्लिश सेमेस्टर-2 की छात्रा नरगिस जेतवानी ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. इंग्लिश सेमेस्टर-2 की छात्रा नरगिस जेतवानी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। नरगिस ने 800 में से 542 अंक प्राप्त किए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने नरगिस को बधाई दी तथा कहा कि नरगिस की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इंग्लिश विभागाध्यक्षा डॉ. ममता, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, रितु बजाज, लवलीन कौर, नीरज अग्रवाल व परमिंदर सिंह ने भी नरगिस को बधाई दी।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में सत्र 2023- 24 के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एक इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया, ताकि उन्हें संस्थान के नए माहौल और इसकी समृद्ध विरासत से परिचित कराया जा सके कि कैसे इसने शिक्षा के क्षेत्र में एक बेंचमार्क स्थापित किया है।  प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हे ऐसा वातावरण प्रदान करने की बात की, जहां वे न केवल सीखें बल्कि अपने शिक्षकों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने में भी सक्षम हों। उन्होंने छात्र जीवन जीने के लिए अनुशासन, प्रतिबद्धता और समर्पण जैसे महान गुणों पर मुख्य जोर दिया, जिसके आधार पर एक छात्र का पूर्ण विकास हो सकता है। इन सिद्धांतों का पालन करके, प्रत्येक छात्र सबसे असाधारण तरीकों से अपनी योग्यता साबित कर सकता है। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत करवायी गई विभिन्न गतिविधियां

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स फाइन आर्ट्स जालंधर के एनएसएस (NSS) विंग द्वारा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय क्षेत्रीय निदेशालय,राष्ट्रीय सेवा योजना चंडीगढ़ के संयुक्त सौजन्य से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम में 11-12 अगस्त को विभिन्न गतिविधियां करवायी गयी ।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तन्मयता, लग्न एवं समर्पण से हमारे विद्यार्थी स्वतंत्रता-समारोह की तैयारियों में लगे हुए हैं तो इस बात में कोई संदेह नहीं कि वे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाते हुए देश के विकास में भी निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभाएंगे,डॉ ढींगरा ने कहा कि आजा़दी का अमृत महोत्सव मनाए जाने की चमक हर विद्यार्थी के चेहरे पर नजर आ रही है।

11-12अगस्त को विद्यार्थियों ने "'मेरी माटी मेरा देश' के अंतर्गत कॉलेज के वृक्षों को राखी बांधते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा कॉलेज के पूरे प्रांगण को, स्टाफ रूम को तिरंगे  के तीन रंगों से सुसज्जित किया,इस अवसर पर नृत्य-विभाग की प्राध्यापिका डॉ संतोष व्यास एवं बीए प्रथम समैस्टर के विद्यार्थी अक्षत शर्मा ने देश भक्ति का गीत गाकर सबको देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। लविशा,एंजेल एवं नंदिनी ने देशभक्ति को समर्पित 'आलोक श्री वास्तव' द्वारा रचित'नये भारत का चेहरा' कविता पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।एनएस एस के विद्यार्थियों ने स्वरांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति के विभिन्न गीतों की सुरमयी प्रस्तुति की। क्रीटीना, भाविनी एवं रजत ने भावपूर्ण मंच-संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इन गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए एनएसएस विंग की डीन डॉ सिम्की देव के प्रयासों की भरपूर सराहना की तथा कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करती रहे।

एच.एम.वी. की बी.वॉक जर्नलिकम एंड मीडिया सेमेस्टर-4 की छात्राएं शीर्ष पर

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक जर्नलिकम एंड मीडिया सेमेस्टर-4 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। साक्षी बडोला ने 800 में से 655 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और रिया खुराना ने 617 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर विभागाध्यक्षा रमा शर्मा, प्रियंका जैन व प्रिया भी उपस्थित थे।

डीएवी यूनिवर्सिटी की अमरदीप कौर बनी मिस तीज और इशिका बबूल रनर अप

जालंधर (अरोड़ा) - डीएवी यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी में एमए कर रही अमरदीप कौर को मिस तीज (स्टूडेंट्स) मुकाबले में विनर और बीए एलएलबी की छात्रा इशिका बबूल को रनर अप के ख़िताब से नवाजा गया। यूनिवर्सिटी के एम्प्लाइज के लिए किये गए कम्पटीशन में सहायक प्रोफेसर संजना चीमा को मिस तीज (एम्प्लाइज) घोषित किया गया और एकाउंट्स अफसर नीरज गुप्ता को रनर अप घोषित किया गया। यह कार्यक्रम स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट के तत्वावधान में आयोजित किया गया। डीएवी यूनिवर्सिटी के प्रतिभाशाली छात्र-छात्रों मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां, दिल को छू लेने वाली सूफी प्रस्तुतियां, जोशीला भांगड़ा प्रदर्शन, भावपूर्ण गायन, कविता पाठ और गिद्दा प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता की जज तरवीन कौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनसे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और खाली समय के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन बनाने का आग्रह किया। यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. मनोज कुमार ने एक संदेश में महिलाओं की अदम्य शक्ति और क्षमता के प्रमाण के रूप में तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की भावना को व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अवसर एक मार्मिक अनुस्मारक है कि महिलाओं में किसी भी बाधा को पार करने और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने की शक्ति है। कार्यक्रम पर स्टूडेंट्स और एम्प्लाइज द्वारा पहनी गई पारंपरिक और शानदार वेशभूषा से उत्सव का आकर्षण और भी बढ़ गया।

चैस टूर्नामेंट में एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर के विद्यार्थियों ने मास्टर चैस एकेडमी में चौथे एक दिवसीय ओपन चैस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं - अंडर 13 ओपन में रिद्धि खन्ना ने पहला स्थान,अंडर 11 ओपन में नामिश खन्ना ने पहला स्थान, अंडर 9 नोविस में मयन कुमार ने पहला स्थान, अंडर 13 ओपन में शौर्य सरीन ने तीसरा स्थान, अंडर 13 ओपन में ओम आर्य अग्रवाल ने चौथा स्थान, अंडर 9 नोविस में प्रणव कुमार ने छ्ठा स्थान, अंडर 13 नोविस में जहान वीर सिंह ने छठा स्थान, अंडर 9 नोविस में यशिता जैन ने सातवां स्थान और अंडर 11 नोविस में आरूष शर्मा ने सातवां स्थान हासिल किया। इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्रिंसिपल  सुश्री संगीता निस्तन्द्रा जी ने विजेताओं को बधाई दी।

एम.जी. एन.आदर्शनगर में इंडियन मिलिट्री द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के अभियान "मेरी माटी मेरा देश" के अंतर्गत विद्यालय परिसर में 75 पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाया गया भारतीय सेना में एक अधिकारी के रूप में भर्ती और अग्निपथ योजना पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आज एमजीएन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर  में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो और नेहरू युवा  केंद्र संस्थान जालंधर के समन्वय से किया गया था। इस कार्यक्रम के अतिथि मेजर प्रसन्न, राजेश वाली एवं नीतू यादव रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य के. एस. रंधावा जी ने सभी अतिथिगणों का धन्यवाद किया।

डिप्स के माहिद ने पाया राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में कांस्य पदक

जालंधर (प्रवीण) :- हरियाणा कुरूक्षेत्र में करवाई गई राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में डिप्स स्कूल नूरमहल के माहिद ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि 26 किलोग्राम वर्ग के तहत हुई प्रतियोगिता में सभी राज्यो से खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। 5 वीं कक्षा में पढ़ने वाले माहिद ने इसमें कांस्य पदक हासिल किया। माहिद करिर की इस उन्नति पर स्कूल प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बहुत प्रशंसा की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स में हमेशा ही शिक्षा के साथ विद्यार्थियो को खेलों के लिए बढ़ावा दिया जाता है इसलिए मैनेजमेंट द्वारा उन्हें बढ़िया खेल सुविधाएँ और मैदान उपलब्ध करवाए जाते है। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी स्टाफ सदस्यों और माहिद के अभिभावको को बधाई दी और इसी तरह बढ़िया प्रदर्शन करते हुए डिप्स का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

सेंट सोल्जर छात्रों ने देशभक्ति के रंग में रंगते हुए मनाया स्वतंत्रता दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी ब्रांच द्वारा भारत की आज़ादी को समर्पित देशभक्ति का कार्यकम्र का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल कैंपस और छात्र देशभक्ति के रंग में रंगे हुए थे। छात्रों द्वारा "तेरी मिटटी में मिल जावां, मेरा भारत महान" पर कोरियोग्राफी, वन नेशन इन् यूनिटी पर डांस और ग्रुप डांस पेश किया गया।

इस के अतिरिक्त छात्रों ने अपने फेस और हाथों में तिरंगे पकड़ देशभक्ति के गीत गाते हुए आज़ादी के जशन मनाऐ। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और अध्यापकों को आज़ादी के पर्व की बधाई देते हुए आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले देशभगतों को सलाम किया।

एपीजे स्कूल में अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- आज एपीजे स्कूल महावीर मार्ग  में अंग्रेज़ी  भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मिडिल स्तर पर करवाई गई। इस प्रतियोगिता का विषय था 'वी आर गोइंग फास्टर देन अवर  एज '। इसमें कक्षा छठी से आठवीं के चारों सदनों अरावली, विंध्या, शिवालिक और नीलगिरी के प्रतियोगियों ने भाग लिया।  विद्यार्थियों ने बड़े प्रभावशाली ढंग से अपने विषय को प्रस्तुत  किया। प्रिंसीपल संगीता निस्तन्द्रा ने भाग लेने वाले  सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जागृत करती हैं। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी। 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -  जहनवीर सिंह कंग पहला स्थान 46.5 अंक, जयभव गुप्ता दूसरा स्थान 42.5 अंक और राघव मेहंदीरत्ता तीसरा स्थान 41 अंक।

सदनों की स्थिति इस प्रकार रही - अरावली सदन पहला स्थान, शिवालिक दूसरा स्थान और नीलगिरी तीसरा स्थान।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar