(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

संस्कृति के . एम . वी स्कूल के प्रागंण में राष्ट्रीय खेल दिवस

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- ‘हॉकी के जादूगर ‘ ध्यानचंद की याद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएँ रस्साकशी,400 मीटर की दौड़ में कक्षा पाँचवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।

विजेता प्रतिभागियों को स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा जी ने मैडल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया एवं सभी प्रतिभागियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि  खेल हमारी शारीरिक क्षमता एवं मानसिक विकास करने में सहायक होते हैं । खेल प्रतिस्पर्धाएँ बच्चों में सांमजस्य, भाईचारे की भावनाओं को विकसित करते महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एचएमवी में शक्ति बंधन के रूप में मनाई राखी

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार शक्तिबंधन के रूप में मनाया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में विद्यार्थी परिषद तथा इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल द्वारा शक्तिबंधन मनाया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर म्यूनिसिपल कार्पोरेशन डॉ. शिखा भगत बतौर मुख्यातिथि मौजूद थी। हार्टीकल्चर आफिसर बिलगा बतौर विशेष मेहमान मौजूद रहे। डॉ. शिखा भगत और प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने एक दूसरे की कलाई पर राखी बांध कर शक्तिबंधन मनाया। डॉ. शिखा भगत ने कहा कि महिला एक दूसरे के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को महिला सश्कितकरण की ओर बढऩे के लिए बधाई दी।

प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा तथा सभी फैकल्टी हैड डॉ. नीलम शर्मा, नवरूप, डॉ. संगीता अरोड़ा, मीनू कोहली, डॉ. राखी मेहता व डीन स्टूडेंट कौंसिल उर्वशी मिश्रा, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया को भी राखी बांधी। डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि यह शक्तिबंधन महिलाओं के आपसी बंधन का प्रतीक है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि शक्तिबंधन महिला शक्ति का प्रतीक है तथा किसी भी महिला को खुद को अकेला महसूस नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर एचएमवी में वृक्षाबंधन भी मनाया जाता है तथा पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति के साथ अपना रिश्ता मजबूत किया जाता है। इस अवसर पर डीन कैंपस मेनटेंनस गुरमीत सिंह, सुपरिटेंडेंटस लखविंदर सिंह, पंकज ज्योति, तरुण महाजन व विद्यार्थी परिषद की छात्राएं उपस्थित रहीं।

डिप्स के बच्चों ने अपने भाई-बहनों के प्रति अपना प्रेम किया व्यक्त

जालंधर (प्रवीण) :- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की महत्ता को बनाए रखने के लिए डिप्स चेन के सभी स्कूलों में राखी के पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। नर्सरी से लेकर चौथी कक्षा तक की छात्राओं ने अपने भाइयों के लिए कार्टून, चाकलेट्स, स्पेशल केरेक्टर थीम को लेकर अपने हाथों से राखी बनाई और पूजा की थाली भी डेकोरेट की। पांचवी से लेकर सातवीं कक्षा तक की बहनों ने अपने भाइयों के लिए स्पेशल राखी कार्ड बनाए। कार्ड पर प्यार भरे मैसेज लिखते हुए उन्होंने उसे गोटा पट्टी, मोती, कलर के साथ डेकोरेट किया। आठवीं से बाहरवीं कक्षाओं की बहनों ने अपने भाईयों के प्रति अपने प्यार के भाव को व्यक्त करते हुए प्रेम भरे पत्र लिखे और उनकी लंबी उम्र की कामना की। सभी भाईयों ने अपनी बहनों के लिए धन्यावाद पत्र लिखते हुए अपनी छोटी बड़ी बहनों को हमेशा उनका साथ देने का वादा किया।

 

इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल्स ने बच्चों को राखी के त्योहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह त्योहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहन भाई को राखी बांध कर जीवनभर हर सुख दुख में उसके साथ रहने का वादा मांगती है। इस त्योहार से बहुत सारी काथाएं जुड़ी हुई है। एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने स्टाफ और सभी बच्चों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी और अपने परिवार के साथ इस त्योहार को पूरे स्नेह के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग का रियान गोल्ड मेडल जीतकर बना नेशनल चैंपियन

जालंधर (अरोड़ा) :- 23 से 27 अगस्त 2023 तक झारखंड में आयोजित नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के रेयान चेची ने अंडर-14 लड़कों  में स्वर्ण पदक जीता और वह राष्ट्रीय चैंपियन बन गया है। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा तथा सभी अध्यापकों ने  रियान तथा उसके माता-पिता को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी तथा कहा कि रियान ने ना केवल अपने माता-पिता का बल्कि स्कूल का भी नाम रोशन किया है।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं का परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की बी.वॉक (कॉस्मेटोलॉजी) सेमेस्टर द्वितीय की छात्राओं ने समर्पण और शैक्षणिक कौशल का उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जीएनडीयू परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं। सिमरनजीत ने 400 अंकों में से 350 अंक प्राप्त करके कॉलेज में प्रथम स्थान, आशु ने 332 अंक प्राप्त करके कॉलेज में दूसरा स्थान और रिया ने 329 अंक प्राप्त करके कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

पी सी एम एसडी कॉलेजिएट सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार

जालंधर (तरुण) :- रक्षा बंधन का त्यौहार भारत के त्यौहारो में सबसे खास  त्यौहार है। इसी उपलक्ष्य में पी सी एम एसडी कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं का उत्साह देखने को मिला। छात्राओ ने अपनी कलाकृति को दिखाते हुए अपने हाथ से बनी राखी जो घर में उपलब्ध वस्तुओं से ही निर्मित थी का प्रदर्शन किया। छात्राओ द्वारा परंपरागत तरीके से थाली सजा कर और पोस्टर बना कर इसकी विशेषता बताते हुए  भाईचारे और समानता की भावना का भाव लेकर छात्राओं ने सभी नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्यों को राखी बांधी। ऐसी सराहनीय गतिविधियों का श्रेय पोस्ट ग्रेजुएट फैशन डिजाइनिंग विभागको तथा कॉलेज की प्रबंधकीय समिति के सदस्य नरेश बुधिया ,वरिष्ठ  उपाध्यक्ष विनोद दादा,अन्य समिति सदस्यों व प्रधानाचार्य (प्रो डॉ पूजा पराशर ) और स्कूल इचार्ज मिसेज सुषमा शर्मा मैडम को जाता है।

डी.आर.वी.डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फिल्लौर में चंद्रयान-3 की चांद सफलता पूर्वक लैंडिंग को समर्पित पौधे लगाकर जश्न मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- स्थानीय डी.आर.वी.डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फिल्लौर में एन.एस.एस  और रेड रिबन क्लब की तरफ से "मेरी मिट्टी मेरा देश" मुहिम के अंतर्गत और "चंद्रयान-3" की चांद के दक्षिणी पोल पर हुई सफलता पूर्वक लैंडिंग को समर्पित करते हुए पौधे लगाकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक से विशेष तौर पर पहुंचे मुख्य मेहमान रमन सुधीर चीफ़ मैनेजर और उनके साथ विशेष मेहमान फील्ड अफसर मिस निशा ने वॉलिंटियर के साथ मिलकर कॉलेज कैंपस में वृक्षारोपण के दूसरे स्तर की शुरुआत की।

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर एस.के. मिड्ढा ने मुख्य मेहमानो का स्वागत करते और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत ने जहां चंद्रयान 3 की चांद के ऊपर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके एक नया मुकाम हासिल किया और नया इतिहास बनाया है,वही इस धरती के ऊपर प्रदूषण को घटाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करके वातावरण को बचाना चाहिए। इस अवसर पर रमन सुधीर ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती को हरा भरा रख कर जन्नत बनाने में योगदान देना चाहिए। ऐसा कार्य हमारे आने वाली पीढ़ी को साफ हवा देने में मददगार बन सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास पौधे लगाने का संदेश दिया। इस मुहीम के लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मदद देने का भरोसा दिलवाया।

एचएमवी में शुभ आरंभ-2023 का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में ह्यूमैनिटीका व स्किल डिपार्टमेंट की यूजी तथा पीजी सेमेस्टर-1 की छात्राओं के लिए शुभ आरम्भ-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति प्रज्जवलित कर डीएवी गान से की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को ग्रीन प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अपने संबोधन में छात्राओं को कहा कि आप सब बहुत ही भाग्यशाली है क्योंकि आपने उत्तरी भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्था को चुना है। उन्होंने छात्राओं को संस्था की सर्वश्रेष्ठ प्राप्तियों से अवगत करवाया और कहा कि यह संस्था छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है ताकि उनका सर्वपक्षीय विकास हो सके।

उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व संयोजक टीम को बधाई दी। वातावरण को आनंदवर्धक बनाने के लिए छात्राओं द्वारा माडलिंग, नृत्य, गीत प्रस्तुत किए गए। अरविंदर कौर, उपमा गुप्ता व सुकृति ने जजों की भूमिका निभाई। माडलिंग के अन्तर्गत छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। जिसके अन्तर्गत मिस फ्रैशर पीजी - मनदीप कौर, मिस फ्रैशर यूजी - काीनत, फसर्ट रनर अप पीजी-मनप्रीत कौर, सेकेंड रनरअप पीजी-मुस्कान, फस्र्ट रनर अप यूजी-हिमानी संधू, सेकेंड रनर अप यूजी रागिनी, मिस चार्मिंग - जसप्रीत, मिस पंजाबन-कनिका, मिस क्रिएटिव - प्रभप्रीत चुनी गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रमनीता सैनी शारदा, कुलजीत कौर, डॉ. नीरू भारती शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन श्रीमती लवलीन कौर, प्रोतिमा मंडेर व डा. दीप्ति धीर के संरक्षण में हुआ। मंच संचालन विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा किया गया। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

केo विo 2 में कलस्टर लेवल राष्ट्रीय एकता पर्व का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :-केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय क्रo 2 जालंधर छावनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का उद्घाटन मुख्यातिथि सरदार प्रेम सिंह सेवानिवृत्त डी.एस.ओ. और पूर्व सर्वश्रेष्ठ गायक पंजाबी यूनिवर्सिटी एवं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार शर्मा पूर्व मिस्टर इंडिया और सेवानिवृत्त खेल शिक्षक ने किया। प्रेम सिंह ने राष्ट्रीय एकता पर्व को देश की संस्कृति का संरक्षण का माध्यम बताते हुए प्रतिभागियों को गायन के गुर भी बताए।

प्राचार्य रविंदर कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कला और संगीत को अनेकता में एकता का प्रतीक बताया। राष्ट्रीय एकता पर्व में पंजाब को आंध्र प्रदेश की संस्कृति की थीम दी गई है । पहले दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, शास्त्रीय और लोक, वाद्य प्रदर्शन, विजुवल आर्ट टू डी व थ्री डी, इंडिजीनियस टॉय और गेम्स, एकल अभिनय में 9 स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करके अपनी प्रतुतियों से सबका मन मोह लिया। यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा।

पेरेंट्स और छात्रों का विश्वास बना सेंट सोल्जर, कॉलेजों में हुई 5500+ एडमीशनें

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- बेहतरीन प्लेसमेंट, अकादमिक परिणामों, स्पोर्ट्स और अन्य गतिविधियों के लिए जाने जाते सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स पर इस वर्ष छात्रों और अभिभावकों का भरपूर विश्वाश नज़ार आया है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष संस्था के 22 कॉलेजों में 5500 अधिक छात्रों ने दाखिला लिया है। चेयरमैन चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा ने ख़ुशी और आभार व्यक्त करते हुए केक काटते हुए बताया कि दसवीं, बारहवीं पास करने के बाद आर्किटेक्चर, एग्रीकल्चर, बिज़नेस ऑफ़ मैनेजमेंट, बी.एस इन कंप्यूटर साइंस, कैनेडियन पाथवे प्रोग्राम्स, बी.बी.ऐ, बी.सी.ऐ, बी.बी.ई, बी.कॉम, बी.एस.सी एम.ई.एफ.टी, बी.एस.सी मास्स कम्युनिकेशन, बी.एस.सी एम.एल.एस, बी.एस.सी एफ.टी, इंजीनियरिंग कोर्सेज, लॉ, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी आदि भिन्न-भिन्न कोर्सेज में छात्रों ने दाखिले लिए हैं। श्री चोपड़ा ने कहा कि कॉलेजों के बहुत से कोर्सों में सीट्स भर चुकी हैं और कुछ कोर्सों में कुछ ही सीटें बाकि हैं। छात्रों को उनकी पास प्रतिशता के अनुसार अलग-अलग कोर्स करने के लिए एक करोड़ की मास्टर राजकंवर चोपड़ा छात्रवृति और सरकार की एस.सी/एस.टी छात्रों को दी जाने वाली मुफत शिक्षा, फ्री बस सर्विस उपलब्ध है। अभी भी जो छात्र दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें श्रीमती चोपड़ा ने जल्द से जल्द दाखिला ले सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कहा।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar