(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

शिक्षा

एच.एम.वी. में अन्तर्राष्ट्रीय फस्ट ऐड डे का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में संस्था की रेड क्रास सोसाइटी की ओर से भारतीय रैड क्रास सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ के सहयोग से राज्य स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय फस्ट ऐड दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्या ने मुख्यातिथि शिवदुलार सिंह ढिल्लों, रिटायर्ड आईएएस, सेक्रेटरी स्टेट रैडक्रास ब्रांच चंडीगढ़, सरदार अमरजीत सिंह, फील्ड आफिसर स्टेट रैडक्रास ब्रांच चंडीगढ़, सरदार इन्द्रदेव सिंह मिन्हास, तहसीलदार रिटायर्ड सेक्रेटरी रैडक्रास जालंधर एवं कुलविन्दर सिंह कोआर्डिनेटर फस्ट एड ट्रेनिंग, पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ का ग्रीन प्लांटर भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं डीएवी गान से किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में रैड क्रास सोसाइटी को आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है एवं फस्ट ऐड के माध्यम से हम मानव जीवन की रक्षा करने में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। रैडक्रास सोसाइटी की ओर से इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रशंसनीय कार्यों हेतु उन्होंने उनकी सराहना की। मुख्यातिथि शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने रैडक्रास की कार्यविधि सम्बन्धी जानकारी दी एवं इसके साथ जुडक़र मानवता की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से आप अमूल्य जानकारी हासिल कर जीवन की रक्षा कर सकते हैं। सरदार इन्द्रदेव सिंह मिन्हास ने रैडक्रास सोसाइटी संबंधी जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा संभाला गया। पवन कुमार इंस्ट्रक्चर के संरक्षण में छात्रा ने फस्र्ट ऐड की व्यावहारिक जानकारी दी। समागम के अंत में प्रोग्राम कोआर्डिनेटर एवं रैडक्रास एडवाइकार दीपशिखा ने सबके प्रति आभार प्रस्तुत किया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन दीपशिखा के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रैडक्रास इंचार्ज पवन कुमारी व सदस्या डॉ. वंदना ठाकुर तथा मैडम सुनीता जिला ट्रेनिंग अधिकारी रैडक्रास जालंधर व पवन कुमार शर्मा, असिस्टैंट कमिश्नर सेंट जोन एम्बुलैंस भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

एल के सी डब्लू जालंधर में करियर गाइडेंस पर सेमिनार का अयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर के प्लेसमेंट सेल के द्वारा फाइनल ईयर के विद्यार्थियों  के लिए करियर गाइडेंस पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें मैडम सिमर प्रीत ने जो फ्रैंकफिन में कॉरपोरेट ट्रेनर हैं, स्रोत वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने अत्यंत प्रभावी तरीके से छात्राओं को अनेक ऐसे संभावित क्षेत्रों की जानकारी दी जहां वे अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद अपना करियर शुरू कर सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी क्षमता और कौशल को पहचान कर, अपनी शैक्षणिक और प्रोफेशनल रुचि के अनुरूप सही करियर का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने करियर बनाने के लिए प्रभावशाली कम्युनिकेशन स्किल्स के महत्व पर भी बात की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने मैडम सिमरप्रीत के प्रति हार्दिक कृतज्ञता प्रकट करते हुए प्लेसमेंट सेल के सदस्यों मैडम जसविंदर कौर, अध्यक्ष पी .जी. डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, डॉ रमनप्रीत कोहली, अध्यक्ष पी. जी. डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आई. टी., मैडम बिंदिया, मैडम रितु राय तथा अन्य अध्यापकों को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग की रहमत सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में प्राप्त किया पहला स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग की रहमत सिंह ने हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2023 के स्टेट लेवल कंपटीशन में पहला स्थान हासिल किया। उसे इस प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 5100 रुपए का चेक भी प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा जी ने उसकी इस शानदार सफलता पर उसे तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी तथा रहमत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर द्वारा शेक्सपियरियन सॉनेट स्लैम का आयोजन

जालंधर (तरुण ) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की अंग्रेजी डिपार्टमेंट की इंग्लिश लिटरेरी सोसायटी ने शेक्सपियरियन सॉनेट स्लैम का आयोजन किया। प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ शेक्सपियर के सॉनेट्स का पाठ किया। उन्होंने बार्ड के शब्दों की सार्वभौमिकता और कालातीतता पर जोर देते हुए, शेक्सपियर की कविता में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। बी.ए. सेमेस्टर प्रथम की अंशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. बी.एड. सेमेस्टर पांचवां की युक्ता दूसरे स्थान पर और बी.ए. बी.एड. सेमेस्टर  तृतीय की ध्रुवी तीसरे स्थान पर रही। शेक्सपियर के शब्दों की प्रेरणा और मंत्रमुग्ध करने की स्थायी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए, यह गतिविधि एक शानदार सफलता साबित हुई। निस्संदेह शेक्सपियर के सॉनेट समय से परे हैं और भाषा और कला की सुंदरता के माध्यम से दिलों को जोड़ते हैं। नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के सम्माननीय सदस्य और  प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अंग्रेज़ी डिपार्टमेंट की सराहना की।

सीटी ग्रुप ने की डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सेलन्स अवार्ड्स 2023 की मेजबानी

जालंधर (अरोड़ा) :- शिक्षक दिवस के अवसर पर सीटी ग्रुप ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में उन शिक्षकों के अटूट समर्पण का जश्न मनाया गया जिन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कल्पना करते हुए अनगिनत व्यक्तियों के दिमाग को आकार दिया है और छात्रों को मार्गदर्शन दिआ। समारोह में जालंधर जिले के 200 शिक्षकों, 20 प्रिंसिपलों और 101 स्कूलों की उपस्थिति देखी गई, जिन्हें शिक्षा में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि सूची में डिप्टी डीईओ जालंधर राजीव जोशी (राज्य पुरस्कार विजेता), राकेश शर्मा (प्रिंसिपल, सैन दास ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल), धरमिंदर रैना (राज्य पुरस्कार विजेता) प्रिंसिपल जीएसएसएस नकोदर, हरजीत बावा (डीएम साइंस जालंधर), सुखदेव लाल बब्बर (प्रिंसिपल जीएसएसएस आलमपुर बक्का), हरप्रीत सिंह सोंधी (प्रिंसिपल जीएसएसएस बजवान कलां ), नवतेज सिंह बल्ल (प्रिंसिपल जीएसएस करतारपुर), सुमन शर्मा (प्रिंसिपल जीएसएस करारी), सीमा चोपड़ा ( प्रिंसिपल जीएसएस उगी), भूपिंदर सिंह (प्रिंसिपल जीएसएस मुथड़ा खुर्द), मनीष कुमार (हेडमास्टर जीएचएस कोट सदीक), पूनम (हेडमास्टर जीएचएस ताजपुर भगवानपुर), नवजोत कौर (हेडमास्टर जीएचएस चन्निया), और परमजीत सिंह (हेडमास्टर जीएचएस कोट कलां) ) शामिल थे।.

इस अवसर पर सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, कैंपस डायरेक्टर डाॅ. जीएस सिद्धू, निदेशक अनुसंधान और नवाचार, डॉ. जसदीप कौर धामी, अतिरिक्त निदेशक, प्रवेश प्रभाग, डॉ. वनीत ठाकुर, संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित थे। एनआईटी जालंधर के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. अजय बंसल और प्रदेश के शिक्षा भारतीय संगठन मंत्री डॉ. विजय कुमार नडडा ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सेलन्स अवार्ड्स 2023 में विशेष रूप से शामिल हुए और अकादमिक समुदाय की काम की सराहना की। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सेलन्स अवार्ड्स 2023 में सम्मानित किए गए समर्पित शिक्षकों की सराहना की और कहा कि हमारे समाज के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके अथक प्रयासों के कारण ही देश प्रगति कर रहा है।

दोआबा कालेज में फ्लेरिंग एवं मिक्सोलॉजी पर वर्कशॉप आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कालेज के पोस्ट ग्रैजुएट टूर्जिम एवं होटल मैनेजमैंट विभाग द्वारा फ्लेरिंग एवं मिक्सोलॉजी पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें हरदीप सिंह–बार मैनेजर शैरलॉक ईटरीज एंड बार बतौर कार्यशाला संचालन उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, प्रो. राजेश कुमार, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने किया। प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को समय समय पर टूर्राजिम एंव होटल इंडस्ट्रीज उद्योग की डिमांड से सम्बन्धित कार्यशालाएँ,  सैमीनार एवं इंडस्ट्रीयल विज़ीट करवाता रहता है ताकि होटल मैनेजमैंट एवं टूर्राजिम के कोर्स के विद्यार्थी उक्त क्षेत्रों में बढ़िया प्लेसमैंट पा सके। हरदीप सिंह ने विद्यार्थियों को फ्लेरिंग एवं मिक्सोलॉजी के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के मॉक टेल बनाने की तकनीकों तथा बीवरेजेजिस की मिक्सोलॉजी के तौर तरीकों के बारे में सिखाया । उन्होंने कहा कि मिक्सोलॉजी एक विशिष्ट कला है जिससे विभिन्न पेयजलो को खूबसुरत एवं रोचक तरीके से प्रदर्शित किया जाता है। प्रो. राजेश कुमार ने भी मिक्सोलॉजी के गुणों की चर्चा की । प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व प्रो. राजेश कुमार ने हरदीप को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. राजेश कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. जगमीत, प्रो. हरप्रीत कौर और लेब टैकनीशियल हरप्रीत सिंह उपस्थित थे।

डीएवी कॉलेज, जालंधर में शिक्षक दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- बंसीलाल मैथमैटिकल सोसाइटी, डीएवी कॉलेज, जालंधर की छात्र परिषद ने शिक्षक दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार का एचओडी डॉ. एसके तुली अन्य संकाय सदस्यों ने औपचारिक स्वागत किया। समारोह की शुरुआत में सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह हुआ। नवचयनित सदस्यों को प्राचार्य महोदय द्वारा बैज प्रदान किये गये तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मान के हकदार होने पर जोर दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने संकाय सदस्यों को शिक्षक दिवस की बधाई भी दी। डॉ. एस.के. तुली ने अपने स्वागत भाषण में शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की प्रेरक जीवन यात्रा को साझा किया, जिनकी जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता में 24 छात्रों ने भाग लिया, जिसके निर्णायक डॉ. एसके तुली, डॉ. सीमा और प्रोफेसर साहिल नागपाल थे। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अदिति, बी.एससी (इको.) सेमेस्टर-1 ने हासिल किया। राधिका एमएससी जूलॉजी व अमृतप्रीत बी.एससी (एनएम) सेमेस्टर-1 ने क्रमश: द्वितीय पुरस्कार व तीसरा पुरस्कार तथा आर्यन बीबीए-1 ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। मंच का संचालन प्रो. रंजीता और प्रो. जसमीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में मीनल और आकांक्षा ने किया।भावना (एम.एससी.-1) द्वारा शिक्षकों को समर्पित एक कविता का पाठ किया गया। अंत में, डॉ. आशु बहल, अध्यक्ष, बंसीलाल मैथमैटिकल सोसाइटी ने इस संदेश के साथ औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि यदि छात्र उस चीज़ पर पसीना बहाते हैं जिसके लिए उनके शिक्षक उन्हें प्रेरित करते हैं, तो हर दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

डिप्स स्कूलों ने किया अच्छा प्रदर्शन पंजाब खेड मेला में ब्लॉक स्तर पर जीते 11 गोल्ड मैडल

जालंधर (प्रवीण) :- पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे पंजाब खेड मेले में डिप्स स्कूल लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में डिप्स स्कूल ने 11 गोल्ड, 5 सिल्वर, 6 ब्रांज मैडल हासिल किए। लड़कों ने अंडर 17 में शॉटपुट में नूरमहल, उग्गी, 100 मीटर दौड़ में नूरमहल, जैवलिन में सुरानुस्सी, डिप्स अर्बन एस्टेट, डिस्कस थ्रो में सुरानुस्सी ,  अंडर 21 में शॉटपुट में डिप्स नूरमहल ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 14 टग ऑफ वार और अंडर 17 लांग जंप में उग्गी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 वॉलीवाल, अंडर 17 में शॉटपुट, अंडर 21 में 100 मीटर दौड़ में नूरमहल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की टीम ने अंडर 14 में 600 मीटर दौड़, शॉटपुट में उग्गी, अंडर 17 और 21 शॉटपुट में नूरमहल ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 14 में 60 मीटर में डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट, अंडर 17 में 5 किलोमीटर और अंडर 21 में 800 मीटर में उग्गी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 21 में 400 मीटर, 100 मीटर, शॉटपुट में उग्गी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमों को डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने इस बढ़िया प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और इसी तरह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीत हासिल कर डिप्स चेन का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

के.एम.वी. के एन.सी.सी. कैडेट्स ने प्लास्टिक का उपयोग ना करने की फैलाई जागरूकता

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की 2पी. बी.(जी.) बी.एन. एन.सी.सी. के साथ जुड़ी हुई एन.सी.सी. यूनिट के द्वारा प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने के संबंध में जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया. पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत आयोजित हुईं इन विभिन्न गतिविधियों में एन.सी.सी. कैडेट्स ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया. भारत में आयोजित हुए जी20 सम्मेलन के पर्यावरण संरक्षण एवं विकास पर आधारित विषय के अनुसार पोस्टर मेकिंग तथा रैली जैसी गतिविधियों का आयोजन करवाया गया जिसमें कैडेट्स ने भाग लेते हुए प्लास्टिक के उपयोग के साथ मानवीय जीवन पर पढ़ते दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ इस को खत्म करने के प्रति जागरूकता भी फैलाई. अपने पोस्टर्स के द्वारा जहां छात्राओं ने प्लास्टिक के साथ पर्यावरण में पैदा होते प्रदूषण की समस्या की ओर सभी का ध्यान केंद्रित किया वहीं साथ ही समाज में इसके खात्मे के लिए शपथ भी ग्रहण की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित होते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर प्लास्टिक वह इससे बनने वाली विभिन्न रोजमर्रा जीवन में उपयोग होती वस्तुओं को त्याग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान डालना चाहिए.  इसके साथ ही उन्होंने इस गतिविधि के सफल आयोजन के लिए एन.सी.सी. विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की. ब्रिगेडियर अजय तिवारी, ग्रुप कमांडर, जालंधर ग्रुप तथा कर्नल महेंद्र सिंह सचदेवा, कमांडिंग अफसर, 2पी.बी. (जी.) बी.एन. एनसीसी जालंधर ने भी एन.सी.सी. कैडेट्स को इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए मुबारकबाद दी।

एच.एम.वी. में पंजाबी फिल्म बुहे बारियां की टीम का आगमन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में पंजाबी फिल्म बुहे बारियां के प्रमोशन हेतु पंजाबी फिल्मी सितारा नीरू बाजवा सहित उनकी सम्पूर्ण टीम ने आगमन किया। इस अवसर पर नीरू बाजवा सहित फिल्म के अन्य कलाकार निर्मल ऋषि, रूबीना बाजवा, परमिन्दर मान, सिमरन चाहल, गुरप्रीत भंगू, प्रभजोत कौर, रूपिन्दर रूबी इत्यादि ने शिरकत की। समस्त कार्यक्रम का आयोजन डीन यूथ वैलफेयर नवरूप, कुलजीत कौर, डॉ. संगीता अरोड़ा, डॉ. राखी मेहता एवं सुपरिटेंडेंट एडमिन रवि मैनी के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।

सभी कलाकारों का प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन द्वारा पंजाबी सभ्याचार की प्रतीक फुलकारी एवं प्लांटर भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। उन्होंने नीरू बाजवा व उनकी टीम को फिल्म हेतु शुभकामनाएं दी एवं कहा कि पंजाबी फिल्में यहां पंजाबी सभ्याचार की तस्वीर प्रस्तुत करती है। वहीं कोई न कोई सकारात्मक संदेश भी प्रदान करती हैं। नीरू बाजवा एवं उनकी टीम ने संस्था में आकर स्वयं को गौरवान्वित अनुभव किया एवं छात्राओं के उत्साह एवं प्रेम की सराहना की। फिल्म के गीतों पर सम्पूर्ण हाल आनन्द से गूँज उठा। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्यों ने उपस्थित रह फिल्म की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी। मंच संचालन डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar