(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

डीएवी कॉलेज जालंधर द्वारा डीबीटी प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- डी ए वी कॉलेज जालन्धर के एफएसटी विभाग ने खाद्य सुरक्षा में हालिया रुझानों पर एक डीबीटी प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, विभागाध्यक्ष प्रो. भारतेंदु सिंगला, प्रो. अनु गुप्ता, प्रो. पंकज गुप्ता एवं प्रो. स्वाति सिंगला ने रीगल ग्रुप के चेयरमैन और कॉलेज के पूर्व छात्र ब्रिटेन के प्रसिद्ध खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ परमवीर का फूलों से स्वागत किया। प्रो. भारतेंदु सिंगला ने स्वागत भाषण में खाद्य सुरक्षा सर्वोपरि के विषय पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने खाद्य सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि भारत में बहुत अधिक मात्रा में मिलावटी खाद्य उत्पाद उत्पादित होते हैं, जिनका निवारण अति जरूरी है। परमवीर ने छात्रों को खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में नवीनतम विकास, टीएसीसीपी, वीएसीसीपी, एफएसएमएस 22000, एफएसएमए, जीएफएसआई और बीआरसी जैसे भारतीय और वैश्विक खाद्य सुरक्षा मानकों से अवगत कराया। उन्होंने विभाग के छात्रों के लिए मुफ्त खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम और कॉलेज के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। उन्होंने विभाग के उन छात्रों के लिए 50,000 रुपये का पुरस्कार गठित किया जो सर्वश्रेष्ठ शोध परियोजना करेंगे। उन्होंने बताया कि वह औद्योगिक प्रशिक्षण और शैक्षणिक विनिमय कार्यक्रम के लिए ब्रिटेन के कुछ विश्वविद्यालयों के साथ विभाग के सहयोग के लिए प्रयास करेंगे। छात्रों ने सेमिनार में गहरी रुचि दिखाई और खाद्य सुरक्षा और उनके करियर के संबंध में कई प्रश्न पूछे। अंत में प्रो अनु गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर की छात्रा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया अपना नाम

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर में कक्षा यूकेजी की  छात्रा हरिद्या शर्मा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करते हुए एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की l  पाँच वर्षीय हरिद्या शर्मा ने स्टील की थाली पर खुद को संतुलित करते हुए 50 सेकंड और 90 मिलीसेकंड में आश्चर्यजनक 12 राउंड पूरे करके एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया है। इस अवसर पर स्कूल की समन्वयक दीप्ति कौशल ने छात्रा तथा उसके माता-पिता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व इसी प्रकार स्कूल का नाम रोशन करते रहने के लिए प्रेरित किया l

पी सी ऍम एस डी कॉलेज फॉरवुमन, जालंधर में हिंदी दिवस पर कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जालंधर (तरुण) :- प्रेम चंद मारकंडा एस  डी कॉलेज फॉरवुमन,जालंधर में मातृभाषा, राजभाषा एवं राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्वपूर्ण दिवस पर कालेज की हिन्दी साहित्य धारा द्वारा कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज के बी ए तथा बीए.बी एड के 60 छात्राओं ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डा. पूजा पराशर ने छात्राओं को हिंदी का महत्व बताते हुए हिंदी के प्रति  अपना समर्पण देने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्रबंधकीय समिति के प्रधान नरेश बुधिया तथा उप प्रधान विनोद दादा तथा प्रबंधकीय समिति के सदस्यों व प्राचार्य डा .पूजा पराशर ने ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने हेतु बी ए तथा बीएड विभाग की सराहना की।

एच.एम.वी. में हिन्दी दिवस का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देश अधीन हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय हिन्दी व संस्कृत साहित्य में जीवन कला के स्वर्णिम सूत्र रहा। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने मुख्य वक्ता राजू वैज्ञानिक का ग्रीन प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने सर्वप्रथम हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि सुखमय जीवन का रहस्य सरल होना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी जन-जन की भाषा है एवं अभिव्यक्ति का सरल माध्यम है। इसलिए हिन्दी भाषा के प्रति सदैव समर्पित रह उसके प्रचार व प्रसार में अपना योगदान दें।

मुख्य वक्ता राजू वैज्ञानिक ने अपने वक्तव्य में हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि साहित्य का प्राण कला एवं संस्कृति हैै। सरल जीवन का रहस्य अहम् का त्याग करना है। उन्होंने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है एवं समाज के द्वारा ही वह गतिशील रह सकता है। अहंकार, अन्धविश्वास जैसे विकार हमारे जीवन को दुर्गन्धमय बनाते हैं। पाखण्ड मृत्यु है और ज्ञान आपको अमरता प्रदान करता है। इसलिए ज्ञान को प्राप्त कर जीवन को उपयोगी बनाएं। इस अवसर पर हिन्दी भाषा को समर्पित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने हिन्दी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया के निर्देशन एवं लेखन में यह नुक्कड़ नाटक तैयार किया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान एवं रैली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़, हिन्दी विभाग से पवन कुमारी, डॉ. दीप्ति धीर व अन्य टीचिंग सदस्य उपस्थित रहे।

सेंट सोल्जर ने मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे छात्रों ने बुजर्गों का किया सम्मान लिया आशीर्वाद

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ब्रांच द्वारा दादा दादी, नाना-नानी, बजुर्गों के प्रति प्यार और स्नेह को प्रगट करते हुए "एक शाम दादा-दादी के नाम" फंक्शन का आयोजन कर ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। जिसमें छात्रों के ग्रैंड पेरेंट्स विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल मनीष अरोड़ा द्वारा किया गया।

छात्रों द्वारा ग्रैंड पेरेंट्स के लिए मेकिंग गारलैंड, पिक दा बैंगल्स आदि मनोरंजक गेम्ज़ज़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा ने नाना-नानी, दादा-दादी को समर्पित एक भावुक कार्यकम्र भी पेश किया गया और उनके प्रति भावनाऐं प्रगट की।

जिसमें उन्होंने बढ़े -बजुर्गों को परिवार की नींह बताते हुए उनका सन्मान करने के सन्देश दिया। इसके अतिरिक्त आये हुए बुजुर्गों ने छात्रों के साथ नाचते-गाते हुए शाम का आनंद उठाया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि अगर हम अपने बच्चों को संस्कारों से जोड़ना चाहते है तो उन्हें उनके ग्रैंड पैरेंट्स से दूर ना करे क्योंकि वह खुद एक विरासत है और विरासत से दूर हो के कोई बच्चा खुश नहीं रह सकता।

संस्कृति केएमवी स्कूल में हिंदी दिवस समारोह मनाया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की सांस्कृतिक विरासत और भाषा समृद्धि के लिए संस्कृति केएमवी स्कूल ने साहित्यिक और भाषा प्रतिभा के अद्वितीय प्रदर्शन के साथ हिंदी दिवस का शुभारंभ किया। स्कूल ने विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला की मेज़बानी की जो न केवल भारत की आधिकारिक भाषा का स्मरणोत्सव था बल्कि साहित्यिक कौशल और सांस्कृतिक प्रशंसा का एक जीवंत प्रदर्शन था। छात्रों ने अपने मनमोहक प्रदर्शन के माध्यम से हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति अपने गहरे प्रेम को प्रदर्शित किया।

भारत की आधिकारिक भाषा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सप्ताह का उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें कविता पाठ, प्रसिद्ध कवियों और लेखकों को समर्पित फ़्लैश कार्ड, कहानी का वर्णन हिंदी साहित्य के विविध परिदृश्य के ज्वलंत चित्र को चित्रित करता एवं छात्रों की कहानी कहने की क्षमता को रेखांकित करता है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने अपने प्रेरक संबोधन में सभी छात्रों को सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने और भारत की विविध आबादी को एकजुट करने में हिंदी भाषा के अपूर्व योगदान के बारे में बताया। उन्होंने हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति छात्रों के अटूट समर्पण की सराहना की और उन्हें अपनी साहित्यिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

डिप्स के विद्यार्थियों ने मनाया हिंदी दिवस

जालंधर (प्रवीण) :- दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली तीसरी भाषा हिंदी के सम्मान में डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशनल में सेमिनार, लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएड के पीपुल टीचर्स द्वारा अपने स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने लेखन गतिविधि के दैरान नशे का समाज पर हो रहे बुरे प्रभाव के बारे में अपने विचार पेश किए। हिंदी अध्यापिका ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत में कई तरह की भाषाएँ बोली जाती है लेकिन हिंदी दुनियाभर के भारतीयों को भावनात्मक तौर पर आपस में जोड़ने का काम करती है।

भारत में हजारो वर्षों से कई तरह की भाषाएँ बोली जाती है ऐसे में 1949 में राजभाषा का चयन करते हुए हिंदी और लिपि देवनागरी को चुना गया। उस समय से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। जिस दिन हिंदी के साहित्यकार राजेन्द्र सिंह का 50 वां जन्मदिन था। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए। प्रिंसिपल्स ने कहा कि हिंदी देखने में सरल लगती है लेकिन इसे पढऩे, समझने और लिखने वालों की संख्या बहुत कम है। आज के ग्लोबल समय में हिंदी पर अंग्रेजी भाषा का काफी प्रभाव पड़ रहा है। आज विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति प्रोत्साहित करना काफी जरूरी है ताकि हम अपनी संस्कृति को कायम रख सके। 

सेंट सोल्जर छात्रों ने मनाया हिंदी दिवस, राष्ट्रभाषा का सन्मान बढ़ाने का दिया सन्देश

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- राष्ट्रभाषा हिंदी को सलाम करते हुए सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें प्रिंसिपल सुधांशु गुप्ता के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने इसमें भाग लेते हुए हिंदी बोलने, लिखने, राष्ट्रभाषा और मातृ भाषा का सन्मान करने के लिए जागरूकता प्रोग्राम और स्वर ज्ञान का आयोजन किया।

इस अवसर पर में छात्रों विहान, दिलप्रीत, अंशुमन, मिष्टी, धन्वी, गुरनूर, पवनीत, गौरी, रध्या, नवनेश, शौर्य, जसलीन आदि ने "हिंदी हम अपनाएगें राष्ट्र की शान बढ़ाएगें", "हिंदी का सन्मान, देश का सन्मान", "एकता की जान है हिंदी, देश की शान है हिंदी" आदि कई प्रकार के नारे बोलकर अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी पर अपने विचार भाषण के माध्यम से व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि आज के दौर में लोग पश्चिमी भाषा ज्यादा सिखने, बोलने में रूचि दिखा रहे हैं जरूरत हैं सभी को हिंदी भाषा को मुख्य रखने की और हिंदी का उपयोग करने की। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की मुहिम की सराहना करते हुए सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी।

डीएवी कॉलेज जालंधर ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए

ये उत्कृष्ट प्लेसमेंट विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने के लिए डीएवी की दृढ़ प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं - प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज ने एक बार फिर प्रतिभा को निखारने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए उल्लेखनीय प्लेसमेंट की श्रृंखला के साथ नए मानक स्थापित किए हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के डीन डॉ. मानव अग्रवाल की कुशल देखरेख में कॉलेज ने अपने छात्रों के लिए असाधारण अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ये उत्कृष्ट प्लेसमेंट विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने के लिए डीएवी की दृढ़ प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं। डीएवी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली प्लेसमेंट हासिल किए हैं जो उनके समर्पण और कॉलेज की उत्कृष्टता का प्रमाण है। बी.कॉम (ऑनर्स) 2021 बैच के मंथन अरोड़ा ने 7.25 एलपीए के प्रभावशाली पैकेज के साथ आईएनटीईएलएलआईपीएएटी में एक प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया है। बीएससी.आईटी 2023 बैच की एक होनहार प्रतिभा सोनू ने 3.56 एलपीए के सराहनीय पैकेज के साथ एक्सेंचर में, एमएससी फिजिक्स 2023 बैच की परनीत कौर ने 3.36 एलपीए के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल में जगह बनाकर प्रतिभा का परिचय दिया। एम.कॉम 2023 बैच की छात्रा नितिका ने एस्ट्रोटॉक और अमेज़ॅन दोनों में अवसरों का लाभ उठाया, जिससे उन्हें क्रमशः 2.40 एलपीए और 2.88 एलपीए का पैकेज मिला। इसके अलावा, बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र इमरान अहमद ने 8000 पी.एम. के वजीफे के साथ, डलहौजी में फॉरेस्ट लॉज गेस्ट हाउस में एक समृद्ध इंटर्नशिप हासिल की।

डिप्स स्कूल ने पंजाब गेम्स ब्लॉक स्तर में जीते 8 गोल्ड मैडल

जालंधर (प्रवीण) :- पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे इंटर जोनल गेम्स में डिप्स स्कूल हरियाणा, टांडा, गिल्जियां ने शानदार करते हुए 8 गोल्ड, 8 सिल्वर और 1 ब्रांज मेडल हासिल किया। डिप्स स्कूल टांडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों की टीम में अंडर 19 चेस, कैरम, बॉक्सिंग, अंडर 14 बॉक्सिंग, अंडर 19 बॉक्सिंग लड़कियों ने पहला, अंडर 17 चेस, कैरम, अंडर 19 बॉलीवाल लड़को की टीम, अंडर 19 बॉक्सिंग लड़कियों ने टीम ने दूसरा, अंडर 14 लड़कों की टीम ने वॉलीवाल मे तीसरा स्थान हासिल किया। डिप्स स्कूल हरियाणा से अंडर 19 वॉलीवाल, अंडर 14 चेस में लड़को और अंडर 19 खो-खो में लड़कियों ने पहला, अंडर 19,14 हैंडवाल में लड़को की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिप्स स्कूल गिल्जियां से अंडर 17 में क्रिकेट, बैडमिटन, चेस की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जीतने वाली टीमों, स्पोर्ट्स टीचर्स को प्रिंसिपल ने शुभकामनाएं दी और इसी तरह आगे आने वाली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि डिप्स हमेशा कोशिश करता है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल के लिए भी प्रेरित किया जाए ताकि वह आगे बढ़ कर अच्छा प्रदर्शन कर सके।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar