(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

शिक्षा

डी.आर.वी.डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फिल्लौर में चंद्रयान-3 की चांद सफलता पूर्वक लैंडिंग को समर्पित पौधे लगाकर जश्न मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- स्थानीय डी.आर.वी.डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फिल्लौर में एन.एस.एस  और रेड रिबन क्लब की तरफ से "मेरी मिट्टी मेरा देश" मुहिम के अंतर्गत और "चंद्रयान-3" की चांद के दक्षिणी पोल पर हुई सफलता पूर्वक लैंडिंग को समर्पित करते हुए पौधे लगाकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक से विशेष तौर पर पहुंचे मुख्य मेहमान रमन सुधीर चीफ़ मैनेजर और उनके साथ विशेष मेहमान फील्ड अफसर मिस निशा ने वॉलिंटियर के साथ मिलकर कॉलेज कैंपस में वृक्षारोपण के दूसरे स्तर की शुरुआत की।

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर एस.के. मिड्ढा ने मुख्य मेहमानो का स्वागत करते और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत ने जहां चंद्रयान 3 की चांद के ऊपर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके एक नया मुकाम हासिल किया और नया इतिहास बनाया है,वही इस धरती के ऊपर प्रदूषण को घटाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करके वातावरण को बचाना चाहिए। इस अवसर पर रमन सुधीर ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती को हरा भरा रख कर जन्नत बनाने में योगदान देना चाहिए। ऐसा कार्य हमारे आने वाली पीढ़ी को साफ हवा देने में मददगार बन सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास पौधे लगाने का संदेश दिया। इस मुहीम के लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मदद देने का भरोसा दिलवाया।

एचएमवी में शुभ आरंभ-2023 का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में ह्यूमैनिटीका व स्किल डिपार्टमेंट की यूजी तथा पीजी सेमेस्टर-1 की छात्राओं के लिए शुभ आरम्भ-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति प्रज्जवलित कर डीएवी गान से की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को ग्रीन प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अपने संबोधन में छात्राओं को कहा कि आप सब बहुत ही भाग्यशाली है क्योंकि आपने उत्तरी भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्था को चुना है। उन्होंने छात्राओं को संस्था की सर्वश्रेष्ठ प्राप्तियों से अवगत करवाया और कहा कि यह संस्था छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है ताकि उनका सर्वपक्षीय विकास हो सके।

उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व संयोजक टीम को बधाई दी। वातावरण को आनंदवर्धक बनाने के लिए छात्राओं द्वारा माडलिंग, नृत्य, गीत प्रस्तुत किए गए। अरविंदर कौर, उपमा गुप्ता व सुकृति ने जजों की भूमिका निभाई। माडलिंग के अन्तर्गत छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। जिसके अन्तर्गत मिस फ्रैशर पीजी - मनदीप कौर, मिस फ्रैशर यूजी - काीनत, फसर्ट रनर अप पीजी-मनप्रीत कौर, सेकेंड रनरअप पीजी-मुस्कान, फस्र्ट रनर अप यूजी-हिमानी संधू, सेकेंड रनर अप यूजी रागिनी, मिस चार्मिंग - जसप्रीत, मिस पंजाबन-कनिका, मिस क्रिएटिव - प्रभप्रीत चुनी गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रमनीता सैनी शारदा, कुलजीत कौर, डॉ. नीरू भारती शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन श्रीमती लवलीन कौर, प्रोतिमा मंडेर व डा. दीप्ति धीर के संरक्षण में हुआ। मंच संचालन विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा किया गया। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

केo विo 2 में कलस्टर लेवल राष्ट्रीय एकता पर्व का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :-केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय क्रo 2 जालंधर छावनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का उद्घाटन मुख्यातिथि सरदार प्रेम सिंह सेवानिवृत्त डी.एस.ओ. और पूर्व सर्वश्रेष्ठ गायक पंजाबी यूनिवर्सिटी एवं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार शर्मा पूर्व मिस्टर इंडिया और सेवानिवृत्त खेल शिक्षक ने किया। प्रेम सिंह ने राष्ट्रीय एकता पर्व को देश की संस्कृति का संरक्षण का माध्यम बताते हुए प्रतिभागियों को गायन के गुर भी बताए।

प्राचार्य रविंदर कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कला और संगीत को अनेकता में एकता का प्रतीक बताया। राष्ट्रीय एकता पर्व में पंजाब को आंध्र प्रदेश की संस्कृति की थीम दी गई है । पहले दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, शास्त्रीय और लोक, वाद्य प्रदर्शन, विजुवल आर्ट टू डी व थ्री डी, इंडिजीनियस टॉय और गेम्स, एकल अभिनय में 9 स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करके अपनी प्रतुतियों से सबका मन मोह लिया। यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा।

पेरेंट्स और छात्रों का विश्वास बना सेंट सोल्जर, कॉलेजों में हुई 5500+ एडमीशनें

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- बेहतरीन प्लेसमेंट, अकादमिक परिणामों, स्पोर्ट्स और अन्य गतिविधियों के लिए जाने जाते सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स पर इस वर्ष छात्रों और अभिभावकों का भरपूर विश्वाश नज़ार आया है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष संस्था के 22 कॉलेजों में 5500 अधिक छात्रों ने दाखिला लिया है। चेयरमैन चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा ने ख़ुशी और आभार व्यक्त करते हुए केक काटते हुए बताया कि दसवीं, बारहवीं पास करने के बाद आर्किटेक्चर, एग्रीकल्चर, बिज़नेस ऑफ़ मैनेजमेंट, बी.एस इन कंप्यूटर साइंस, कैनेडियन पाथवे प्रोग्राम्स, बी.बी.ऐ, बी.सी.ऐ, बी.बी.ई, बी.कॉम, बी.एस.सी एम.ई.एफ.टी, बी.एस.सी मास्स कम्युनिकेशन, बी.एस.सी एम.एल.एस, बी.एस.सी एफ.टी, इंजीनियरिंग कोर्सेज, लॉ, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी आदि भिन्न-भिन्न कोर्सेज में छात्रों ने दाखिले लिए हैं। श्री चोपड़ा ने कहा कि कॉलेजों के बहुत से कोर्सों में सीट्स भर चुकी हैं और कुछ कोर्सों में कुछ ही सीटें बाकि हैं। छात्रों को उनकी पास प्रतिशता के अनुसार अलग-अलग कोर्स करने के लिए एक करोड़ की मास्टर राजकंवर चोपड़ा छात्रवृति और सरकार की एस.सी/एस.टी छात्रों को दी जाने वाली मुफत शिक्षा, फ्री बस सर्विस उपलब्ध है। अभी भी जो छात्र दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें श्रीमती चोपड़ा ने जल्द से जल्द दाखिला ले सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कहा।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग की 'अर्न व्हाइल यू लर्न यूनिट'  द्वारा छात्रों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने और सौंदर्य बोध विकसित करने के लिए, दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया गया था। पहले दिन प्रदर्शनी मुख्य ब्लॉक में और दूसरे दिन कॉलेज के आईटी ब्लॉक में लगाई गई। हर साल की तरह, इस साल भी प्रदर्शनी बेहद सफल साबित हुई, जिसमें फैशन डिजाइनिंग से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों की छात्राओं ने सुंदर राखियां बनाने के लिए बहुत मेहनत की। हस्तनिर्मित राखियाँ बनाने के लिए, छात्राओं ने घर में आमतौर पर उपलब्ध विभिन्न सामग्रियों जैसे रंगीन कागज, धागे, पत्थर, मोती, कांच के मोती आदि का उपयोग किया। अपने भाइयों के लिए सजावटी राखियाँ बनाने के अलावा, छात्रों ने अपनी भाभियों के लिए स्टाइलिश लुंबा राखी भी बनाईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में राखियां बेची गईं, जिससे अच्छी रकम भी मिली और छात्रों की प्रशंसा भी हुई । अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधक समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए छात्रों और फैशन डिजाइनिंग विभाग को बधाई दी। प्रिंसिपल ने छात्रों के समग्र विकास के लिए इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन के लिए फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रमुख श्रीमती सुनीता भल्ला द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

डीएवी कॉलेज जालंधर ने वन महोत्सव मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- बॉटनी विभाग, डीएवी कॉलेज, जालंधर ने कश्यप बायोलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में वन महोत्सव मनाने के तहत एक "वृक्षारोपण अभियान" का आयोजन किया। इस अभियान के पीछे मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधे के महत्त्व के बारे में जानकारी प्रदान करना था। छात्र पौधों के सामान्य नाम, वैज्ञानिक नाम और औषधीय महत्व से परिचित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कैसिया फिस्टुला (अमलतास) का पौधा लगाकर किया। बॉटनी विभाग के सभी संकाय सदस्य, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बी.एससी. के छात्रों ने इस अभियान में भाग लिया और कैसिया, मुरेया कोएनिगी (कढ़ीपत्ता), निक्टेन्थेस आर्बोर्ट्रिस्टिस (हरश्रींगार), बकोपा मोनिएरी (ब्राह्मी बूटी), एंड्रोग्राफिस पैनिकुलाटा (कालमेघ) बार्लेरिया प्रीओनोइटिस (बजरदंती), ब्रायोफिलम पिन्नाटम (पथरचट), ट्रेचीस्पर्मम अम्मी (जंगली अजवाइन) सहित विभिन्न हर्बल पौधों के पौधे लगाए। अंत में, कश्यप बायोलॉजिकल सोसायटी की प्रभारी डॉ. सपना शर्मा ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, बॉटनी  विभागाध्यक्ष  डॉ. कोमल अरोड़ा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. लवलीन, डॉ. शिवानी वर्मा, गैर-शिक्षण स्टाफ तथा छात्र उपस्थित रहे।

दोआबा कालेज में लैंगिक हिस्सेदारी एवं समानता पर संघोष्ठी का आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कालेज के ऐजुकेशन विभाग द्वारा लैंगिक हिस्सेदारी एवं समानता पर सैमीनार का आयोजन किया गया जिसमें नुपूर संद्धू- पूर्व प्रधान रोटरी क्लब एवं मैंटल हैल्थ एवं इनिशैटिव प्रभारी बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. अविनाश चन्द्र-विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों एवं विद्धार्थियों ने किया। प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि लैंगिक हिस्सेदारी एवं समानता को किसी भी कार्य क्षेत्र में बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी है कि संतुलित दृष्टिकोण रखते हुए पुरुष व महिला दोनो को प्रोत्साहन एवं एक जैसे तरक्की के मौके उपलब्ध करवाये जाये । डॉ. भण्डारी ने कहा कि इसके लिए महिलाओं को आर्थिक साक्षरता भी प्रदान करनी होगी ताकि वह सफलता की सीढ़ियों पर बाखूबी चढ़ सके। नुपूर संद्धू ने लैंगिक हिस्सेदारी एवं समानता के बारे में समाज से विभिन्न उदाहरण देते हुए कहा कि महिला को अपना अधिकार दृढ़ता पूर्व तरीके से प्राप्त करने का यत्न करना होगा तथा अपने निर्णय स्वयं लेने होंगे तभी वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए नारी सशक्तीकरण की तरफ सही तरीके से बढ़ पाएगी। डॉ. अविनाश चन्द्र ने लैंगिक हिस्सेदारी एवं लैंगिक समानता के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे देश में महिलाओं के अनगणित उदाहरण हैं जिन्होंने सांस्कृतिक भेदभाव होने के बावजूद कड़ी मेहनत व चुनौतियों का सामना¬ करके सफलता प्राप्त की। प्रो. मंजीत कौर ने मंच संचालन बाखूबी किया तथा प्रो. जसविन्दर सिंह ने वोट ऑफ थैंक्स किया।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्रा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर की  छात्रा ने बीए-जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन छठे समैस्टर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना वर्चस्व स्थापित करके न केवल कॉलेज को गौरवान्वित किया बल्कि अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन किया। मिशिका सुखीजा ने 2163/2700अंक प्राप्त करके काॅलेज में प्रथम एवं  यूनिवर्सिटी में चतुर्थ स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने  काॅलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिशिका को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी तरह जिंदगी के हर मुकाम में निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहें और अपने सपनों को साकार करने में तन्मयता से आगे बढ़े, उनकी इस उपलब्धि पर उनका  मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने बीए-जेएमसी  विभाग की प्राध्यापिका मैडम निवेदिता खोसला के प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों का पथ प्रशस्त करते रहे।

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर में 'चंद्रयान-3' के सफलता पर खुशी व्यक्त की गई

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर  में 'चंद्रयान-3' के सफल प्रक्षेपण की खुशी सभी छात्रों के साथ साझा की गई। छात्रों को बताया गया कि इसरो का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया है। इसरो के इस महान कार्य पर पूरे देश को भी गर्व है। छात्रों को यह भी बताया गया कि चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद यान ने इसरो को अपना पहला संदेश भी भेजा। उन्हें बताया गया कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था. लैंडर और रोवर 23 अगस्त 2023 को 18:02  पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरे, जिससे भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया। स्कूल समन्वयक मैडम दीप्ति कौशल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया  कि उन्हें भारत के ऐसे प्रदर्शनों के बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए और भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए।

अंतर एपीजे स्कूल चैस रैंकिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल के प्रतियोगियों का शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में  27 अगस्त को एपीजे चैस रैंकिंग(2023-24) चैंपियनशिप  का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, एपीजे स्कूल रामा मंडी और एपीजे स्कूल मॉडल टाउन के लगभग 150 प्रतियोगियों  ने भाग लिया।

अंडर- 9 कैटेगरी में पहले स्थान पर प्रणव शर्मा, दूसरे स्थान पर अहान गुप्ता और तीसरे स्थान पर उदित महाजन रहे।

अंडर - 11 कैटेगरी में पहले स्थान पर हरिद्धान चावला, दूसरे स्थान पर नामिश खन्ना और तीसरे स्थान पर अनहद सिंह रहे।

अंडर 14 कैटेगरी में पहले स्थान पर रिद्धि खन्ना, दूसरे स्थान पर श्रेयस अरोड़ा और तीसरे स्थान पर लक्षित पुसरी।

अंडर-17 कैटेगरी में पहले स्थान पर

शिव जिंदल, दूसरे स्थान पर भावेश अग्रवाल और तीसरे स्थान पर पुनीत बक्षी रहे।

विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा जी तथा चैस अध्यापक कंवरजीत तथा फिजिकल एजुकेशन के अध्यापक संजीव गांधी ने विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं  दी। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने अभिभावकों की उपस्थिति में विजेताओं को पुरस्कार भी  दिए।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar