(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

शिक्षा

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਆਈ.ਟੀ. ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਦਾ ਵਿਦਿਅਕ ਦੌਰਾ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪੋਸਟ ਗ੍ਰੈਜੁਏਟ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਆਈ.ਟੀ. ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪੁਸ਼ਪਾ ਗੁਜਰਾਲ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਦਾ ਵਿਦਿਅਕ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ 26 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਲੋਕਲ ਮੀਡੀਆ ਰਾਹੀਂ ਵਿਗਿਆਨ ਪੱਤਰਕਾਰੀ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪ੍ਰੋ: ਜਸਰੀਨ ਕੌਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਇਸ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦਿਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦੌਰੇ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਭ ਉਠਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ। ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਵਿੱਚ ਸਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ (ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬੀ ਜਾਗਰਣ), ਸ ਬਲਜੀਤ ਬਾਲੀ (ਸੰਪਾਦਕ ਬਾਬੂਸ਼ਾਹੀ), ਮੇਘਰਾਜ ਮਿੱਤਰ (ਸੰਸਥਾਪਕ ਤਰਕਸ਼ੀਲ ਸੁਸਾਇਟੀ) ਇਸ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਬੁਲਾਰੇ ਸਨ।

ਮਾਹਿਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਤਜਰਬੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਆਪੋ-ਆਪਣੇ ਖੇਤਰ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ। ਵਰਿੰਦਰ ਵਾਲੀਆ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਅੱਜ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਵਿਗਿਆਨਕ ਰਿਪੋਰਟਿੰਗ ਦੀ ਸਾਰਥਕਤਾ ਅਤੇ ਲੋੜ 'ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ, ਜਦਕਿ ਬਾਲੀ ਨੇ ਰਿਪੋਰਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਵਿਗਿਆਨ ਦੇ ਸਿਧਾਂਤਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ। ਮੇਘਰਾਜ ਮਿੱਤਰ ਨੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਅੰਨ੍ਹੇਵਾਹ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਨਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਫੈਲੇ ਅੰਧ-ਵਿਸ਼ਵਾਸਾਂ ਅਤੇ ਮਿੱਥਾਂ ਦੀ ਤਰਕਸੰਗਤ ਵਿਆਖਿਆ ਲੱਭਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ। ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁੱਖੀ ਪ੍ਰੋ: ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਆਨੰਦ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪਾਠਕ੍ਰਮ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਲਈ ਅਜਿਹੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਕਸਰ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਸਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੱਤਰਕਾਰੀ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਵਿਹਾਰਕ ਪਹਿਲੂਆਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖਣ ਲਈ ਇਹ ਇੱਕ ਜ਼ਰੂਰੀ ਕਦਮ ਸੀ। ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਇਸ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰੋ: ਹਿਮਾਂਸੂ ਅਤੇ ਪ੍ਰੋ: ਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

एच.एम.वी. की बी.वॉक मेंटल हैल्थ काउंसलिंग सेमेस्टर-6 की छात्राएं शीर्ष पर

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक मेंटल हैल्थ काउंसलिंग सेमेस्टर-6 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। महकश ने 2400 में से 2074 अंकों से प्रथम, शरलीन कौर ने 2069 अंकों से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर व अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।

डिप्स के बीएड विद्यार्थियों द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। अपने शिक्षण अभ्यास के दौरान छात्रों ने विभिन्न खेलों जैसे दौड़, लंबी कूद, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी आदि का आयोजन किया। पोस्टर बनाने के साथ-साथ भाषण गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। सभी छात्र अध्यापक विद्यार्थियों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। दिलप्रीत कौर, सिमरनजीत कौर, रूही, मिलनप्रीत सिंह, रूपिंदर कौर, मनप्रीत कौर, पूनम भाटिया, किरणप्रीत कौर, गुरलीन कौर, सिमरन, गुरजीत कौर ने विभिन्न प्रतिस्पर्धी गतिविधियों का आयोजन करके अपने छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस खेल और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व की याद दिलाता है। एक स्थायी खेल और फिटनेस संस्कृति विकसित करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही यह आयोजन बीएड विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए तैयार करते है।

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में टैलेंट कार्निवाल-2023 का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- नवागन्तुक छात्राओं की रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता को उड़ान प्रदान करने हेतु उनमें छिपी प्रतिभा को बाहर लाने एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करने हेतु एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टैलेंट कार्निवाल-2023 प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशन अधीन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन का हार्दिक अभिनंदन डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल कोआर्डिनेटर एवं डीन अकादमिक द्वारा प्लांटर भेंट कर किया गया। समागम का शुभारंभ मंगलकामना हेतु मंगल तिलक लगाकर एवं ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने नवागन्तुक छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें डीएवी संस्था के महान सुधी विद्वानों के आदर्शों, मूल्यों, संस्कारों को अपनाते हुए देश एवं संस्था को उन्नति के पथ पर ले जाते हुए जीवन पथ में निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपनी एक प्रतिभा एवं योग्यता होती है और इस प्रतिभा को मंच के माध्यम से निखारा जाता है जो आपकी कला को नया मोड़ एवं आयाम प्रदान करती है। उन्होंने छात्राओं को न केवल शैक्षणिक बल्कि अशैक्षणिक क्षेत्र में प्रतिभागिता करते हुए निरंतर कुछ नया सीखने एवं सही अर्थों में आर्य युवतियां बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सीमा मरवाहा ने कार्यक्रम के संयोजकों एवं उनकी टीम के प्रशंसनीय कार्यों की सराहना करते हुए निर्णायक मंडल के सदस्यों का धन्यवाद किया एवं विजित छात्राओं व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मकता को नया रूप देकर उनका बौद्धिक विकास किया जाता रहेगा ताकि वे सर्वपक्षीय रूप से सक्षम बन सकें। टैलेंट कार्निवाल में कविता उच्चारण, भाषण, रंगोली, मेहंदी, नेल आर्ट, नृत्य, गायन, कोलॉज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, कैलिग्राफी, क्विज, ऐड-मैड शो, पपिट मेकिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें 420 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी योग्यता व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता उच्चारण एवं भाषण प्रतियोगिता में जजों की भूमिका लवलीन कौर, रश्मि सेठी ने निभाई जिसमें छात्राओं ने महिलाएं बेहतर राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बन सकती हैं, सोशल मीडिया और पारिवारिक जीवन एवं क्या आजकल बच्चे फैशन के शिकार हैं, विषय पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने मुस्कान, माँ, स्त्री, लडक़ी, भ्रूण हत्या, सभ्याचार आदि विषयों पर कविता उच्चारण किया जिसमें गुरनूर ने पहला, वर्षा ने दूसरा एवं तन्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अर्शदीप ने पहला, एंजल मैथ्यू ने दूसरा एवं किरणजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैलिग्राफी प्रतियोगिता में जजों की भूमिका डॉ. शैलेन्द्र एवं श्रीमती अनुराधा ठाकुर ने निभाई जिसमें सौम्या ने पहला, हरप्रीत कौर ने दूसरा व जैसमीन डडवाल ने तीसरा और सृष्टि जैन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सटैडप कामेडी में जजों की भूमिका डॉ. अंजना भाटिया, बॉटनी विभागाध्यक्षा एवं रेणु वालिया ने निभाई जिसमें जसलीन ने पहला, सिमरनजीत ने दूसरा एवं सौम्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जजों की भूमिका रमा शर्मा, मास कम्यूनिकेशन विभागाध्यक्षा  व श्रीमती अरविंदर कौर, सुकृति शर्मा ने निभाई जिसमें मुस्कान ने पहला व रितिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में संज्ञा रणदेव ने पहला, तनिमा सूरी ने दूसरा, भावना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में जजों की भूमिका डॉ. अंजना भाटिया व रवि कुमार ने निभाई जिसमें जपरीत ने पहला, गुणप्रीत ने दूसरा एवं कांशी एवं रिया बडोला ने सांझे रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। एैड-मैड शो में जजों की भूमिका बीनू गुप्ता एवं उपमा गुप्ता ने निभाई जिमसें परपलिशियस शैयू की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। पपिट मेकिंग, मेहंदी कला, नेलआर्ट व रंगोली में जजों की भूमिका डॉ. राखी मेहता, बीडी विभागाध्यक्षा व मुक्ति अरोड़ा ने निभाई। पपिट मेकिंग में मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया, मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला, पलक ने दूसरा एवं पलक +2 आर्ट्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नेल आर्ट में सिमरनजीत कौर ढालीवाल ने पहला, मान्वी ने दूसरा, ऐना सेठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली में सिमरन कुमारी ने पहला, मन्नत व खुशप्रीत ने दूसरा, खुशी एवं आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में सुकृति मिगलानी ने पहला, मुस्कान ने दूसरा, हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस, गायन एवं एकल डांस प्रतियोगिता में जजों की भूमिका कुलजीत कौर, डा. प्रेम सागर, म्यूजिक विभागाध्यक्ष, रेणु वालिया व सुरभि ने निभाई। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में भांगड़ा लिशियस ग्रुप ने पहला, फैब आरवी ग्रुप ने दूसरा, रूह पंजाब दी ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में मानसी ने पहला, रिया बडोला ने दूसरा व सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में क्लासिकल वोकल में सुकृति ने पहला, सूफी गायन में हरगुन ने पहला , लोक गीत में पावनी ने पहला, गीत में कशिश ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंत में अरविंदर कौर ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन रागिनी और जसप्रीत ने किया। इस मौके पर कॉलेजिएट सैक्शन के सभी अध्यापकगण व नॉन टीचिंग विभाग के सदस्य मौजूद रहे।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के इतिहास विभाग ने 'भारत के स्वतंत्रता संग्राम के भूले हुए नायकों को एक समृद्ध श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 'भूले बिसरे क्रांतिकारियों का पुनः स्मरण' विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। रविंदर नाथ भारद्वाज (सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) इस कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य प्रमोद, भाजपा के पूर्व जिला सदस्य रोमेश शर्मा और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. पूनम सूद भी उपस्थित थे। आरंभ में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया। रवीन्द्र नाथ ने उन भूले-बिसरे  क्रांतिकारियों पर काफी प्रकाश डाला, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन इतिहास द्वारा उनकी उपेक्षा की गई। उन्होंने भारत की आजादी के लिए उनकी अदम्य भावना और प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए इन गुमनाम नायकों के योगदान और बलिदान पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर, इतिहास विभाग की कवलजीत कौर ने रिसोर्स पर्सन और मेहमानों का धन्यवाद किया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधन समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्राचार्य ने इतिहास विभाग को उन निस्वार्थ आत्माओं पर एक विचारोत्तेजक व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए बधाई दी, जिन्होंने देश के कल के लिए अपना आज दे दिया ।यह आयोजन एक ज़बरदस्त सफलता साबित हुआ, जिसने छात्रों, शोधकर्ताओं और सम्मानित शिक्षाविदों को आकर्षित किया।

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइंन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने सीखे पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक बेकरी प्रोडक्ट बनाने के विभिन्न तरीके

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के होम साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने नैशनल फिनिशिंग और कुकरी इंस्टिट्यूट(NFCI )में जाकर बेकरी पर एक दिवसीय वर्कशाप में प्रतिभागिता की। इस इंस्टीट्यूट की निदेशक श्रीमती अंजना जोशी,शैफ कमल,रोहित एवं गुरसिमरन 'बेक योर ओन ब्रैड' थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को बेकिंग की मूलभूत तकनीक की जानकारी देते हुए ब्रेड के लिए आटा गुंधने तक से लेकर स्टफ ब्रैडस, पौष्टिक मफिंस, मिलेट बेस्ड स्वास्थ्यकारी केक्स एवं ब्रेड स्टिक्स बनाने की जानकारी देते हुए बताया कि हम ब्रेड का रोजमर्रा की जिंदगी में सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं बशर्ते कि हम सही,स्वास्थ्यकारी ,स्वादिष्ट एवं पौष्टिक ब्रेड का चयन करें। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होम साइंस विषय एक व्यावहारिक विषय है इसमें विद्यार्थियों को अपने विषय में निपुण बनाने के लिए व्यावहारिक ज्ञान देना जरूरी हो जाता है इसलिए हम समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए विषय विशेष पर वर्कशॉप का आयोजन करते रहते हैं ताकि वह सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ विषयों की व्यावहारिक जानकारी भी ले सके। विद्यार्थियों को वर्कशॉप में प्रतिभागिता करने की प्रेरणा देने के लिए उन्होंने होमसाइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका आनंद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप्स में प्रतिभागिता करवाती रहे तथा उनका आयोजन भी करती रहे।

सेंट सोल्जर में मनाया गया अध्यापक दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन जी का जन्मदिवस अध्यापक दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा, स्टाफ मैंबर्ज़ और छात्रों द्वारा किया गया। सबसे पहले सभी अध्यापकों ने डॉ. राधा कृष्णन जी की तस्वीर के आगे श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। सभी अध्यापकों द्वारा अध्यापक दिवस का केक काटते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवा अध्यापक दिवस की ख़ुशी को बांटा गया। अध्यापक दिवस सेलिब्रेशन में सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, कपूरथला रोड के अध्यापकों ने भाग लिया।

अध्यापकों द्वारा अध्यापक दिवस को समर्पित रंगारंग कार्यकम्र पेश किया गया जिसमें अध्यापकाओं ने डांस, मॉडलिंग द्वारा इस दिन को सेलिब्रेट किया। चेयरपर्सन चोपड़ा ने सभी अध्यापकों को सन्मान चिन्ह के साथ सन्मानित किया और सभी अध्यापकों और डॉ. राधा कृष्णन को नतमस्तक होते हुए कहा कि हमे अपने अध्यापकों का हमेश कर्जदार रहना चाहिए जिनकी वजह से आज हम में अच्छे संस्कार है। अध्यापक को इसी लिए भविष्य का निर्माता कहा जाता है क्योंकि एक छात्र के सम्पूर्ण विकास में जहाँ उसके माता पिता का अहम योगदान रहता है वही उसके अध्यापक भी महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं।

के.एम.वी. में इनर व्हील क्लब, जालंधर के साथ संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

के.एम.वी. की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को अपनाया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था,कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए इनर व्हील क्लब, जालंधर के सहयोग से एक सफल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय हॉस्टल की छात्राओं की उत्साही भागीदारी देखी गई, जिन्होंने अपनी पर्यावरणीय जिम्मेदारी के हिस्से के रूप में पूरे दिल से पेड़ों को अपनाया। के.एम.वी. कॉलेज के हरे-भरे परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राएं एवं प्राध्यापक विभिन्न प्रकार की वृक्ष प्रजातियों को रोपने के लिए एक साथ आए, जिसमें स्वदेशी किस्में भी शामिल हैं तथा जो पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए ज़रूरी हैं। इसके अलावा सभी ने यह पौधे लगाते हुए  इनके उचित पालन-पोषण की भी शपथ ली।

प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मौजूदा समय में ऐसी पहल के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक वैश्विक चिंता है और यह देखकर खुशी होती है कि हमारी छात्राएं पर्यावरण की जिम्मेदारी लेने में सक्रिय रूप से तैयार हैं। यह वृक्षारोपण अभियान स्थिरता के प्रति हमारी चल रही प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण प्रबंधन के प्रति के.एम.वी. की प्रतिबद्धता और युवा पीढ़ी को टिकाऊ प्रथाओं में शामिल करने के महत्व को दर्शाता है। यह एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है कि सामूहिक प्रयास एक हरित और स्वच्छ दुनिया के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रेशम कौर ने संस्था के द्वारा सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि के.एम.वी. की ऊर्जावान छात्राओं के साथ काम करना एक खुशी की बात है क्योंकि हम एक साथ मिलकर एक हरित, स्वस्थ ग्रह में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। मैडम प्रिंसिपल ने अभियान के सफल आयोजन के लिए स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की डीन डॉ. मधुमीत के प्रयासों की सराहना की। इनरव्हील क्लब से डॉक्टर तरसेम लाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में हाइड्रा फेशियल पर सेमिनार का अयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर के कॉस्मोटोलॉजी विभाग द्वारा 1सितंबर 2023को न्यू इमेज इंटरनेशनल ब्यूटी इंस्टीट्यूट एंड लाउंज के सहयोग से हाइड्रा फेशियल पर सेमिनार का अयोजन किया गया जिसमें इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को ' हाइड्रा फेशियल ' की जानकारी देते हुए इसके सही तरीके और महत्व के बारे में भी बताया। इस सेमिनार के अंतर्गत त्वचा की देखभाल पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता करवाई गई जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ नवजोत ने इस आयोजन के लिए मैडम ज्योति, असिस्टेंट प्रोफेसर कॉस्मेटोलॉजी विभाग, को बधाई दी।

डीएवी कॉलेज जालंधर के हिन्दी विभाग द्वारा प्रो. रमेश कुंतल मेघ को भावभीनी श्रद्धांजलि

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर में मुंशी प्रेमचंद हिन्दी साहित्य परिषद, हिन्दी विभाग ने विख्यात हिन्दी आलोचक, मूर्धन्य लेखक व साहित्य अकादमी से पुरस्कृत प्रो. रमेश कुंतल मेघ के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन प्रार्थना के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने प्रो. मेघ के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे हिन्दी जगत की अपूरणीय क्षति बताया। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. संदीपना शर्मा ने हिन्दी के प्रति उनके समर्पण का जिक्र किया। डॉ बलवेन्द्र सिंह ने प्रो मेघ को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व और साहित्यिक अवदान से जुड़े प्रसंगों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि  साहित्यकार, आलोचक, सौन्दर्यशास्त्री, संस्कृतिकर्मी, प्राध्यापक प्रो. मेघ को अपने आप में एक संस्था बताया। सौन्दर्यशास्त्र से लेकर देह भाषा और मिथक जैसे विषयों पर उनके वृहद शोध कार्य अतुलनीय है।  मुंशी प्रेमचंद हिन्दी साहित्य परिषद के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने हिन्दी साहित्य में प्रो. मेघ के उल्लेखनीय योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक साहित्य में मिथक और सौन्दर्य के विवेचक के रूप में उनकी पहचान रही। पंजाब की धरती से हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने वाले प्रो. मेघ साहित्य के क्षेत्र में याद किए जाते रहेंगे।  इस अवसर पर डॉ. ऋचा नांगला, प्रो. मिनी बजाज, पंजाबी विभाग से डॉ. साहिब सिंह ने भी प्रो. मेघ के निधन पर संवेदना प्रकट की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar