(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित |

शिक्षा

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नन्हे बच्चों ने किए गुरुद्वारा साहिब के दर्शन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड,  व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। इस विशेष दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों को गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए ले जाया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों में धार्मिक प्रवृत्ति को जागृत करना, उनमें आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिक मूल्यों का विकास करना है। सभी बच्चों ने बड़े अनुशासित ढंग से गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश किया, रुमाल से सिर ढककर श्री गुरु ग्रंथ साहब के सामने माथा टेका। बच्चों ने अपनी मीठी आवाज़ में मूल-मंत्र तथा 'सतिनाम, श्री वाहेगुरु' का जाप किया और फिर कीर्तन का श्रवण किया। कुछ बच्चों ने शबद-कीर्तन में अपना सहयोग भी दिया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह ने बच्चों को 'नाम जपो, वंड छको, किरत करो' का अर्थ समझाया‌। बच्चों ने दोनों हाथ जोड़कर प्रसाद लिया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को सिक्ख गुरुओं द्वारा किए गए कार्यों, शिक्षाओं और उनके बलिदानों  संबंधी जानकारी दी।

सेंट सोल्जर ने अरदास और लंगर लगाकर मनाया श्री गुरु नानक देव जी प्रकाशपर्व

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व का शुभ अवसर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा अरदास करवा और लंगर लगाकर मनाया गया। जिसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेक्रेड हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुनील चोपड़ा, पीपीआर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन चोपड़ा, रीतू चोपड़ा द्वारा लंगर की सेवा करते हुए सभी की उन्नति की कामना की। सभी ने बोले सौ नेहाल, सतश्री अकाल के जैकारों के साथ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व की सभी को बधाई दी। अंत में संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई। चोपड़ा परिवार ने सभी को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए उनके द्वारा दी गई तीन शिक्षाओं "नाम जपो, किरत करो, वंड के छको को अपने जीवन में अपनाने को कहा जिसमें पुरे जीवन का सार छुपा हुआ है।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर ने क्लॉथ कलेक्शन ड्राइव में भाग लिया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के एनसीसी कैडेटों ने नगर निगम, जालंधर के सहयोग से जालंधर स्मार्ट सिटी और रीप बेनिफिट फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'क्लॉथ कलेक्शन ड्राइव' में उत्साह के साथ भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को पुराने कपड़े देकर कपड़ा कचरे के लिए एक चक्रीय अर्थव्यवस्था बनाने में शामिल करना था। सेल्फ हेल्प ग्रुप जेएससीएल द्वारा प्रोजेक्ट नवजीवन के हिस्से के रूप में कपड़े के बैग और अन्य उत्पादक वस्तुओं जैसे उपयोगी उत्पादों का उत्पादन करने के लिए इन एकत्रित कपड़ों को अप-साइकिल करना चाहते हैं। इससे सेल्फ हेल्प ग्रुप को उपयोगिता उत्पाद बेचकर आय अर्जित करने में मदद मिलेगी और साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कपड़ा कचरे को डंपिंग स्थलों पर जाने से रोकने में भी मदद मिलेगी। स्मार्ट सिटी फेलो, जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से सुश्री प्रीतकिरन कौर और रीप बेनिफिट फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर भरत बंसल और एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रिया महाजन ने कैडेटों और कॉलेज के छात्रों को नेक काम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के लिए 100 से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया और पुराने अप्रयुक्त कपड़ों को रीसाइक्लिंग के लिए योगदान दिया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय आवासों से अप्रयुक्त कपड़े भी एकत्र किये। इस अभियान के पीछे का मुख्य उद्देश्य पुन: उपयोग, कम करने और पुनर्चक्रण की आवश्यकता के बारे में पर्यावरण जागरूकता लाना था। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने एनसीसी कैडेटों और एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रिया महाजन के प्रयासों की सराहना की।

के.एम.वी. की छात्राओं ने फसल सुधार म्यूज़ियम तथा डॉ. उप्पल म्यूज़ियम, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी का दौरा किया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी के द्वारा के.एम.वी. इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल के सहयोग से पंजाब एग्रीकल्चरलयूनिवर्सिटी, लुधियाना में एक एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन करवाया गया जिसके तहत छात्राओं ने फसल सुधार म्यूज़ियम तथा डॉ. उप्पल सॉइल साइंस म्यूज़ियम का दौरा किया. सबसे पहले, छात्राओं ने फसल सुधार म्यूज़ियम का दौरा किया, जहां डॉ. सक्सेना ने विभाग के साथ-साथ संग्रहालय का विस्तृत जानकारी दी और फसल सुधार के इतिहास, पौधों के प्रजनन में उपयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ विज्ञान और इनोवेशन के द्वारा हमारे भोजन के चित्र को दिए गए आकार के बारे में जाना. इसके अलावा छात्राओं ने अनाज, छद्म अनाज, फलियां, कपास, सरसों, फ्लेक्स, अलसी आदि की विभिन्न किस्मों के बारे भी जानकारी हासिल की.

इस उपरांत छात्राओं ने डॉ. उप्पल सॉइल साइंस म्यूज़ियम का भी दौरा किया जहां डॉ. विजयकांत सिंह ने छात्राओं को म्यूज़ियम के बारे में बताया, तथा छात्राओं ने म्यूज़ियम के छ: स्तरों के बारे में जानकारी हासिल की जिनमें पहले तीन स्तर मिट्टी को अन्य तीन स्तर मिट्टी की उर्वरता को दर्शाते हैं. संग्रहालय में, छात्राओं ने उत्तरी भारत की मिट्टी के मानचित्र के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ-साथ मिट्टी एवं जल संरक्षण तथा भारत में उत्पन्न होने वाली विभिन्न नदियों के बारे में भी जाना. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं के लिए इस ज्ञानवर्धक दौरे के आयोजन के लिए बॉटनी विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की. उल्लेखनीय है कि इस ट्रिप के दौरान बॉटनी विभाग के प्राध्यापकों शिखा वशिष्ठ, डॉ. संदीप कौर और निशा ने छात्राओं का नेतृत्व किया।

दर्शन अकादमी ने धूमधाम से मनाया गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व

जालंधर (कूलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सी सै० स्कूल जालंधर में गुरु नानक जी. के प्रकाश उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनेक गतिविधियों आयोजित की गई। विद्‌यालय की संगीत शिक्षिका तथा छात्राओं ने सुबह की प्रार्थना सभा में सबद गाए। पंजाबी शिक्षिका ने विद्‌यार्थियों को गुरुनानक देव जी के जन्म उनके कार्यों तथा शिक्षाओं के बारे में बताते हुए संक्षिप्त भाषण दिया। प्राइमरी कक्षाओं के विद्‌यार्थियों ने भी गुरु महिमा का गुणगान किया। सभी बच्चे पारंपरिक वेशभूषा के साथ रंग बिरंगी पराड़ी भी धारण करके विद्‌यालय में आए। इस शुभ दिन पर प्रधानाचार्य दिनेश सिंह तथा समूह स्कूल स्टाफ ने विद्‌यार्थियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जालंधर कैंट में करियर टॉक का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जालंधर कैंट में करियरटॉकका आयोजन किया गया। डॉो गगनदीप कौर औजला ने फोकस करियर गाइडेंस टॉक के अंर्तगत विद्यार्थियों को भविष्य के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए विस्तृत जानकारी दी। डॉो गगनदीप ने बताया कि सब की विशिष्ट क्षमता होती है उसे पहचानकर अपने करियर की दिशा में बेहतर कार्य करें।

विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछ कर समस्याओं का समाधान किया।प्राचार्य रविंदर कुमार ने विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति समर्पित भाव से मेहनत करने पर बल दिया। नीलम सहगल ने कार्यक्रम में प्रति भाग करने के लिए सबका धन्यवाद दिया।

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के इतिहास विभाग के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को मनाते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया. श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं एवं उपदेशों को मानवीय जीवन में धारण करने के संबंध में जागरूकता फैलाने की मकसद के साथ निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग तथा क्विज़ जैसी गतिविधियां आयोजित की गई. इन गतिविधियों में 10+1 तथा 10 +2 की लगभग 90 छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों को सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही कर्म करने, सेवा, सिमरन, जनकल्याण, मिलजुल कर रहने, सच्चाई, उच्च आचरण, सामाजिक बराबरी, दया आदि जैसी शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की समूह टीम के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के गुरु नानक अध्ययन केंद्र ने गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए "गुरु नानक बानी विच प्रकृति दा दार्शनिक चित्रण" पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. रीना कुमारी (सहायक प्रोफेसर, पंजाबी विभाग, कन्या महा विद्यालय, जालंधर) ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। डॉ. रीना ने दर्शकों को अपने छंदों और लोकप्रिय जीवन कहानियों के माध्यम से गुरु जी की अविश्वसनीय शिक्षाओं के बारे में बताया और यह भी कहा कि उनके द्वारा दिया गया ज्ञान समृद्ध है और सूक्ष्म बारीकियों का प्रतीक है। नानक उस समय के क्रांतिकारी गुरु थे और उन्होंने हर संप्रदाय के सामाजिक हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। डॉ. रीना ने छात्रों को प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए गुरुजी के संदेशों को अपने जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान गुरु नानक के पर्यावरण ज्ञान को हमारे दैनिक जीवन में एकीकृत करने के आह्वान के साथ समाप्त हुआ। इसने प्रकृति के साथ गहरे संबंध को बढ़ावा देने और गुरु नानक की शिक्षाओं के अनुरूप स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्माननीय सदस्य और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने सभी को गुरुपर्व की बधाई दी और गुरु जी की शिक्षाओं को मानव जीवन के लिए मूल्यवान बताया और शांति और एकता का संदेश दिया।

एच.एम.वी. द्वारा परीक्षा के लिए छात्राओं को दी गईं शुभकामनाएं

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की देखरेख में शुभकामनाएं कार्ड समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या, डीन, विभागाध्यक्षों तथा आफिस अधीक्षकों ने छात्राओं को सुबह व शाम के सेशन में शुभकामनाएं कार्ड देकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस संकेत से छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि यह कार्ड एचएमवी में ही रीसाइकल किए गए पेपर से बनाए गए  हैं तथा इन्हें विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा ही डिजाइन किया गया है। सुबह के सत्र में कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी डॉ. आशमीन कौर, इंचार्ज एनएसएस डॉ. वीना अरोड़ा, विभागाध्यक्षा इकोनामिक्स विभाग डॉ. शालू बत्तरा, को-डीन विद्यार्थी परिषद सविता महेन्द्रू तथा सुपरिटेंडेंट अकाउंट्स पंकज ज्योति ने छात्राओं में कार्ड व मिठाई वितरित की। शाम के सत्र में समाज सेवक सुधीर शर्मा, डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी, डीन यूथ वैलफेयर नवरूप, डीन वैदिक अध्ययन डॉ. ममता, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया व सुपरिटेंडेंट एडमिन रवि मैनी ने छात्राओं को शुभकामनाएं कार्ड दिए।

बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन का गुरु नानक देव विश्व विद्यालय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन ने गुरु नानक देव विश्व विद्यालय की परीक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन में बी.वाॅक फैशन टैक्ना लोजी, सम.4 में जसप्रीत ने 78.3ः तथा बैचलर आॅफ डिज़ाईन, सम. 2 की स्वानि का नेे 88.3ः अंक प्राप्त कर यूनिर्वसिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.वाॅक, सम. 4 की सिमरनजीत 77.12ः तथा बैचलर आॅफ डिज़ाईन, सम. 2 की अनामिका ने 87ः अंक प्राप्त कर यूनिर्वसिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार आगामी परीक्षाओं में अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डाॅ. सिमरदीप, डीन अकादमिक, प्रो. किरण गुप्ता, डीन एडमिशन तथा डाॅ.ललितगोपाल, अध्यक्ष, बी. डिज़ाईन विभाग एवं प्रो. चीना गुप्ता ने सभी छात्राओं को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar