Wednesday , 5 February 2025

Recent Posts

रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने आज पदभार ग्रहण किया

“रेलवे आम लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम इसे एक टीम की तरह मिलकर आगे बढ़ाएंगे।”- रवनीत सिंह दिल्ली (ब्यूरो) :- रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने आज रेल भवन में पदभार ग्रहण किया।रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा तथा वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने रेल भवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया। वी.सोमन्ना, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने भी पदभार ग्रहण करने के दौरान उनका स्वागत किया। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए रवनीत सिंह ने कहा,“आज मैं रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी.नड्डा तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा,‘हमें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ, रेलवे बोर्ड के सदस्य और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना है। मैं देश के नागरिकों को भी बधाई देता हूं। रेलवे आम लोगों को जोड़ती है, इसकी बहुत बड़ी भूमिका है। रेलवे लगातार 24*7 चलती है, हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के मार्गदर्शन में इसे आगे बढ़ाने के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।’

Read More »

डॉ. सुकांता मजूमदार ने शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया

दिल्ली (ब्यूरो) :- शिक्षा मंत्रालय में नवनियुक्त राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार ने आज शास्त्री भवन, नई दिल्ली में अपना कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा मंत्रालय पहुंचने पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. मजूमदार का स्वागत किया। डॉ. मजूमदार ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया। डॉ. …

Read More »

प्रतापराव गणपतराव जाधव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- प्रतापराव गणपतराव जाधव ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उनके पास आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का प्रभार भी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में कार्यभार संभालने से पहले प्रतापराव जाधव ने अपने आवास पर पौधारोपण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अंगदान करने का संकल्प भी …

Read More »

जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं। जे पी नड्डा ने 1975 में राजनीति में प्रवेश किया। 1989 के लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें भाजपा …

Read More »

अनुप्रिया पटेल ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया

दिल्ली (ब्यूरो) :- अनुप्रिया पटेल ने आज 11 जून, 2024 को शास्त्री भवन में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री …

Read More »