(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया | एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया |

एच.एम.वी. में सात दिवसीय एफ.डी.पी. का दूसरा दिन






जालंधर (अरोड़ा):- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन बायोटैक्नालोजी विभाग भारत सरकार की डीबीटी स्टार स्कीम के तत्वावधान में ‘गुरु सिद्धता’ सात दिवसीय (24-30 जून) फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ ज्ञान ज्योति प्रज्ज्वलित कर डी.ए.वी. गान से किया गया। इस मौके पर डॉ. संदेशा रयापा, अस्सिटैंट प्रोफैसर, लिंग्यूस्टिक इम्पावरमेंट सैल, जवाहर लाल नेहरू, यूनिवर्सिटी, दिल्ली मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने आए हुए मुख्य मेहमान का प्लांट भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि डॉ. संदेशा रयापा इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने कहा हमें भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहना चाहिए जिससे अध्यापन कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीलम शर्मा ने एफ.डी.पी. के पहले दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. संदेशा ने  21वीं सदी के प्रभावशाली अध्यापन तकनीक पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

उन्होंने भाषा कौशल पर विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भाषा में शब्दों का सटीक प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने संचार व प्रभावशाली संचार में अंतर बताते हुए  प्रभावशाली संचार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ढंग से पढ़ाना चाहिए ताकि वह अच्छे से सीख सकें। उन्होंने सीखने के कौशल, साक्षरता कौशल व जीवन कौशल पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसी के साथ उन्होंने शोध पद्दतियों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी उपल्बध करवाई। मंच संचालन डॉ. नीतिका कपूर द्वारा किया गया। डॉ. साक्षी ने सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar