(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सेंट सोल्जर नर्सिंग छात्रों ने पौधे लगा पर्यावरण संभालने की सबसे की अपील






पेड़-पौधे मनुष्य जीवन का आधार : संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा):- सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट खाम्ब्रा में प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी स्टाफ मेंबर्स और छात्रों ने कालेज कैंपस और आस-पास में पौदे लगाए। प्रिंसिपल नीरज सेठी ने बताया कि पर्यावरण में बढ़ रहे पर्दूषण को कम करने तथा पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए छात्रों ओर अध्यापकों द्वारा यह प्रयास किया गया है। इस दौरान मेरीगोल्ड, आम, ऑरेंज, स्पाइडर प्लांट, लिल्ली फ्लावर, डेज़ी, हिबिक्स अज़ली आदि पौदे लगाए और उनकी देखभाल का जिम्मा भी लिया। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौदे लगा कर उनको संभालना पड़ेगा और इसके लिए युवा पीढ़ी को बहुत मोटीवेट करने की ज़रुरत है क्यूंकि हरेभरे वृक्ष ही हमारा भविष्य हैं। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि मनुष्य जीवन का वृक्ष ही आधार हैं। पेड़-पौदे मनुष्य की हज़ारों ज़रूरतों को पूरा करते हैं। अगर पृथ्वी पर पेड़ ना हो तो हमारा जीवन असंभव है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar