(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने किया अपना वर्चस्व स्थापित | एच.एम.वी. में अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी.कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में नेशनल साइंस डे मनाया गया | सेंट सोल्जर ग्रुप हर उस छात्र के साथ जो कुछ बनना चाहता : चेयरमैन चोपड़ा | डीएवी कॉलेज जालंधर में सुलेख एवं सूक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन |

के.एम.वी. भारत सरकार द्वारा प्राप्त करने वाला पंजाब का एकलौता महिला कॉलेज






  भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय पूरे पंजाब का इकलौता कॉलेज है जिसको  बायोटेक्नोलॉजी विभाग, भारत सरकार द्वारा स्टार स्टेटस के साथ सम्मानित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में 116 कॉलेज ऐसे हैं जिनको स्टार कॉलेज स्कीम के अन्तर्गत अंडर ग्रेजुएशन स्तर पर साइंस विषय को मजबूत एवं प्रसिद्ध बनाने के लिए रखा गया है तथा 29 कॉलेज ऐसे है जिनको यह स्टार स्टेटस प्राप्त है। कन्या महाविद्यालय के साइंस विभाग द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है जिनमें माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट, सोशल एक्सटेंशन प्रोग्राम, इंडिस्ट्रियल ट्रेनिंग के साथ-साथ छात्राओं को पर्यावरण एवं सामाजिक मुद्दों के साथ संबन्धित विभिन्न पहलुओं के प्रति संवेदनशील बनाने के अलावा राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में एजुकेशनल ट्रिपस, प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा एक्सपर्ट टॉक, इनोवेटिव विधियों के द्वारा विषय का अध्यापन, लोगों में विज्ञान विषय को प्रसिद्ध करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आदि शामिल है। इसके साथ ही साइंस  क्लबों के लिए विशेष ध्यान देने योग्य एवं महत्वपूर्ण विषयों से सम्बन्धित विभिन्न शॉर्ट एवं लॉन्ग टर्म गतिविधियों के साथ प्रोग्रामों की सरचना तैयार की जाती है। विज्ञान प्रसार भारती, डी.एस.टी. के अन्तर्गत रजिस्टर्ड कॉलेज का विक्रम साराभाई साइंस क्लब भी ब्रोज श्रेणी से सिल्वर श्रेणी में अपग्रेड किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूरे पंजाब में से इस सिल्वर श्रेणी में कुल 148 क्लबों को ही मानता प्रदान की गई है। यह अपग्रेडेशन के.एम.वी. के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी की शानदार कार्यगुजारी एवं प्राप्तिओं का सम्मान है। साइंस विभाग  की स्टेट ऑफ द आर्ट हाईटेक लैब में छात्राओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ अनुभूति जैसी स्टूडेंट-स्टूडेंट मेंटरिंग वर्कशॉप का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता  रहता है। छात्राओं द्वारा अपने रिसर्च प्रोजेक्ट पर किए गए कार्यों के परिणामों  को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंसओं में भी पेश किया जाता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं जैसे :- सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अमृतसर, डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालन्धर आदि में छात्राओं को इंटर्नशिप के लिए भेजा जाता है। गुजरात बोरोसिल लिमिटेड, भरुच, शुगर मिल, भोगपुर, वी.आई.पी. इन, अमृतसर, पुखराज ऑर्गेनिकस, जालन्धर आदि संस्थाओं में छात्राएं इंडस्ट्रियल एक्सपोर्टर कम ट्रेनिंग प्राप्त करती है इसके अलावा उनके शोध के दायरे को और अधिक विशाल करने के मकसद के साथ उन्हेें फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून, कार्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड, सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट, कसौली, सेंट्रल साइंटिफिक एंड इंस्ट्रूमेंटेशन ऑर्गेनाइजेशन, चंडीगढ़ आदि में फील्ड विजिट के लिए भी लेकर जाया जाता है। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने साइंस विभाग के प्राध्यापकों एवं छात्राओं को इस सफलता के लिए मुबारकबाद दी और बताया कि 1950 से लगातार चल रहे के.एम.वी. के साइंस विभाग में मौजूदा समय में एम.एस.सी. फिजिक्स, एम.एस.सी. केमेस्ट्री, एम.एस.सी. मैथमेटिक्स, एम.एम.सी. जूलॉजी, एम.एस.सी. बॉटनी, बी.एस.सी. मेडिकल, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल, बी.एस.सी. बयो टेक्नोलॉज (प्रोफेशनल), बी.एस.सी. ऑनर्स फिजिक्स, बी.एस.सी. ऑनर्स मैथमेटिक्स, पी.जी. डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन वैदिक मैथमेटिक्स जैसे अंडर ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसके अलावा कॉलेज को साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग भारत सरकार के द्वारा फिसट ग्रांट भी प्राप्त हो चुकी है। इफसट स्कीम के अंतर्गत कॉलेज में अत्याधुनिक उपकरणों:- जैसे एफ.टी.आई.आर. यू.वी. विजिबल स्पेक्ट्रम, ई.टए.सी.ई. पी.ए. अल्फा काउंटिंग सिस्टम आदि के साथ लैस हाइटेक रिसर्च लैबस की स्थापना की गई है। फैकल्टी के द्वारा विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्टस के ऊपर काम करने के साथ-साथ पी.एच.डी. स्कॉलरका को भी गाइड किया जाता है। इसके साथ ही रिसर्च स्कॉलर्स को अंतराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर भी प्रदान करवाया जाता है। हाल ही में आईसी.टी.पी. फेलोशिप तथा ई.एन.ई.ए., इटली के अंतर्गत अब्दुल सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स में दो रिसर्च स्कॉलर द्वारा अपने प्रोजेक्ट सम्पूर्ण किए गए हैं। पिछले 10 वर्षों से लगातार के.एम.वी. द्वारा इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च इंस्पायर प्रोग्राम का आयोजन भी लगातार किया जा रहा है। के.एम.वी. द्वारा इन्नोवेशन हब की स्थापना की गई है जहां विद्यार्थियों को पुस्तक के ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान विषय की व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान करवाई जाती है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भी इन्नोवेशन हब में दौरे  के दौरान विभिन्न विज्ञान से सम्बन्धित अवधारणाओं की जानकारी प्राप्त की जाती है। यह सारे महत्वपूर्ण कार्य विद्यालय द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जाते प्रयत्नों की गवाही देते हैं।
 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar