(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को 4500 राशन के पेक्ट करवाये उपलब्ध






जालन्धर (JJS):- जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिले में लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान समाज के कमजोर वर्गों और जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री पहुँचाने के लिए स्थापित किये गए सैंटर से आज 4500 सूखे राशन के पैकेट भेजे गए। इस से सम्बन्धित जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जालंधर विकास अथारटी नवनीत कौर बल्ल जोकि इस बाँट केंद्र की निगरानी कर रहे हैं ने कहा कि 4500 सूखे राशन के पैक्ट जिन में 49500 किलो गेहूँ का आटा, 49500 किलो चावल, 9900 किलो दालें और 4500 किलो चीनी शामिल है लोगों को उपलब्ध करवाया गया। हर पैक्ट में 5 किलो गेहूँ का आटा, 5 किलो चावल, एक किलो चीनी, और एक किलो दाल शामिल हैं।

उन्होने बताया कि जिले में दूर दूर जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री समय पर पहुँचाने को विश्वसनीय बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ट्रक उपलब्ध करवाए गए हैं। पंजाब सरकार इस मुश्किल घडी में से लोगों और खास कर प्रवासी मजदूरों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होने दानी सज्जन जोकि इस नेक काम के द्वारा प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के इच्छुक हैं को न्योता दिया जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किये गए वेयर हाऊस में सूखे राशन के रूप में योगदान दें ।







  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar