जालन्धर (JJS):- कोरोना वायरस को लेकर जालंधर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सिविल सर्जन दफ्तर की तरफ से जितने भी अब तक संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट आ गई है। अच्छी खबर ये है कि सभी रिपोर्ट नेगिटिव आई है। जालंधर से अब तक सिर्फ पांच मरीज पॉजिटिव है, जिनमें चार सिविल अस्पताल जालंधर तो एक मरीज लुधियाना दाखिल है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भी शुक्रवार तक छुट्टी दिए जाने की संभावना है।