(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

स्वास्थ्य विभाग को सभी शकी मरीजों को सिविल अस्पताल जालंधर में तबदील करने के निर्देश: डी.सी.






जालन्धर (JJS):- डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि कोरोना वायरस के शकी मरीजों को तुरंत सिविल अस्पताल में तबदील किया जाये जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक 21मरीज सिविल अस्पताल में दाखिल हैं और सिविल अस्पताल फिल्लौर में दाखिल ५ मरीजों को भी सिविल अस्पताल जालंधर तबदील किया जायेगा। उन्होने बताया कि सिविल अस्पताल 550 बैंडों वाला अस्पताल है जिस को आइसोलेशन वार्ड में तबदील किया गया है और यहाँ जरूरत अनुसार बुनियादी ढांचा और डॉक्टरी सुविधाएं और स्टाफ मौजूद है। एस.एम.ओ.कश्मीरी लाल और उनकी टीम की तरफ से पहले ही शकी मरीजों के इलाज में शानदार भूमिका निभाई जा रही है। मैडीकल टीमों को पहले ही घर-घर सर्वे करके शकी मरीजों की पहचान करने के लिए लगाया जा चुका है। पुलिस की तरफ से तीन शकी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह समय की जरूरत है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जाये। उन्होने कहा कि इस वायरस को लोगों के सक्रिय सहयोग से और सावधानियों को अपनाने के साथ-साथ घरों में रह कर ही रोका जा सकता है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar