(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

विधायक, डी.सी. और एस.एस.पी. द्वारा गाँवों में घरों तक जरूरी चीजें उपलब्ध करवाने का दिलाया विश्वास






जालन्धर) (JJS): विधायक शाहकोट हरदेव सिंह लाडी शोरोवालिया, डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा और एस.एस.पी. जालंधर नवजोत सिंह माहल ने कहा कि देश कोरोना वायरस के रूप में छिपे हुए दुश्मन से राष्ट्रीय लडाई लड़ रहा है। उप मंडल मैजिस्ट्रेट नकोदर के कार्यालय में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए विधायक, डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी ने कहा कि लोगों को इस घातक वायरस के कारण पैदा होने वाले खतरे से जागरूक होने की जरूरत है। उन्होने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि लोगों की कीमती जानों को बचाना विश्वसननीय बनाया जाये। जिला प्रशासन और समाज का हर वर्ग कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग को जीतने के लिए वचनबद्ध है। गाँवों में जरूरी चीजों और सेवाओं को उपलब्ध करवाने के लिए पंचायती ढांचे को बहुत ही सुचारू ढंग से प्रयोग में लाया जा रहा है जिससे लोगों की भीड को एक जगह इकठ्ठा होने से रोका जा सके। हर वार्ड /पंचायत से समर्पित,सेहतमंद और स्वै सेवकों की डॉक्टरी जांच के बाद टीमें बनाईं जाएंगी जिनको जरूरी समान बाँटने के लिए पास जारी किये जाएंगे।

उन्होने कहा कि इन की तरफ से अपने -अपने क्षेत्र के घरों में से जरूरत के समान की सूची बनाकर समान प्राप्त करने के उपरांत लोगों में समान की बाँट की जायेगी। इस विधि को अच्छी तरह अपनाया जायेगा और लोगों के नुमायंदे लोगों के साथ तालमेल करके उनको जरूरी समान उपलब्ध करवायेगा  जिससे लोगों की जरूरी चीजों के लिए बाहर जाने वाली भीड को रोका जा सकेगा। इस अवसर पर उप मंडल मैजिस्ट्रेट अमित कुमार पंचाल, डा.विनीत कुमार, संजीव कुमार, ए.एस.पी. वत्सला गुप्ता और अन्य  भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar