(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई |

डी ए वी कालेज ने पूरे उत्साह के साथ मनाया लोहड़ी का पर्व






जालंधर (JJS):- डी ए वी कालेज ने पूरे उत्साह के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। ढोल की थाप पर जमकर झूम कर सभी स्टूडेंट्स ने एक दुसरे को रेवड़ी-मूंगफली भेंट करके लोहड़ी की मुबारकबाद दी। छात्राओं ने सुंदरी मुंदरी हुए, तेरे कौन बेचारे होए गीत के साथ ढोल की ढाप पर जमकर झूमी। स्टूडेंट्स ने भी इस पर्व पर टीचर्स का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया और छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा किया और लड़कों ने भी उनके साथ जमकर भांगड़ा किया। कालेज के प्रिंसिपल डा एस के अरोड़ा,वाइस प्रिंसिपल प्रो अजय कुमार अग्रवाल, स्टाफ सेक्रेटरी प्रो विपन झांजी, रजिस्ट्रार प्रो राजीव शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो अनु गुप्ता और संस्थान के पदाधिकारियों के साथ छात्रा-छात्राओं ने अग्नि प्रज्वलित कर उसकी परिक्रमा करते हुए पूजा की और अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली, मक्की के दानों की आहुति दी। प्रिंसिपल डा एस के अरोड़ा ने कहा कि यह जीवन में उल्लास बिखेरने वाला पर्व है। लोहड़ी खुशहाली का संदेश लेकर आती है नए साल का यह पहला त्यौहार लोगों के दिलों में खुशियां भर देता है। छात्राओं ने पांरपरिक पंजाबी पोशाक पहनी हुई थी कार्यक्रम के अंत में डा अरोड़ा ने सभी छात्राओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद के रूप में रेवडी, मूंगफली वितरित की।

 
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar