(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ | डिप्स चेन के जीबी स्कूल के विद्यार्थियों का रहा शानदार परिणाम | सीटी यूनिवर्सिटी में सीटीयू स्विमिंग अकादमी का उद्घाटन | डीएवी कॉलेज जालंधर में विश्व जल दिवस मनाया गया | एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्रा ने परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया |

एच.एम.वी.के एन.एस.एस. यूनिट के सात दिवसीय कैम्प का समापन समारोह






जालंधर (JJS):- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के प्रांगण में एन.एस.एस. यूनिट के सात दिवसीय कैम्प का समापन समारोह कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के मार्गदर्शन अधीन आयोजित किया गया। इस सुअवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप एस.डी.एम (आई.ए.एस.) राहुल सिंधु उपस्थित रहे। उनके साथ सुरजीत लाल भी मौजूद रहे। समागम का शुभारंभ संस्था परम्परानुसार ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं डी.ए.वी. गान तथा एन.एस.एस. गान से किया गया। इस उपरान्त प्राचार्या द्वारा प्लांटर भेंट कर मुख्यातिथि का हार्दिक स्वागत किया गया। प्रोग्राम आफिसर डॉ. अंजना भाटिया के संरक्षण में आयोजित इस सात दिवसीय कैम्प का संक्षिप्त विवरण दिया गया। उन्होंने प्राचार्या का सदैव सकारात्मक मार्गदर्शन देने हेतु धन्यवाद किया। प्राचार्या ने अपने वक्तव्य में सर्वप्रथम एन.एस.एस. वालंटियर्स को उनके समाज हित कार्यों हेतु उत्साहित किया। उन्होंने मुख्यातिथि एस.डी.एम(आई.ए.एस.) राहुल सिंधु जी का हार्दिक अभिनंदन किया एवं उनके विलक्षण व्यक्तित्व से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि हम सभी मानव है परन्तु मानव से इन्सानियत तक ही यात्रा तय कर लेने पर ही हम एक सक्षम प्राणी बनते हैं। इसलिए सदैव इन्सानियत को ग्रहण करें।

उन्होंने डीएवी सीएमसी अध्यक्ष आर्य रत्न पूनम सूरी जी के सुवचन ‘आर्य बनो’ का संदेश दिया एवं समाज के लिए बेहतर करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को कहा कि जंग तभी विजित की जा सकती है जब हम अपने सुविधामय वातावरण से बाहर निकलते हैं। इसलिए सदैव सामाजिक कार्यों हेतु अग्रसर रहें। उन्होने वालंटियर्स को उनके जज्बों की प्रखरता हेतु शुभाशीष दिया ताकि वह राष्ट्र व समाज की उन्नति में सहायक बनें। मुख्यातिथि एस.डी.एम(आई.ए.एस.) राहुल सिंधु जी ने अपने वक्तव्य में सर्वप्रथम छात्राओं के समाजसेवी कार्यों हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया एवं कहा कि एच.एम.वी. पूरे शहर में एक विलक्षण संस्था है जो केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि समाज हित कार्यों में भी अपना विशिष्ट वर्चस्व रखती है। उन्होंने कहा कि ‘नोट मी बट यू’ का नारा आपको सदैव सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है जो आपको मूल्यात्मकता प्रदान कर आपके व्यक्तित्व को निखारता है।

उन्होंने वातावरणीय सुरक्षा के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक रूप से असक्षम लोगों का सहारा बनने हेतु भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। समापन समारोह के अवसर पर छात्राओं द्वारा सात दिवसीय कैंप की पी.पी.टी. भी प्रस्तुत की गई। विभिन्न छात्राओं को विलक्षण उपाधियों से भी सम्मानित किया गया। एन.एस.एस. सेक्रेटरी - कु. भव्या मिड्डा, ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरकीरत कौर एवं एसिस्टैंट सेक्रेटरी ईशप्रीत कौर को भी उनके प्रोत्साहनवर्धक कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया किर कैंप के दौरान एन.एस.एस. वालंटियर्स ने अपाहिज आश्रम का भी दौरा किया जहां उन्होंने खाने-पीने की वस्तुएं व कपड़े वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत किया। इस अवसर पर एन.एस.एस. यूनिट के अन्य सदस्य अलका, सुश्री हरमनु एवं पवन कुमारी भी मौजूद रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar