Wednesday , 23 October 2024

Recent Posts

अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला

सरकार लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध, कैबिनेट का प्रथम निर्णय गरीबों को समर्पित: वैष्णव दिल्ली (ब्यूरो) :- अश्विनी वैष्णव ने आज यहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है वैष्णव ने कल 3 करोड़ ग्रामीण एवं शहरी घरों के निर्माण के कैबिनेट के फैसले को दो हराते हुए कहा कि सरकार के पहले दिन कैबिनेट का प्रथम निर्णय गरीबों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देश के लोगों की निरंतर सेवा करती रहेगी।वैष्णव ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में सेवा करने के इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और मंत्रालय तथा उसके तहत मीडिया इकाइयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री वैष्णव का स्वागत किया।

Read More »

डॉ. लोगनाथन मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- डॉ. एल. मुरुगन ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. मुरुगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर भरोसा जताया है।उन्होंने यह भी कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सरकार और देश के लोगों के बीच संवाद सेतु के रूप में कार्य करके सरकारी नीतियों को क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।डॉ. मुरुगन ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण तथा शहरी घर बनाने का कैबिनेट का निर्णय इसका उदाहरण है। मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू और मंत्रालय तथा उसके तहत मीडिया इकाइयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. मुरुगन का स्वागत किया।

Read More »

मनोहर लाल ने विद्युत मंत्रालय का कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- मनोहर लाल ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्री के अपने मौजूदा दायित्व के अलावा आज श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय विद्युत मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। पूर्व विद्युत मंत्री राज कुमार सिंह ने अपने उत्तराधिकारी का गर्मजोशी से …

Read More »