के.एम.वी. ने फाउंडेशन प्रोग्राम के दौरान दी ह्यूमन स्टोरी विषय पर छात्राओं को किया संबोधित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनोमस संस्थान, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने फाउंडेशन प्रोग्राम के दौरान दी ह्यूमन स्टोरी विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। यह प्रोग्राम सभी अंडर ग्रेजुएट स्तर के पहले सेमेस्टर की छात्राओं के लिए आयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों के बीच मानव बौद्धिक इतिहास के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है ताकि वे दुनिया के जिम्मेदार और मानवीय नागरिक के रूप में मानवता की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा सकें। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा किया गया। इस में मैडम प्रिंसिपल ने दी ह्यूमन स्टोरी और इसके विभिन्न चरणों में मानवता की शुरुआत से लेकर प्राचीन और मध्य युग से लेकर आधुनिक काल तक के सफ़र को प्रस्तुत किया। प्रो द्विवेदी की प्रस्तुति में मानव इतिहास के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक दुनिया की भौगोलिक स्थितियों से भी संबंधित रहा। मैडम प्रिंसिपल ने अपने संबोधन के दौरान जीवन में उच्च शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि उच्च शिक्षा मानव जीवन का एक मजबूत आधार है क्योंकि यह सर्वांगीण विकास का मार्ग साफ़ करती है। उन्होंने छात्रों को यह कहते हुए भी प्रेरित किया कि किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर होता है और सभी को विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने के लिए आग्रह किया ताकि हम सब मिलकर एक सुंदर और शांतिपूर्ण दुनिया का विकास कर सकें। यह कार्यक्रम का पहला सैशन बहुत संवादात्मक रहा, छात्रों ने इसमें पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया क्योंकि उन्हें विषय और मैडम प्रिंसिपल की प्रस्तुति बहुत उपयोगी लगी क्योंकि इससे उनके ज्ञान और जागरूकता में कई गुना वृद्धि हुई। विद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि के.एम.वी. का उद्देश्य अच्छी तरह से विकसित व्यक्तित्व वाली सशक्त लड़कियों का निर्माण करना है, इसलिए यह कार्यक्रम उस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *