जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन जालंधर के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मानते हुए गुरु साहिब जी के जीवन दर्शन पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा गुरु नानक वाणी पर आधारित प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को स्थान और समय की सीमा में नहीं बाँधा जा सकता। इनके मार्ग पर चल कर हर व्यक्ति, समाज और देश आत्म विकास के पथ पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष डॉ. अमरदीप देओल को साधुवाद दिया।
Jiwanjot Savera