दर्शन अकादमी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व

जालंधर (अरोड़ा) :- दर्शन अकादमी, जालंधर के प्रांगण में आज श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा और गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय के संगीत विभाग और विद्यार्थियों के समूह ने मधुर आवाज में शबद कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। नन्हे-मुन्ने और वरिष्ठ विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके संदेशों पर आधारित भावपूर्ण कविताएं सुनाईं।

विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी भाषणों के माध्यम से किरत करो, नाम जपो और वंड छको के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और समाज में आपसी भाईचारा व समानता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को गुरु नानक देव जी के बताए हुए सत्य, प्रेम और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

About newsadmin

Check Also

पहली वर्षगांठ पर बुजुर्गों ने गीत-संगीत और नृत्य से सजाई शाम

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- उम्र के इस पड़ाव पर भी उत्साह और उमंग में कोई कमी …