Breaking News

एपीजे कॉलेज जालंधर ने लगातार 27वीं बार जीती इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी, 121 अंक हासिल कर रचा इतिहास

म्यूजिक एवं डांस की ओवरआल एवं थियेटर की द्वितीय स्थान की ट्रॉफी भी की अपने नाम

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर ने निरंतर 27 वीं बार 121 अंक प्राप्त करके 39अंक की बढ़त के साथ करके इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। एपीजे कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा के बल पर म्यूजिक एवं डांस की ओवर ट्रॉफी एवं थियेटर की द्वितीय स्थान की ट्रॉफी को हासिल करके अपनी जीत की परंपरा को कायम रखा। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 12नवंबर से 15 नवंबर तक होने वाले जोनल यूथ फेस्टिवल में प्रतिभागिता करते हुए निरंतर 27वीं बार चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना वर्चस्व स्थापित किया।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस शानदार जीत पर सभी यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं उनका दिशा निर्देश देने वाले टीचर्स को बधाई दी।

डॉ ढींगरा ने कहा कि एपीजे कॉलेज अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी की प्रेरणा एवं एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की प्रैज़िडैंट, एपीजे एजुकेशन की अध्यक्ष एवं एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया एवं उनकी सुपुत्री कोओनर एंड डायरेक्टर फैमिली बिज़नेस बोर्ड एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप, लीड एजुकेशन वर्टिकल ऑफिस बियरर एपीजे एजुकेशन डॉ नेहा बर्लिया की दूरदर्शिता एवं निरंतर प्रोत्साहन से हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं बहुपक्षीय विकास को बढ़ावा देते है ताकि किसी भी विषय में डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा भी निखर सके। उन्होंने कहा कि यूथ फेस्टिवल में विजित रहने वाले कई विद्यार्थी आज बॉलीवुड एवं पालीवुड में अभिनय एवं गायन के क्षेत्र में अपनी एक अपनी विशिष्ट पहचान बना कर कालेज को गौरवान्वित कर रहे हैं। जोनल यूथ फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों ने 32 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जोनल यूथ फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों ने 17 प्रतियोगिताओं में प्रथम, 2 प्रतियोगिताओं में द्वितीय एवं 6 प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी, क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल प्रकशन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल नान प्रकश्न,गीत/ग़ज़ल,रंगोली,वार सिंगिंग, ग्रुप शब्द/भजन, ग्रुप सांग इंडियन, गिद्दे,फोक आर्केस्ट्रा वैस्टर्न सोलो, वैस्टर्न ग्रुप सांग, वैस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, डिबेट (हिन्दी-पंजाबी), क्लासिकल डांस, जनरल डांस में प्रथम, फुलकारी एवं माइम में द्वितीय मिमिक्री, कॉस्ट्यूमपरेड, फोक सॉन्ग, कवि, वन एक्ट प्ले, पोस्टर मेकिंग में तृतीय स्थान हासिल किया। गिद्दे में गुरनीत कौर को बैस्ट फोक डांसर, मोहम्मद अशरफ को फर्स्ट बैस्ट मेल एक्टर, मीनाक्षी सेली को बैस्ट सैकेंड फीमेल एक्ट्रेस का सम्मान भी प्राप्त हुआ। डॉ ढींगरा ने इस शानदार एवं अद्भुत जीत के लिए कॉलेज के कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण मिश्रा एवं डॉ अमिता मिश्रा, डॉ मिक्की वर्मा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के इंचार्ज टीचर्स के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की और कहा कि इनकी निरंतर मेहनत लगन एवं निष्ठा से कॉलेज के विद्यार्थी मेहनत करते हुए यह जीत हासिल करते हैं और मैं उम्मीद करती हूं कि इसी तरह भविष्य में भी कॉलेज इन श्रेष्ठ उपलब्धियों को हासिल करता रहेगा।

About newsadmin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …