दर्शन अकादमी में NCF 2023 विषय पर सीबीएसई की कार्यशाला का सफल आयोजन

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Program) के अंतर्गत स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नआधुनिक शिक्षा प्रणाली के नए तौर-तरीकों को समझा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसे संसाधन व्यक्ति सतपाल जी (शिक्षा निदेशक आई.टी ग्रुप आफ स्कूल, पठानकोट) एवं तरुन दत्त जी (सेवारत सेक्रेड हर्ट सी.सै.स्कूल लुधियाना), विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह और विद्यालय के समन्वयक (Co-ordinator) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इससे पहले, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने मुख्य अतिथि/संसाधन व्यक्ति का स्वागत पौधा भेंट करके किया, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक भी था। कार्यशाला के दौरान संसाधन व्यक्ति ने NCF 2023 के प्रमुख उद्देश्यों, शिक्षण पद्धतियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने सत्र के दौरान सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने शिक्षण कौशल को और बेहतर बनाने के गुर सीखे। संसाधन व्यक्तियों ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की और उसके बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने संसाधन व्यक्ति का मार्गदर्शन करने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें धन्यवाद पत्र (Thank Card) भेंट किया। यह कार्यशाला सभी उपस्थित शिक्षकों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही।

About newsadmin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग (किंडरगार्टन) के सभी पाँचों कैंपस—ग्रीन मॉडल …