बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर को ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026’ (पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट सहभागिता एवं प्रभाव) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘सीड बॉल्स फॉर सस्टेनेबल कैंपसेज़ इनिशिएटिव–2026’ के अंतर्गत महाविद्यालय की सराहनीय सहभागिता, पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता एवं सार्थक योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस पहल के अंतर्गत महाविद्यालय की 105 छात्राओं को नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से ई-प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस उपलब्धि पर अमृतसर नगर निगम के महापौर सरदार जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया एवं महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि यह पुरस्कार संपूर्ण बीबीके डीएवी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय पर्यावरणीय स्थिरता, उद्यमशीलता एवं सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने वाली गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए समर्थ शर्मा के प्रति हार्दिक आभार भी व्यक्त किया।

About newsadmin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग (किंडरगार्टन) के सभी पाँचों कैंपस—ग्रीन मॉडल …