एचएमवी के बी.वॉक. विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में प्रथम दो स्थान हासिल कर बढ़ाया कॉलेज का गौरव

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के बी.वॉक. (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया), सेमेस्टर-द्वितीय की छात्राओं ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा मई-जून 2026 में आयोजित परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में प्रथम दो स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा अंजली कुमारी ने 8.17 एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शगुन शर्मा ने 8.08 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने दोनों छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा एवं विभाग के अन्य अध्यापकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह सफलता प्राप्त की। प्राचार्या डॉ. खोसला ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल-आधारित शिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये मेधावी छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी लगन एवं समर्पण के साथ आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मल्टीमीडिया विभाग की प्राध्यापिकाएं हिना धीर एवं रुचिका भी उपस्थित रहीं।

About newsadmin

Check Also

वित्तीय साक्षरता एवं समझदारीपूर्ण निवेश : सुरक्षित भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

जालंधर/अरोड़ा – एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. …