एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा लाफ्स एंड लाइक्स 2.0 का सफलतापूर्वक आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा “लाफ्स एंड लाइक्स 2.0” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 7 श्रेणियों- गायन, रील मेकिंग, स्टैंड अप कॉमेडी, कविता, पर्सनैलिटी रिफ्लेक्शन, कार्ड ट्रिक एवं नृत्य का आयोजन किया गया। कालेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे यह युवाओं और कला का एक यादगार उत्सव बन गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के सभी विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं ताकि विद्यार्थियों को यह मंच मिले जिससे कि उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन हो सके और उनके आत्मविश्वास को बल मिले।

डॉ ढींगरा ने कहा निश्चित रूप से इन अवसरों का लाभ उठाने वाले विद्यार्थी क्षेत्र विशेष में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके भविष्य में बुलंदियों को चूमते हैं । इस कार्यक्रम अमन राणा, अमनदीप ठाकुर एवं साहिल महे के पैनल ने प्रतिभागियों को रोस्ट किया और शो में मनोरंजन का तत्व जोड़ा।प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए विभाग के प्राध्यापकगण मोहित, रितु और आयुषी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह कार्यक्रमों का आयोजन करके विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते रहे।

About newsadmin

Check Also

डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि को मिली नई उड़ान

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी, जालंधर के नॉलेज रिसोर्स सेंटर की ओर से “एक्सप्लोर. इवॉल्व. …