बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन में गुरु विरजानंद जी पुण्यतिथि को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर में गुरु विरजानंद जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं गुरु शिष्य परम्परा पर आधारित पोस्टर मेकिंग एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन परम आदरणीय ‘आर्य रत्न‘ पद्म अलंकृत डॉ. पूनम सूरी, प्रधान, डी ए वी प्रबंधकत्र्री समिति एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के शुभाशीष और आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, पंजाब के निर्देशानुसार कॉलेज प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्राचार्या डॉ. पुष्पिन्दर वालिया ने गुरु विरजानंद जी को स्मरण करते हुए छात्राओं को बताया कि वे एक महान विद्वान, तपस्वी एवं संस्कृत के प्रकांड आचार्य थे। उन्होंने अपना जीवन ज्ञान के प्रचार-प्रसार तथा शिष्यों को संस्कारित एवं शिक्षित करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने बताया कि गुरु विरजानंद जी और उनके शिष्य स्वामी दयानंद सरस्वती का संबंध भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का एक प्रेरणादायी उदाहरण है तथा गुरु विरजानंद जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं ज्ञान के प्रति समर्पण से जीवन में महान उद्देश्य प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु विरजानंद जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से उनके जीवन, व्यक्तित्व, शिक्षाओं तथा गुरु-शिष्य परंपरा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की आर्य युवती सभा के सदस्य – डॉ. अनीता नरेंद्र, डॉ. रश्मि कालिया, डॉ. सुरभी, डॉ. सपना गुप्ता, रविन्द्र कौर, डॉ. स्वाती दत्ता, डॉ. गौरी चावला और छात्राएँ उपस्थित रहीं।

About newsadmin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने वार्षिक चैंपियन एक्सीलेंस (ACE) अवॉर्ड्स 2026 में किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान

जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप …