नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए गए। ये कैंप गांव मुज़फ्फरपुर, धंडोरी, जेठपुर और कोटली जमात सिंह में लगाए गए, जिनमें लगभग 400 मरीजों का PiMS अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। इन कैंपों के दौरान नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

संस्था द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार के मुफ्त मेडिकल कैंप विभिन्न गांवों में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। PiMS अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गोमती महाजन जी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत PiMS अस्पताल में पात्र मरीजों के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन एवं उपचार सरकारी योजना के प्रावधानों के अनुसार मुफ्त किए जाते हैं। उन्होंने लोगों से इन स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

About newsadmin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …