जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के सभी विभाग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भरने के लिए उनको मंच प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं ताकि विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करके अपने सपनों को साकार कर सके। इसी श्रृंखला में कॉलेज की पीजी डिपार्मेंट आफ इंग्लिश के लिटरेरी क्लब द्वारा स्टोरी टेलिंग कंपटीशन का आयोजन करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों को स्टोरी टेलिंग के लिए थीम्स दी गई।



- एक ऐसा पत्र जो कभी भेजा नहीं गया
- आखिरी ट्रेन
- एक फैसला
- एक अनपेक्षित मेहमान
- पुस्तकालय में एक रहस्य
- वह दिन जब सब कुछ बदल गया लेटर नेवर सेंट, कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यार्थियों को इसी में से किसी थीम को चुनते हुए कहानी बोलनी थी। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विश्वबंधु वर्मा एवं मैडम चेतना ने निभाई। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया तमन्ना दुआ, एवं रिजा़ ने, द्वितीय स्थान पर रही जाह्नवी शर्मा और सोनम, तृतीय स्थान अनु रत्रा,सना वर्मा एवं मन्नतप्रीत कौर ने हासिल किया तथा सांत्वना पुरस्कार धनंजय पुरी को मिला। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विजित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए बधाई दी तथा कहा कि इसी तरह वे अपनी सर्जनात्मक प्रतिभा को विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेते हुए निखारते रहे जिससे उनका व्यक्तित्व निखरता जाएगा और उनके आत्मविश्वास को बल मिलेगा। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक करवाने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्मेंट आफ इंग्लिश की अध्यक्ष डॉ नवजोत दिओल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह की सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन करवाती रहे।
Jiwanjot Savera