जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर द्वारा सावन कृपा रुहानी मिशन के तत्वावधान में परम पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज के 80वें जन्मोत्सव (80 Years of Grace) के पावन अवसर पर एक विशेष SOS ध्यान कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय ध्यान के माध्यम से जीवन की चुनौतियों का सामना रखा गया था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मधु अरोड़ा रहीं, जिन्होंने उपस्थित अभिभावकों को ध्यान (मेडिटेशन) के महत्व, आंतरिक शांति और दैनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने के आध्यात्मिक व व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के दौरान वक्ता ने स्पष्ट किया कि मानव जीवन में शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्तर पर कई चुनौतियां आती हैं, जिनसे व्यक्ति कभी-कभी निराश हो जाता है। हालांकि, इन सभी समस्याओं का समाधान स्वयं मनुष्य के भीतर ही मौजूद है। पूर्ण संत-महापुरुषों की बाणी से प्रेरणा लेकर और एक पूर्ण गुरु से दीक्षा प्राप्त कर नियमित ध्यान-अभ्यास करने से व्यक्ति आंतरिक रूप से सशक्त बनता है।



नियमित ध्यान से ईश्वर से जुड़ाव होता है, जिससे जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदलता है और व्यक्ति कर्मफल को सहर्ष स्वीकार करते हुए स्थायी सुख का अनुभव करता है। इससे जीवन का मुख्य उद्देश्य—आत्मानुभूति और ईश्वर प्राप्ति—पूरा होता है। इस अवसर पर संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों और आध्यात्मिक उद्देश्यों से संबंधित एक वीडियो भी दिखाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सूफी कव्वाली प्रस्तुत की गई। जिसे सुन सभी अतिथि अभिभावकगण मंत्र मुक्त हो गए। इस विशेष अवसर पर सावन कृपाल रूहानी मिशन जोन-2 समन्वयक बी.आर अरोड़ा, राकेश राणा जी (अध्यक्ष,सावन कृपाल रूहानी मिशन जालंधर), मनीष अचरेजा (सचिव, सावन कृपाल रूहानी मिशन जालंधर) मधु अरोड़ा, साहिल जी, सुशील खन्ना जी,विद्यालय प्रबंधन समिति मैनेजर प्रो. रजनीश खन्ना, एल.एम.सी. सदस्य दीपक जौड़ा जी तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ध्यान सत्र में भाग लिया और आत्मिक शांति का अनुभव किया। मंच संचालक साहिल जी तथा स्कूल शिक्षिका ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने मुख्य वक्ता, अतिथियों एवं सभी अभिभावकों का इस आयोजन को
सफल बनाने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
Jiwanjot Savera