पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक

प्रांत की तरक्की और खुशहाली के लिए की प्रार्थना
इस पवित्र अवसर पर लोगों को आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का किया आह्वान

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज स्थानीय श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक हुए और पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा सोढल छावनी निहंग सिंघों में भी माथा टेका और सभी के कल्याण के लिए अरदास की। इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में बसने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत यहां बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आती है। इस मौके पर उनके साथ श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के चेयरमैन शीतल विज् भी मौजूद थे।

कटारिया ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली समझते है कि उन्हें इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ लोगों को आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का आह्वान भी किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुटता और सक्रिय भागीदारी के साथ पंजाब को तरक्की और विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले राज्यपाल कटारिया ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के पहले दिन करवाए गए हवन यज्ञ में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। समागम के अवसर पर मेयर विनीत धीर, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, अभिषेक विज्, श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के जनरल सचिव तरसेम कपूर, कैशियर सुरेश चड्ढा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

Check Also

गुरु निधि बेरी की शिष्या गीतांजलि मरवाहा ने जालंधर का बढ़ाया मान, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर-5’ के टॉप-5 में बनाई जगह

जालंधर/अरोड़ा :- शहर के लिए गर्व का क्षण है कि जालंधर स्थित ओम साईं राम …