कृपा के 80 वर्ष” उत्सव का 5वां दिन कव्वाली के सुरों ने छुआ आसमान, विद्यार्थियों ने डिजिटल कैनवास पर उकेरी महाराजा जी की दिव्य महिमा

जालंधर (कुलविंदर) :- परम पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज के 80वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 80 इयर्स ऑफ ग्रेस (कृपा के 80 वर्ष) सप्ताह के पांचवें दिन दर्शन अकादमी जालंधर परिसर में विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय प्रांगण आध्यात्मिक उत्साह और हर्षोल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दर्शन अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय कव्वाली रही। छात्रों ने अपनी मधुर और सुरीली गायकी से संत राजिंदर सिंह जी महाराज के प्रति अपार श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया।

कव्वाली की इस प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही, महाराज जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित डिजिटल पोस्टर मेकिंग गतिविधि का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए डिजिटल कैनवास पर सुंदर और प्रेरणादायक पोस्टर तैयार किए। समारोह के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन ने परम पूज्य महाराज जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की

जालंधर (तरुण) :- पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग …