Breaking News

परम पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह के चौथे दिन विद्यालय में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम सेवा, सम्मान और आभार जैसे नैतिक मूल्य मुख्य रहे

जालंधर (कुलविंदर) :- परम पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे बहुदिवसीय समारोह के चौथे दिन (Day 4) विद्यालय परिसर में विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक ध्यान (Mass Meditation) से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने मन की शांति और एकाग्रता के लिए सामूहिक रूप से ध्यान लगाया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सभी का आदर एवं सम्मान (Respect to All) विषय पर एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द और परस्पर सम्मान का संदेश दिया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने संत राजिंदर सिंह जी महाराज के जीवन और उनकी मानव कल्याणकारी शिक्षाओं पर ओजस्वी भाषण भी प्रस्तुत किए।

दिन के दूसरे चरण में विद्यालय के विद्यार्थियों का एक शिष्टमंडल, प्राचार्य श्री दिनेश सिंह जी एवं एल.एम.सी. (L.M.C.) सदस्य दीपक जौड़ा जी के नेतृत्व में शहर की प्रमुख हस्तियों को उनके द्वारा समाज को दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार कार्ड (Gratitude Cards) भेंट करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें आभार कार्ड और शुभकामनाएं भेंट कीं। प्रमुख हस्तियों में मोहिंदर भगत जी (कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार), विनीत धीर जी (मेयर, नगर निगम जालंधर), मनोरंजन कालिया जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री), विजय चोपड़ा जी (चेयरमैन, हिंद समाचार समूह) रहे। सभी प्रमुख हस्तियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की और संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्राचार्य दिनेश सिंह जी ने कहा कि इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, कृतज्ञता और नैतिक मूल्यों का सिंचन करना है।

Check Also

‘नन्हे कदम, सशक्त भारत’ की थीम पर ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27’ में इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां के नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी चमक

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में एल.के.जी. के नन्हे-मुन्नों के लिए भव्य सांस्कृतिक …