बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा ने बी एफ ए में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया

अमृतसर (प्रदीप) :- अपनी गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर वूमेन, अमृतसर ने जीएनडीयू परीक्षाओं में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज की बीएफए सेमेस्टर-VI की छात्रा अनीशा ने 9.52 सीजीपीए के शानदार परिणाम के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने अनीशा को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर सम्मानित किया तथा उसकी लगन, मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि ने संस्थान को गौरवान्वित किया है। प्राचार्या ने अनीशा के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। डीन, अकादमिक, कामायनी आनंद तथा पीजी विभागाध्यक्ष, फाइन आर्ट्स, शैफाली जौहर ने भी छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान की।

Check Also

एच.एम.वी. की स्टूडेंट तानिया वर्मा ने यूजीसी-नेट क्वालिफाई किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की पोस्टग्रेजुएट …