एच.एम.वी. की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.वॉक वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया, सेमेस्टर चार की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके संस्था का नाम रोशन किया है। अंकिता, पलक सोनी, खुशी, अंकिता और प्रिया ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में 9.67 सीजीपीए हासिल किए। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने स्टूडेंट्स को उनकी शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी और उनकी लगन और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। प्रिंसिपल डॉ. खोसला ने कहा कि ऐसी कामयाबियां छात्राओं के पढ़ाई में बेहतरीन होने और उनके अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन को दिखाती हैं। प्रिंसिपल डॉ. खोसला ने उन्हें इसी जोश के साथ पढऩे और भविष्य में भी सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने मल्टीमीडिया विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा को बधाई दी। इस मौके पर तन्वी अग्रवाल भी मौजूद थीं।

Check Also

एच.एम.वी. की स्टूडेंट तानिया वर्मा ने यूजीसी-नेट क्वालिफाई किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की पोस्टग्रेजुएट …