जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर में आयोजित पंजाब सरकार के प्रतिष्ठित खेल उत्सव खेड़ां वतन पंजाब दीयां में दर्शन अकादमी, जालंधर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय (उपविजेता) स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के दौरान टीम के युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट समन्वय और मैदान पर बेहतरीन रणनीति का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल के प्रधानाचार्या दिनेश सिंह जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके खेल कोच को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
Jiwanjot Savera