दर्शन अकादमी में हुआ भविष्य का मार्गदर्शन

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र (Career Counselling Session) का आयोजन किया गया। इस अत्यंत लाभदायक सत्र में 60 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT World Peace University) से पधारे मुख्य वक्ता लाडी (मैनेजर आउटरीच, पंजाब एवं चंडीगढ़) ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों और उनके भावी लाभों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

सत्र में विविध करियर विकल्प के बारे में छात्रों को पारंपरिक और आधुनिक, दोनों प्रकार के करियर क्षेत्रों की गहन जानकारी दी गई। लाडी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनके मन की सभी शंकाओं को दूर किया। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही मार्ग चुनने की व्यावहारिक सलाह मिली। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित हुआ।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारा ने जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के अंतर्गत आधिकारिक लर्निंग सपोर्ट सेंटर की स्थापना की

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारा ने विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले …